Tuesday, 11 December 2018

सचिन पिळगावकर की मराठी फ़िल्म सोहळा का पोस्टर लॉन्च



के सी बोकाडिया और सुरेश गुंदेचा और निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने मराठी फिल्म सोहळा का नया पोस्टर लॉन्च किया।

फ़िल्म में  सचिन पिळगांवकर ,विक्रम गोखले ,शिल्पा तुलस्कर, मोहन जोशी लोकेश गुप्ते जैसे मराठी फिल्मों के जानेमाने कलाकार अभिनय कर रहे हैं।


इस फ़िल्म का निर्माण अरिहंत फ़िल्म प्रोडक्शंस बैनर तले बनाई गई फिल्म के निर्माता सुरेश गुंदेचा और सोहन बोकाडिया हैं ।

इस फ़िल्म के निर्देशक हैं गजेंद्र अहिरे हैं।

फिल्म के संगीतकार नरेंद्र भिड़े और कोरियोग्राफर फुलवा खामकर हैं 

के सी बोकाडिया पहली बार मराठी फ़िल्म बना रहे हैं।


क्यों गंजी हुई राधाकृष्ण की क्रू ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्यों गंजी हुई राधाकृष्ण की क्रू ?



क्रू के लिए शूटिंग हमेशा घटनाओं से भरा अनुभव होता है हाल ही में ऐसी ही एक घटना राधाकृष्ण के सेट पर हुई।

राधाकृष्ण में उग्रपद की भूमिका निभा रहे निमय बाली एक सीन के लिए गंजे हो गए । लेकिन बात यहीं नहीं रूकी। अभिनेता को मस्ती सूझी और उन्होंने सेट पर गंजों की लीग तैयार करने के लिए क्रू के सदस्यों को तैयार कर लिया। और फिर सिलसिला शुरू हो गया।

बाल मुंडवाने वाला हर व्यक्ति और लोगों को ऐसा करने के लिए तैयार करता है। हालाँकि क्रू के सदस्यों को शूटिंग के दौरान बहुत सी असामान्य बातों का अनुभव होता है लेकिन यह पहली बार है जब उनके लिए ये एक मजेदार गेम बन गया है।

यह सिलसिला कई दिनों से जारी है और गंजे लोगों की गिनती ९७ तक पहुँच गई है, जो गुजरने वाले हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है।

इस बारे में बोलते हुए निमय कहते हैं, “सेट पर गंजों की लीग बनाने में हमें बहुत मजा आ रहा है। मैं पिछले ४-५ साल से प्रोडक्शन हाउस के साथ हूँ और हर कोई परिवार की तरह है, इसलिए क्रू के सदस्यों को फन प्लान का हिस्सा बनने के लिए तैयार करना मुश्किल नहीं था।

यह पहली बार है जब किसी एक शो में इतने सारे लोग गंजे हो गए हैं और मैंने प्रॉडक्शन को इस मामले को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पास ले जाने का प्रस्ताव दिया है। इस बीच हम सभी शूटिंग का मजा ले रहे हैं और गंजे हो रहे हैं।


रेडियोएक्टिव मकड़ों का स्पाइडरवर्स -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रेडियोएक्टिव मकड़ों का स्पाइडरवर्स


रेडियोएक्टिव मकड़े से काटे जाने के बाद, ब्रुकलिन के किशोर माइल्स मॉरल्स में रहस्यमई शक्तियां विकसित हो जाती हैं, जिससे वह स्पाइडर-मैन में बदल सकता है।

माइल्स मॉरल्स जब, पीटर पार्कर से मिलता है, तो उसे महसूस होता है कि दूसरे कई और भी मनुष्य-मकड़े है, जिन्हे इस प्रकार की शक्तियां मिली हुई हैं, जिनकी बदौलत वह लोग काफी ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। माइल्स को अपनी इस नई मिली शक्ति की मदद से दुष्ट किंगपिन से युद्ध करना है। किंगपिन विशालकाय सिरफिरा है।  वह दूसरे ब्रह्माण्ड के पोर्टल को खोल कर, विश्व में मौजूद भिन्न प्रकार के स्पाइडर-मैन को अपनी तरफ खींच सकता है।"

यह कहानी है १४ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. कंप्यूटर एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: इन्टु द स्पाइडरवर्स की।


इस फिल्म में कई बहुत बढ़िया कैमिया हो रहे हैं, जिनसे दर्शक चौंक भी पड़ सकता है। यह पहले  ही बताया जा चुका है कि फिल्म में स्टेन ली का कैमियो है।

इसके अलावा क्रिस पाइन (पीटर पार्कर), जोए क्रावित्ज़ (मैरी जेन), कैथरीन हान (डॉक् ओक), लेक बेल (वनेसा फ़िस्क़), जोरमा टैकने (ग्रीन गॉब्लिन) और रैपर पोस्ट मलोन (ब्रुकलिन बयस्टैंडर) भी सुपरहीरो किरदारों में नज़र आएंगे।

ख़ास बात यह भी है कि ऑस्कर इसाक को मिगुएल ऒहारा उर्फ़ स्पाइडर-मैन २०९९ बने होंगे। यह सभी कैमियो होंगे, लेकिन इन्हे देखना दिलचस्प होगा।  


बिग बॉस सृष्टि रोडे की खुल लाटरी, मिली फ़िल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बिग बॉस सृष्टि रोडे की खुल लाटरी, मिली फ़िल्म


बिग बॉस १२ की प्रतिभागी सृष्टि रोडे की बिग बॉस के घर से निकाले जाने के बाद लाटरी लग गई लगती है। इधर वह, हाउस से बाहर निकली, उन्हें फिल्म मिल गई।

२००७ में टेलीविज़न सीरियल कुछ इस तरह से डेब्यू करने वाली सृष्टि रोडे की पहली फिल्म खेल आधारित फिल्म है।  इस अनाम फिल्म में, सृष्टि के नायक अभिषेक दुआ होंगे ।

बिग बॉस में, रोहित सुचांती और करणवीर वोहरा के साथ कथित रोमांस की खबरों से, बिग बॉस के घर के बाहर चर्चित रहने वाली सृष्टि की यह इश्क़ हाय में मंजरी, शोभा सोमनाथ  की में शोभा, पुनर्विवाह एक नयी उम्मीद में सरिता, सरस्वतीचंद्र में अनुष्का और चलती का नाम गाडी में पिया की भूमिका में काफी पसंद की गई थी।


अपने टेलीविज़न सीरियलों से शोहरत पा कर फ़िल्में पाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट काफी लम्बी है। इसी साल, नागिन और महादेव की मौनी रॉय फिल्म गोल्ड से और विशाल भरद्वाज की फिल्म पटाखा से राधिका मदान फिल्म डेब्यू कर चुकी हैं। अगले साल भी, सुपर ३० से मृणाल ठाकुर का कमर्शियल फिल्म डेब्यू होगा। उनकी इस साल फिल्म लव सोनिया रिलीज़ हो चुकी है।

यहाँ बताते चले कि सृष्टि से पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है की हिना खान के भी फिल्म डेब्यू करने की खबर आ चुकी थी। 

२०२० में अजय देवगन की दे दे प्यार दे - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday, 10 December 2018

२०२० में अजय देवगन की दे दे प्यार दे


कुछ समय पहले, यह खबर थी कि ४९ साल के एक्टर अजय देवगन, परदे पर २८ साल की रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करेंगे। इस फिल्म का निर्माण लव रंजन कर रहे हैं। लेकिन, वह फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे।

एडिटर आकिव बने डायरेक्टर
लव ने, दे दे प्यार दे में अजय-रकुल रोमांस की कमान अपने एडिटर आकिव अली को सौंप दी है।  आकिव ने, लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी तक, सभी फिल्मों का संपादन किया था। आकिव ने, अपनी प्रतिभा का परिचय बर्फी, यह जवानी है दीवानी, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई और इसके सीक्वल, बैंग बैंग, ब्रदर्स और काबिल जैसी हिट फिल्मों में दिया है। अब वह बतौर डायरेक्टर अपनी काबिलियत का परिचय देंगे।


२२ फरवरी से २६ अप्रैल
इस रोमांस कॉमेडी फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ २२ फरवरी २०१९ तय की गई थी।  अक्टूबर में इस तारीख़ को बदल कर २६ अप्रैल कर दिया गया था।  सब कुछ ठीक चल रहा था कि हॉलीवुड ने खलल पैदा कर दी ।

अवेंजर्स: एन्डगेम २६ अप्रैल को
अवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म अवेंजर्स : एन्डगेम की तारीख़ ३ मई से बदल कर २६ अप्रैल कर दी गई।  भारतीय दर्शकों के बीच अवेंजर्स फ़िल्में काफी लोकप्रिय है।  इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया सफलता भी मिली है। ऐसे में, रोमकॉम फिल्म को एक्शन फिल्म से कड़ी टक्कर मिलती। इसलिये, फिल्म की तारीख़ को बदलना ही उपयुक्त होता।


इसलिए २०२० में रोमकॉम
चूंकि, २०१९ में कई बड़ी बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होनी है। खुद अजय देवगन की फ़िल्में भी २०१९ में रिलीज़ होनी है।  इसलिए, अब दे दे प्यार दे २५ दिसंबर २०२० को रिलीज़ होगी।  इस फिल्म में तब्बू और रणबीर कपूर की भी भूमिका है।  

केदारनाथ के बाद, सिम्बा पर सारा की निगाहें ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

केदारनाथ के बाद, सिम्बा पर सारा की निगाहें !


सुशांत सिंह राजपूत के साथ, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ ने पहले वीकेंड में २७.७५ करोड़ का कारोबार कर लिया है।  इस फिल्म ने पहले दिन, शुक्रवार को ७.२५ करोड़, शनिवार को ९.७५ करोड़ और रविवार को १०.७५ करोड़ का कारोबार किया।

लम्बी रेस से बाहर केदारनाथ !
एक नज़र में, डेब्यू एक्टर की फिल्म के लिहाज़ से यह कारोबार अच्छा लगता है।  लेकिन, ऎसी उम्मीद नहीं की जा सकती कि केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर लम्बी रेस का घोड़ा साबित होगी।  इस फिल्म की शनिवार के मुक़ाबले कलेक्शन में बढ़ोतरी बहुत मामूली यानि १ करोड़ की ही हुई है।  जबकि इसे ३० करोड़ का वीकेंड निकलने वाली बढ़ोतरी करनी चाहिए थी।  ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि सोमवार से, केदारनाथ के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज होगी।  अगर ऐसा होता है तो केदारनाथ का ५० करोड़ तक पहुँचना ही काफी होगा। 


प्रभावित नहीं कर पाई सारा 
दर्शकों में केदारनाथ का आकर्षण सारा अली खान थी। परन्तु, एक फ्लॉप एक्टर और पूर्व फिल्म अभिनेत्री की बेटी का आकर्षण इतना बड़ा भी नहीं था। सारा, अभिनय से प्रभावित कर सकती थी।  लेकिन, वह इस मामले में भी असफल रही। बहुत सामान्य एक्ट्रेस है सारा। उनके चहरे में ग्लैमर भी ख़ास नहीं है।

क्या करेंगी अंग प्रदर्शन !
अंग प्रदर्शन कहाँ तो कर पायेंगी, यह खानों पर निर्भर करेगा।  हालाँकि, सारा अली खान ने दो बड़ी फ़िल्में साइन कर ली हैं।  मगर, उनका भविष्य काफी कुछ सिम्बा पर निर्भर करेगा।  सिम्बा, सारा अली खान की दूसरी फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।  फिल्म में उनके नायक रणवीर सिंह है।

क्या सफल होगी सिम्बा 
इस फिल्म में, सारा अली खान के ग्लैमर की परीक्षा होगी।  अगर वह इसमें सफल हो जाती हैं तो उनका फिल्म करियर कुछ फिल्मों तक बढ़ जाएगा।  फिल्म सिम्बा की सफलता, सारा के लिए बहुत ज़रूरी है।  क्या सारा का करियर परवान चढ़ पायेगा ?


Statement for Anushka Sharma - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Statement for Anushka Sharma

Anushka Sharma would love to collaborate with Sanjay Leela Bhansali but as of now, there is no truth to the speculations claiming Anushka has been signed for his next. We request you to kindly refrain from reporting on the same.


ट्रेलर - फिल्म लिटिल बॉय - देखने के लिए क्लिक करें 

ट्रेलर - फिल्म लिटिल बॉय




इस रात को जाने न दे - सुमेधा करमाहे - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इस रात को जाने न दे - सुमेधा करमाहे




रानी मुख़र्जी की अगली फिल्म मर्दानी २ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

रानी मुख़र्जी की अगली फिल्म मर्दानी २


खबर गर्म है कि मर्दानी २ का निर्माण शुरू किया जाएगा।  रानी मुख़र्जी की २०१४ में रिलीज़ फिल्म मर्दानी के प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा ही थे।  रानी मुख़र्जी की, आदित्य चोपड़ा से शादी २१ अप्रैल २०१४ को हुई।  उनकी फिल्म मर्दानी २२ अगस्त को रिलीज़ हुई। फिल्म हिट हुई।

