Friday 2 August 2019

Kabir Bedi बने Italy के शहर Caggiano के HONORARY CITIZEN


हलचल, राखी और हथकड़ी, कच्चे धागे और मंज़िलें और भी हैं हैंडसम हंक और खून भरी मांग के विलेन कबीर बेदी (Kabir Bedi) को इटली में एक  बड़ा सम्मान मिला है।

उन्हें इटली के शहर Caggiano का सम्मानित नागरिक घोषित किया गया है।  इटली के मेयर Modesto La Matina ने उन्हें शहर की चाभी सौंपी। कबीर बेदी को यह सम्मान फिल्म और टेलीविज़न के क्षेत्र में अपने  योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

ध्यान रहे कि कबीर बेदी नेइतालियन-जर्मन-फ्रेंच टीवी सीरीज संदोकान में मुख्य भूमिका की थी।  एक भारतीय राजकुमार के, ब्रितानी  शासन के हाथों अपना राज्य खो कर समुद्री डाकू बन गए राजकुमार संदोकान की भूमिका की थी।

इस सीरीज को पूरे यूरोप में ज़बरदस्त सफलता मिली थी। कबीर बेदी के इस करैक्टर संदोकान की लोकप्रियता  का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कबीर बेदी जब इटली के किसी शहर की सडकों पर गुजर जाते थे, उसे समय जवान लड़कियां उनकी पीछे भागने लगती थी।  तब से, कबीर बेदी इटली में काफी मशहूर हैं।  

No comments:

Post a Comment