Saturday 24 February 2018

निर्भया के संघर्ष और इन्साफ की आवाज है इंडियन नेवर अगेन निर्भया


दिल्ली बस गैंग रेप पर आधारित " इंडियन नेवर अगेन  निर्भया " प्रदर्शन  के लिए तैयार है। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक बिदिशा अधिकारी, कंचन अधिकारी, अभिनेता दिनेश के मेहता, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अभिनेत्री गहना वशिष्ट एवं फिल्म वितरक मनोज नंदवाना उपस्थित थे।  
फिल्म नेवर अगेन निर्भया देश की राजधानी दिल्ली में १६ दिसंबर २०१२ को चलती बस में  घटित रेप व हत्याकांड का प्रतिगुंजित रूप है। साथ ही बलात्कार के निषेधात्मक प्रभावों तले दम तोड़ती स्त्री को बचाये रखने की बेचैन लड़ाई का प्रतीक भी। निर्भया ने अपनी आखिरी ख्वाहिश यही जताई थी कि उन सभी को जिंदा जला देना चाहिए। क्या निर्भया की आखिरी ख्वाहिश पूरी हो सकेगी, क्या कानूनी लड़ाई में निर्भया को इंसाफ मिल पाएगा।  
इस अवसर पर निर्माता एवं निर्देशक कंचन अधिकारी ने कहा, "देश में २०१२ की घटना के बाद बलात्कार जैसे घृणित आपराध प्रति एक जबरजस्त आक्रोश है। किसी भी समाज के लिए यह एक शर्मशार करनेवाली घटना है। हमारे लिए यह एक मुश्किल फिल्म है। क्योकि फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। इसलिए कोशिश की गयी है कि उस हैवानियत की काली रात में क्या हुआ परदे पर दिखाया जा सके। फिल्म की शूटिंग के समय हम सब को कई बार महसूस हुआ की निर्भया को कितना तकलीफ़ का सामना करना पड़ा होगा। फ़िल्म का मुख्य उद्देश्य हैंकि  २१वी शताब्दी में आज  स्त्रियों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।" फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ऋचा शर्मा, बिदिशा अधिकारी, दिनेश के मेहता, रवि कुमार, राजू खेर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राजू श्रेष्ठ, अनिल यादव गोपाल सिंह, पप्पू पॉलिस्टर, कंचन अधिकारी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आयेंगे।  साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ट एक आयटम सांग में नजर आएँगी




पूजा भट्ट सड़क २ में अलिया भट्ट – पढ़ें के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment