Wednesday 2 September 2015

& टीवी पर ५ सितम्बर से दो नए शो

इस शनिवार ५ सितम्बर से & टीवी पर दो नए शो डील या नो डील और एजेंट राघव क्राइम ब्रांच  प्रसारित होने जा रहे हैं।  'डील या नो डील' एक गेम शो है।  इसे  परिवार के सदस्यों के साथ ही खेल जायेगा।  इस शो में २६ फैमिली मेंबर हैं।  इतने ही ब्रीफ केस भी।  भारी रकम लगी हुई है जीतने के लिए। इस शो के शुरूआती एपिसोड में ही २६ ब्रीफ़केस दिखाए जायेंगे।  इन  ब्रीफकेसों में नंबर पड़े होंगे।  हर ब्रीफ़केस में अलग अलग रकम भरी होगी।  हर बैग को परिवार के सदस्य या उनके निकट मित्र पकड़े होंगे।  चूंकि, किसी  को भी  नहीं मालूम है कि किस ब्रीफ़केस में कितनी रकम भरी है, यह दिमाग को थका दी  वाला काम है कि ज़्यादा से ज़्यादा रकम जीतने के लिए किस बैग को चुना जाये।   बैग की रकम की जानकारी गेम छोड़ कर जाने की शर्त पर ही बताई जा सकती है। यह  शो रोनित रॉय पेश कर रहे हैं।
'डील या नो डील' के तुरंत बाद अपराध रहस्य थ्रिलर शो 'एजेंट राघव- क्राइम ब्रांच' प्रसारित होगा।  राघव सिन्हा क्राइम ब्रांच का अफसर है।  वह हत्या और अपराध के  कठिन से कठिन मामलों को सुलझा सकता है।  अन्य पुलिस अधिकारीयों से अलग  राघव में अपराध की जगह को देखा कर अपनी कल्पना में परिस्थितियों का जोड़ घटाना कर अपराध की परिस्थितियों और  अपराधी को पकड़ने में मददगार सूत्र  ढूंढ लेता है।  राघव एक मनोविज्ञानी और हिप्नोथेरोपिस्ट परिवार में पैदा  हुआ था। उसने छोटी उम्र में ही अपने पिता से सूत्र खोज निकालने की तकनीक सीख ली थी।  राघव का दुखद पहलू भी है।  उसके पिता की हत्या कर दी गई थी।  वह उस दुःख से उबर नहीं पाया है।  इसीलिए वह किसी भी हालत में अपराधी को ढूंढ निकाल लाना चाहता है।  उसकी इन्ही  खासियतों के कारण क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।  एजेंट राघव का किरदार शरद केलकर कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment