Tuesday 2 February 2016

सपना पब्बी बोर्न इनटू ब्रॉथेल

विशेष फिल्मस के बैनर तले बनी साधारण फिल्म खामोशियाँ से फ्लॉप डेब्यू करने वाली सपना पब्बी ने दर्शकों का ध्यान अनिल कपूर के शो '२४' से अपनी ओर खींचा था। सपना हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का सपना देखती आई हैं।  अब उन्हें यह चुनौती मिली है ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली के हिंदी संस्करण से।  २००४ में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म बॉर्न टू ब्रॉथल कलकत्ता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी की वैश्याओं और उनके बच्चो की दशा पर बनाई गई थी।  इस डॉक्यूमेंट्री के हिंदी संस्करण में सपना पब्बी एक वैश्या का किरदार कर रही हैं।  इस  फिल्म में सपना के अलावा सीमा बिस्वास और दिव्या दत्ता भी हैं।  ज़ना ब्रिस्की और रॉस कॉफ़मैन द्वारा लिखित और निर्देशित डॉक्यूमेंट्री इन वैश्याओं की रियल स्टोरी थी।  हिंदी संस्करण का निर्देशन अरूप दत्त कर रहे हैं।  इस  फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होने जा रही है।  इसलिए सपना रियल किरदारों को नज़दीक से देखने और समझने के लिए कोलकत्ता  जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment