Tuesday 5 March 2019

पति के लिए जोनास ब्रदर्स के सकर में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा चौंका रही हैं।  ऐसा लगता था कि शादी के बाद, विदेश में  ससुराल होने के नाते, उनका भारत से सम्बन्ध टूट जाएगा।  लेकिन, ऐसा लगता है कि उनका ग्लैमर भारत में उनके प्रशंसकों को बार बार चपेट में लिए ले रहा है।  वह किसी न किसी कारण से, अख़बारों की सुर्खियो  में अपने रंगीन चित्रों के साथ मौजूद रहती हैं। 



बेबी बम्प है क्या?
पिछले दिनों, प्रियंका चोपड़ा अपने भाई के रोका में आई हुई थी।  फोटोग्राफरों ने उनके खूब फोटो खींचे।  प्रियंका ने खूब पोज़ दिए भी।  लेकिन, उस समय अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया, जब प्रियंका चोपड़ा के पेट को थोड़ा उभरा पाया गया।  पिछले साल, निक जोनास से शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वह जोनास के बच्चे की माँ बनना चाहेंगी।  इससे लगा कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं।  इस अफवाह को ख़त्म कियाप्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने।  उन्हें इसका ठीकरा कैमरा एंगल पर फोड़ दिया।  उन्होंने कहा, "यह खराब कैमरा एंगल था।"



जोनास ब्रदर्स का सिंगल
इन दिनों, प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनास और उनके भाई केविन और जो के एक एल्बम सकर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है।  इस वीडियो मेंप्रियंका चोपड़ा बाथ टब में बैठी नज़र आ रही हैं। उन्होंने फूलों वाला मुकुट पहन रखा है और ज्वेलरी से सजी हुई हैं।  प्रियंका ने इसे खुद पोस्ट करते हुए ग्लैम बाथ्स का खिताब दिया।



प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म
प्रियंका चोपड़ा, इस समय एक बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में अभिनय कर रही हैं।  इस फिल्म में वह दूसरी बार फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।  शोनाली बोस निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से ग्रस्त लड़की की माँ की भूमिका कर रही हैं।  यह फिल्म ११ अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसके अलावा, फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के पास दूसरी बॉलीवुड फिल्म नहीं है।



पाकिस्तानियों ने किया ट्रोल
पुलवामा  हमले के बाद, भारतीय वायु सेना द्वारा बालकोट में आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में  ट्वीट की थी।  प्रियंका चोपड़ा, यूनाइटेड नेशंस की गुडविल  अम्बेसडर है।  प्रियंका का भारत की एयर सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करना भारी पड़ा।  उन्हें पाकिस्तानी ट्रोल करने लगे।  घबराई प्रियंका ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। 


रजनीकांत का दो सुंदरियों संग रोमांस - क्लिक करें

No comments:

Post a Comment