Sunday 29 March 2015

सनी लेओनी के हस्बैंड की 'डेंजरस हुस्न'

बॉलीवुड के इतिहास में यह घटना अभूतपूर्व होगी कि किसी अभिनेत्री के करियर के कारण उसके पति का करियर भी बन गया।  जी हाँ, यह करियर गाथा डेनियल वेबर की है। डेनियल वेबर के परिचय में इतना ही कहा जा सकता है कि वह पूर्व पोर्न स्टार और अब बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी लेओनी के पति हैं।  सनी लेओनी के पैर जब बॉलीवुड में जम गए तो उनके साथ वेबर भी आ गए। डेनियल शक्ल सूरत से एक्टर मैटीरीअल लगते हैं। वह खुद में एक एक्टर को छुपा पाते हैं।  इसलिए उन्हें जैसे ही दिनेश तिवारी की म्यूजिकल फिल्म 'डेंजरस हुस्न' का प्रस्ताव मिला, उन्होंने उसे तुरंत लपक लिया।  इस फिल्म में वह गायिका एक्ट्रेस सारू मैनी के हीरो बन रहे हैं। यह महज़ इत्तेफ़ाक़ है कि फिल्म 'डेंजरस हुस्न' में डेनियल वेबर नायिका सारू मैनी और निर्देशक दिनेश तिवारी की भी यह पहली फिल्म है।  'डेंजरस हुस्न' पाकर खुश डेनियल कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूँ कि अब मैं भी एक्टिंग करने जा रहा हूँ। मैंने खुद में एक एक्टर पाया है। मुझे ख़ुशी है कि मुझे श्रेष्ठ स्क्रिप्ट और श्रेष्ठ निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।" 'डेंजरस हुस्न' का संगीत डीजे शेज़वुड का है।  पिछले दिनों फिल्म के एक गीत का फिल्मांकन किया गया। शेज़वुड दावा करते हैं, "फिल्म का म्यूजिक चार्ट बस्टर होगा।"



No comments:

Post a Comment