Saturday 24 February 2018

महाकाली- अंत ही प्रारम्भ है का पूरा कैलाश परिवार

सौरभ राज जैन, कृष चौहान, पूजा शर्मा, मेघन जाधव और कन्नन मल्होत्रा 
ऊपर के चित्र में कलर्स के शो महाकाली अंत ही प्रारंभ है के एक्टर नज़र आ रहे हैं। फिल्म में पारवती की भूमिका करने वाली अभिनेत्री पूजा शर्मा ने यह चित्र इंस्टाग्राम पर पोस्ट  करते हुए लिखा-  पूरा कैलाश  परिवार। इस चित्र में रील लाइफ महादेव, गणेशपार्वती, कार्तिकेय और विष्णु नज़र आ रहे हैं।  सीरियल में इन भूमिकाओं को जिन एक्टर्स ने किया है, उनका संक्षिप्त परिचय निम्न है -
पूजा शर्मा (पार्वती/महाकाली) - महाभारत में द्रौपदी की भूमिका ने पूजा शर्मा को मशहूर कर दिया था।  दिल्ली की पूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।  वह दूरदर्शन के लिए स्पोर्ट्स टॉक शो करती थी। फेमिना  मिस इंडिया २००६ के दस फाइनलिस्टो में पूजा शर्मा का नाम भी था।
सौरभ राज जैन (महादेव)- सौरभ राज जैन ने स्टार वन से प्रसारित शो रीमिक्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।  उतरन के युवराज वीर सिंह  बुंदेला की खल भूमिका से वह काफी चर्चित हुए।  लेकिन, दर्शकों द्वारा उन्हें पसंद किया गया कलर्स टीवी के धार्मिक शो जय श्री कृष्ण और लाइफ ओके के देवों के देव महादेव  के विष्णु और स्टार प्लस के महाभारत के कृष्ण/विष्णु के तौर पर उन्हें ज़्यादा पसंद किया गया। पिछले साल रिलीज़ तेलुगु फिल्म ओम नमः वेंकटेशाय में भगवान वेंकटेश्वर की भूमिका इसी शोहरत का नतीजा थी।
मेघन जाधव (कार्तिकेय)- मुंबई के एक्टर मेघन  जाधव ने टेलीविज़न और फिल्मों में बाल भूमिकाओं से करियर की शुरुआत की।  इतिहास के स्नातक और साहित्य के परस्नातक मेघन जाधव ने धार्मिक सीरियलों में कई पौराणिक चरित्र किये है।  सीरियल रावण में बाल विभीषण, जय श्रीकृष्ण में कान्हा और सूर्य पुत्र कर्ण में अभिमन्यु की भूमिका कर चुके मेघन अब शिव  और पार्वती के बेटे कार्तिकेय की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।
कृष चौहान (गणेश)- महाकाली में विनायक/गणेश की भूमिका कर रहे कृष चौहान ने इससे पहले संकटमोचन महाबली हनुमान में बाल हनुमान के अलावा बद्तमीज़ दिल, बिन कुछ कहे में भी अभिनय किया है।
कन्नन मल्होत्रा (भगवान विष्णु)- दिल्ली के ३१ साल के कन्नन ने २०१० में स्टार प्लस के शो चाँद छुपा बादल में से अपने करियर की शुरुआत की। वह अब तक सवारे अपने सपने-प्रीतो, अपनो के लिए गीता का धर्मयुद्ध, रब से सोहना इश्क़, आज फिर जीने की तमन्ना है और प्यार तूने क्या किया जैसे सामाजिक शो करने के धार्मिक शो सूर्यपुत्र कर्ण में युधिष्ठिर की भूमिका कर चुके हैं।  आजकल वह विष्णु की भूमिका में छाये हुए हैं।   


अदिति राव हैदरी का तमिलडेब्यू – पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment