Showing posts with label Kabir Bedi. Show all posts
Showing posts with label Kabir Bedi. Show all posts

Friday 2 August 2019

Kabir Bedi बने Italy के शहर Caggiano के HONORARY CITIZEN


हलचल, राखी और हथकड़ी, कच्चे धागे और मंज़िलें और भी हैं हैंडसम हंक और खून भरी मांग के विलेन कबीर बेदी (Kabir Bedi) को इटली में एक  बड़ा सम्मान मिला है।

उन्हें इटली के शहर Caggiano का सम्मानित नागरिक घोषित किया गया है।  इटली के मेयर Modesto La Matina ने उन्हें शहर की चाभी सौंपी। कबीर बेदी को यह सम्मान फिल्म और टेलीविज़न के क्षेत्र में अपने  योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

ध्यान रहे कि कबीर बेदी नेइतालियन-जर्मन-फ्रेंच टीवी सीरीज संदोकान में मुख्य भूमिका की थी।  एक भारतीय राजकुमार के, ब्रितानी  शासन के हाथों अपना राज्य खो कर समुद्री डाकू बन गए राजकुमार संदोकान की भूमिका की थी।

इस सीरीज को पूरे यूरोप में ज़बरदस्त सफलता मिली थी। कबीर बेदी के इस करैक्टर संदोकान की लोकप्रियता  का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कबीर बेदी जब इटली के किसी शहर की सडकों पर गुजर जाते थे, उसे समय जवान लड़कियां उनकी पीछे भागने लगती थी।  तब से, कबीर बेदी इटली में काफी मशहूर हैं।  

Saturday 30 June 2018

संजय दत्त की मौजूदगी में साहेब बीवी और गैंगस्टर ३

संजय दत्त के कारण साहेब कुछ ज़्यादा स्ट्रांग है, बीवी ज़्यादा सेक्सी और फरेबी है..जब बात गैंगस्टर की हो रही  हो तो इन दोनों का स्ट्रांग, सेक्सी और फरेबी होना बेहद ज़रूरी है।

तिग्मांशु धुलिया निर्देशित साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज की इस तीसरी फिल्म के ट्रेलर में दम नज़र आता है।

संजय दत्त को गैंगस्टर किरदार फबते हैं।

इस गैंगस्टर सीरीज में जिमी शेरगिल ने अपनी एक शैली  विकसित कर ली है।  वह परफेक्ट नज़र आते हैं।

अब अगर बीवी माही गिल जैसी हो तो महिला चरित्र दुष्टता की कोई भी सीमा पार कर सकती है।

इसलिए, चित्रांगदा सिंह भी अपनी दुष्टता के फॉर्म पर हैं।

ट्रेलर से. इस फिल्म में कबीर बेदी और नफीसा अली की मौजूदगी का भी पता चल जाता है।


साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ का जलवा देखना हो तो २७ जुलाई का इंतज़ार तो करना ही होगा।


क्या रणबीर कपूर के ३४.७५ करोड़ को पछाड़ पाएंगे खान अभिनेता ?- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ का पोस्टर

तिग्मांशु धुलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ का पोस्टर आज रिलीज़ हुआ।

पोस्टर में फिल्म के चारों मुख्य किरदार संजय दत्त, जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह और माही गिल नज़र आ रहे हैं।

इन चार एक्टर्स के चरित्रों के अलावा फिल्म में सोहा अली खान, कबीर बेदी और नफीसा अली की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

पिछली  गैंगस्टर फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ से सोहा अली खान की रंजना की भूमिका ने प्रवेश  किया था।

फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर ३ अगले  महीने की २७ तारीख़ को रिलीज़ हो रही है।

तमिल सरकार और एनजीके को बॉलीवुड के ठगों से चुनौती - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Thursday 10 December 2015

अनिल कपूर द्वारा कबीर बेदी के प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय टीवी धारावाहिक 'संदोकन' की डीवीडी हुई लांच

भारत के पहले अंतरष्ट्रीय अभिनेता कबीर बेदी ने अपने विश्व विख्यात टीवी धारावाहिक की डीवीडी सेट भारत में लांच किया हैं। 
सुपर हिट अंतराष्ट्रीय  टीवी सीरीज 'संदोकन' में कबीर बेदी ने मुख्य भुमिका निभाई है। 70 के दशक में यह सीरीज यूरोप और लैटिन अमेरिका में तूफ़ान की तरह छाई हुई थी। इसी 6 घंटे की सीरीज को हिंदी में डब करके डीवीडी के रूप में रिलीज़ किया जा रहा है। 'संदोकान' जैसे  महाकाव्य साहसिक और रोमांस नाटक की डीवीडी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर द्वारा लांच किया गया। अन्तर्ष्टीय टीवी शो '24' के रीमेक को भारत तक लाने वाले अनिल कपूर ने इस मौके पर 'संदोकन' और कबीर बेदी का समर्थन करते हुए इस महफ़िल की शोभा बढ़ाई ।  
'संदोकन' एशियाई राजकुमार की कहानी  है जो अपने देश और प्रेमिका को ब्रिटिश साम्राज्य से मुखता करने के लिए  समुद्री डाकू बन जाता है, जिसकी भूमिका कबीर बेदी ने निभाई है। यह साहसिक, कार्रवाई, दोस्ती, विश्वासघात और एक असंभव प्रेम-कहानी की गाथा है।इस शो ने कबीर बेदी को रात को रात इटली, फ्रांस और जर्मन जैसे महाद्वीपों का सुपरस्टार बना दिया था और लैटिन अमेरिका में एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। 
भारत देश के पहले अंतरष्ट्रीय अभिनेता कबीर बेदी को हाल ही में उनके यूरोपियन टीवी शो 'संदोकान' के लिए 'रोम फिक्शन टीवी फेस्टिवल' में सम्मानित किया गया है। कबीर बेदी भारत के पहले अभिनेता है जिन्होंने विदेशों में अपनी लोकप्रियता हासिल की है। कबीर 'ऑक्टोपस्सी' और 'बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल' जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह 'संदोकन' ही था ही था जिसने कबीर बेदी के एक्टिंग करियर में चार चांद लगा दिए। 40 वर्ष बीतने  बाद भी इस शो  लोकप्रियता आज भी बरकरार है। यह टीवी सीरीज एमिलो सलगरी के काल्पनिक किरदार पर आधारित है। 'संदोकन' के इस कलेक्टर्स एडिशन के डीवीडी सेट में दर्शकों के लिए ख़ास हिंदी डब हुई 'संदोकान' टीवी सीरीज के डीवीडी के साथ 'संदोकन' के लिए रचा गया हिंदी गाना भी है। 
इस अवसर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कबीर बेदी ने कहा है ' मुझे बेहद ख़ुशी है की मेरे भारत देश वो चीज़ देखने का अवसर मिलेगा जिसने मुझे एक अंतराष्ट्रीय सितारा बना दिया। यह मेरे विरासत का हिस्सा है। मै भारत में 'संदोकन' को स्वतंतरा रूप से रिलीज़ कर रहा हूँ। आज की इस आधुनिक युग में मै 'इ कॉमर्स' और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संदोकान को लोगों तक पंहुचा रहा हूँ। 
इस समारोह में मौजूद अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है ' मै बचपन से ही कबीर बेदी जी का सच्चा प्रशंशक हूँ। मुझे गर्व है की कबीर जी जैसे महान व्यक्ति मेरे मित्र हैं। मै उनके व्यक्तित्व और आवाज़ का बहुत बड़ा फैन हूँ। उन्होंने सिर्फ अंतराष्ट्रीय जगत में नाम ही नहीं कमाया बल्कि आणि वाली पीढ़ी के लिए अंतरष्ट्रीय जगत का दरवाज़ा खोला है। मुझे बेहद गर्व है की विश्वविख्यात टीवी शो 'संदोकान' भारत में लांच किया जा रहा है। 
प्रतिष्ठित 'संदोकन' सीरीज के ट्रेलर को कबीर बेदी के यूट्यूब चैनल, फेसबुक और ट्विटर पर देखा जा सकता है। 'संदोकन' के कलेक्टर्स एडिशन के डीवीडी बॉक्ससेट एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी वेब्सीटेस से भी खरीदा जा सकता है। इन डीवीडी को हंगामा से किराया पर भी लिया जा सकता है। 
नोट : कबीर बेदी 1982 के बाद से, 30 से अधिक वर्षों के लिए ऑस्कर अकादमी के मतदान सदस्य  और इटैलियन गणराज्य के एक शूरवीर है। कबीर बेदी अब कैवलिएर कबीर बेदी हैं।