मर्दानी के बाद गृहस्थी में
इसके बावजूद, रानी मुख़र्जी ने फिल्मों को अस्थाई रूप से अलविदा कर दी। एक बच्चे के जन्म के बाद, रानी  मुख़र्जी की हिंदी फिल्मों में वापसी हुई हिचकी के साथ। हॉलीवुड फिल्म पर आधारित हिचकी हिट हुई। इसके बावजूद, रानी मुख़र्जी ने नई फिल्म साइन करने की कोई जल्दी नहीं दिखाई। वह इस साल, शाहरुख़ खान की २१ दिसंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म जीरो में अपने ही किरदार का स्पेशल अपीयरेंस करेंगी।

शादी से पहले और बाद
रानी मुख़र्जी ने मर्दानी में क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका की थी, जो मानव तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करती है। यह खालिस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म थी।  माँ बनने के बाद की वापसी फिल्म हिचकी एक ऐसी महिला की कहानी थी, जो अपनी बात करने के बीच आने वाली हिचकी की बीमारी पर काबू करते हुए, स्कूल टीचर बनती है।


नए निर्देशक की मर्दानी २
मर्दानी और हिचकी की सफलता के बाद, अब रानी मुख़र्जी की २०१४ की हिट फिल्म मर्दानी के सीक्वल मर्दानी २ का ऐलान किया गया है। मर्दानी २ के ज़रिये के नए निर्देशक का आगमन होगा। संयोगवश, फिल्म मर्दानी २ के डायरेक्टर गोपी पुथ्रन ने ही पहली मर्दानी लिखी थी।

रानी के दिल के करीब मर्दानी
इस फिल्म के बारे में रानी मुख़र्जी कहती हैं, "मर्दानी हमेशा से मेरे दिल के करीब फिल्म थी। इस फिल्म की रिलीज़ और सफलता के बाद, लोग मुझसे बार बार पूछते थे कि मर्दानी का सीक्वल कब बनाया जाएगा। मुझे विश्वास है कि यह ऐलान उन्हें चौंका देगा। गोपी ने बहुत अच्छी पटकथा लिखी है। मुझे इस फिल्म के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है।"

दुष्ट खलनायक
मर्दानी २ की ख़ास बात यह है कि इस फिल्म  का खलनायक बेहद शातिर और निर्दयी होगा, जिसमे दया, ईश्वर का भय, आदि कुछ नहीं है। यह पूरी तरह से दुष्टात्मा है।  मर्दानी २ की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह फिल्म २०१९ के मध्य तक रिलीज़ भी हो जाएगी।


अब कन्नड़ एक्टर यश देगा शाहरुख़ खान को टक्कर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब कन्नड़ एक्टर यश देगा शाहरुख़ खान को टक्कर


दक्षिण के एक्टरों का, बॉलीवुड पर ज़ोरदार हमला हो चुका है। २९ नवंबर को रिलीज़ तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म २.० के सिर्फ एक हफ्ते में १०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने  के बाद यह तय हो गया है कि हिंदी फिल्म दर्शक बॉलीवुड और टॉलीवुड  का फर्क मानने को तैयार नहीं। यहीं कारण है कि कन्नड़ फिल्म केजीएफ पार्ट १ के निर्माता उत्साहित हैं। केजीएफ यानि कोलर गोल्ड फील्ड पार्ट १, एक कन्नड़ फिल्म है।  इस फिल्म के नायक कन्नड़ सुपरस्टार यश हैं।

प्रभावित हुआ एक्सेल
इस पीरियड एक्शन फिल्म के ट्रेलर से, बॉलीवुड का प्रतिष्ठित बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट कुछ इतना प्रभावित हुआ कि इसके निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इस फिल्म को हिंदी में डब कर रिलीज़ करने का फैसला किया है। फिल्म तकनीक रूप से और एक्शन के लिहाज़ से बड़ी प्रभावशाली बनी है।


यश बनाम शाहरुख़ खान
फिल्म की कहानी  कोलार गोल्ड फील्ड पर कब्ज़ा जमाये एक माफिया पर है।  केजीएफ २१ दिसंबर को रिलीज़ होगी।  इसी दिन, शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो भी रिलीज़ हो रही है।  शाहरुख़ खान बॉलीवुड के बड़े जाने पहचाने चेहरे हैं।  हिंदी दर्शकों में यश की पहचान बननी  है।

यश के साथ मौनी रॉय
इसलिए, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैसला किया है कि  फिल्म को दर्शकों के बीच चर्चा में लाया जाए।  इसके लिए, टेलीविज़न की सती और नागिन शिवन्या के नाम से विख्यात और गोल्ड गर्ल मौनी रॉय को फिल्म से जोड़ा गया है।  वह इस फिल्म में एक आइटमनुमा डांस करती नज़र आएंगी।


तीस साल पहले के गीत का रीमिक्स
यह आइटम सांग, १९८९ में रिलीज़ जैकी श्रॉफ और सनी देओल की फिल्म त्रिदेव के गीत गली गली में फिरता है गीत का रीमिक्स वर्शन है।  फिल्म में यह गीत जैकी श्रॉफ और संगीत बिजलानी पर फिल्माया गया था। लेकिन, फिल्म केजीएफ में यह गीत अभिनेता यश और मौनी रॉय पर फिल्माया गया होगा। इस गीत को तनिष्क बागची ने रीमिक्स किया है।  इस गीत की शूटिंग आज यानि ७ और ८ दिसंबर को मुंबई में गोरेगाव के एक स्टूडियो में होगी।

मुंबई की गलियों से केजीएफ़ तक

प्रशांत नील निर्देशित फिल्म केजीएफ दो हिस्सों में बना एक्शन ड्रामा है।  यह यश के चरित्र की, मुंबई की गलियों से, कर्णाटक की कोलार गोल्ड फील्ड तक की यात्रा का चित्रण हुआ है।  इस फिल्म को, भारत की पांच भाषाओँ कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ किया जा रहा है।  फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में, यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्णा, अनंत नाग, जॉन कोककेँ और अच्युत राव के नाम उल्लेखनीय हैं।


रणवीर सिंह के सिम्बा की बहन वैदेही ! - पढ़ें के लिए क्लिक करें 

Sunday, 9 December 2018

रणवीर सिंह के सिम्बा की बहन वैदेही !



रोहित शेट्टी की फिल्म, सिम्बा के ट्रेलर में, सिम्बा की बहन की झलक दिखाई देती है। इस किरदार को करने वाली अभिनेत्री वैदेही परशुरामी हैं।

वैदेही मराठी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वह मुंबई में जन्मी हैं। निजी जीवन में वह काफी ग्लैमरस हैं।  वह आधा दर्जन मराठी फ़िल्में कर चुकी हैं।

लेकिन, सिम्बा उनकी पहली हिंदी फिल्म नहीं  है। २०१७ में रिलीज़, बिजॉय नाम्बिआर की फिल्म वज़ीर में स्कूल टीचर नीना की भूमिका की थी। इस फिल्म में, अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका थी।

वह २०१२ में मिस क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का टाइटल जीत चुकी हैं। उनकी पहचान फैशन की समझ रखने वाली एक्ट्रेस के तौर पर है। उन्होंने वकालत पढ़ रखी हैं।

ख़ास बात यह है कि वैदेही के पितामाँ और भाई, सभी वकालत करते हैं। सिर्फ, वैदेही ही, वकालत  पढ़ने के बावजूद फिल्मों में गई।

वह कत्थक में मास्टर हैं। उन्हें गीत गाने और ड्राइंग करने का शौक है। वह कुछ विज्ञापन फ़िल्में भी कर चुकी हैं ।

क्या वैदेही को भी, माधुरी दीक्षित की परंपरा में हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल होगी




क्यों बाल झड रहे हैं आयुष्मान खुराना के ?  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्यों बाल झड रहे हैं आयुष्मान खुराना के ?



राब्ता (२०१७) से हाथ जल जाने के बाद, सन्नाटे में आ गए, निर्माता निर्देशक दिनेश विजन को, हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने जोश से भर दिया है।  वह, एक के बाद एक, फिल्मों का ऐलान करते चले जा रहे हैं।

रोहित जुगराज निर्देशित फिल्म अर्जुन पटियाला, अगले साल रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कृति सैनन और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका है।

आजकल, उनकी एक गुजराती बिज़नेस मैन पर केंद्रित फिल्म मेड इन चाइना की शूटिंग तेज़ी से रही है।  इस फिल्म में, राजकुमार राव की मौनी रॉय नायिका हैं । फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसले कर रहे हैं । यह फिल्म १५ अगस्त २०१९ को रिलीज़ होगी ।

तीसरी फिल्म लुका छिपी में भी कृति सेनन नायिका हैं । फिल्म में उनके नायक कार्तिक आर्यन हैं । इस फिल्म का निर्देशन लक्षमण उतेकर कर रहे हैं । फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक चैनल के रिपोर्टर की भूमिका की है, जो एक तेज़ दिमाग लड़की से प्रेम करने लगता है । यह फिल्म मार्च में रिलीज़ होगी। 


अभी पाइप लाइन में उनकी तीन फिल्मों की शूटिंग ख़त्म नहीं हुई है कि दिनेश ने चौथी फिल्म का ऐलान कर दिया है । इस फिल्म का टाइटल बाला रखा गया है । यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसके बाल समय से पहले झड़ने लगे हैं । इस कॉमेडी फिल्म में बाला की भूमिका आयुष्मान खुराना ने की है ।

आयुष्मान खुराना लीक से हट कर बनी फिल्मों के नायक वाली प्रतिष्ठा हासिल कर चुके हैं । इस फिल्म का निर्देशन, फिल्म स्त्री में, आयुष्मान खुराना के भाई अपरशक्ति खुराना को निर्देशित करने वाले अमर कौशिक कर रहे हैं ।

फिल्म में, आयुष्मान की जोडी तीसरी बार भूमि पेडनेकर के साथ बनाई गई है । इन दोनों ने, इससे पहले दम लगा के हिअषा और शुभ मंगल सावधान जैसी फ़िल्में की हैं ।

भंसाली की फिल्म में अनुष्का के साथ सलमान ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

भंसाली की फिल्म में अनुष्का के साथ सलमान !


क्रिकेटर विराट कोहली से शादी से पहले और उसके बाद, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी और सामाजिक सन्देश देने वाली फिल्म सुई धागा : मेड इन इंडिया रिलीज़ हो चुकी है।  उनकी, इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्म जीरो है।  इस फिल्म में वह, शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ जब तक है जान के बाद दूसरी बार त्रिकोण बना रही है। 

जीरो के बाद जीरो फिल्म
जीरो, २१ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म की रिलीज़ के बाद, अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता फिल्म ही दर्ज है।  उन्होंने अभी तक कोई दूसरी नई फिल्म साइन नहीं की है।  लेकिन, अब खबर है कि संजय लीला भंसाली, उन्हें अपनी फिल्म की नायिका बना सकते हैं।  इस फिल्म को खुद संजय लीला भंसाली ने लिखा है।  इसलिए, इस किरदार में अनुष्का शर्मा ही फिट बैठती हैं।

पहली बार भंसाली के साथ
अगर ऐसा हुआ कि अनुष्का शर्मा को संजय लीला  भंसाली की फिल्म में ले लिया जाता है तो वह पहली बार भंसाली प्रोडक्शंस की किसी फिल्म में अभिनय करेंगी।  भंसाली की फिल्म लार्जर देन लाइफ होती है।  उनकी फिल्मों में काम करना, स्वप्न में विचरने जैसा होता है। अनुष्का शर्मा ने  ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं की है। वैसे अभी यह साफ़ नहीं है कि भंसाली इस फिल्म के निर्देशक भी होंगे या केवल बतौर निर्माता भूमिका में होंगे?


सलमान खान के साथ
खबर है कि संजय लीला भंसाली ने इसी फिल्म के लिए, सलमान खान को लिया है । अगर, इस अनाम फिल्म का निर्देशन संजय लीला भन्साली सम्हालते हैं तो फिल्म हम दिल दे चुके सनम  के बीस साल बाद यह एक्टर डायरेक्टर जोड़ी फिर बनेगी।  यह फिल्म सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा की दूसरी फिल्म भी होगी।  सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने फिल्म सुल्तान मे नायक-नायिका की भूमिका की थी। सुल्तान, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

पीरियड नहीं पारिवारिक

सूत्र बताते हैं कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म पीरियड फिल्म नहीं होगी।  यानि, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत जैसा कोई ड्रामा नहीं होगा।  यह फिल्म पारिवारिक फिल्म बताई जा रही है।  बड़े पैमाने पर बनाये जाने वाली भंसाली की फिल्म २०१९ के मध्य तक फ्लोर पर जाएगी तथा ईद २०२० में रिलीज़ होगी।  

ग्लोबल स्टार नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी -  पढ़ने के लिए क्लिक करें