Sunday 11 August 2019

Alia Bhatt तीसरी बार बनेंगी ‘दुल्हनिया’ ?


अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहें गर्म है। रणबीर कपूर, इस साल के अंत तक अलिया भट्ट को अपनी दुल्हनिया बनाते हैं या नहीं, बाद में मालूम पड़ेगा। लेकिन, निर्माता करण जौहर अलिया भट्ट को दुल्हनिया बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। खबर है कि करण जौहर, तीसरी बार अलिया भट्ट को वरुण धवन की दुल्हनिया बनाना चाहते हैं। वरुण धवन और अलिया भट्ट का हिंदी फिल्म डेब्यू करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर से हुआ था। इसके बाद, धर्मा प्रोडक्शन्स ने अलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी के साथ तीन फ़िल्में और बनाई। इस जोड़ी की पिछली फिल्म कलंक थी। इस फिल्म के अलावा, वरुण धवन और अलिया भट्ट फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी जोड़ी बना चुके थे। करण जौहर, शशांक खेतान की इस सफल दुल्हनिया फ्रैंचाइज़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।  इसलिए वह चाहते हैं कि अलिया भट्ट तीसरी बार दुल्हनिया बने। पिछले दिनों, स्ट्रीट डांसर ३डी की शूटिंग के बाद, वरुण धवन करण जौहर से मिले थे। उस समय तक, करण जौहर के पास शशांक खेतान का दुल्हनिया सीरीज की तीसरी फिल्म का खाका पहुँच चुका था। करण जौहर ने, इस दुल्हनिया फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म का प्रस्ताव वरुण धवन के सामने रखा। वरुण धवन को इस पर ऐतराज़ नहीं था। अब देखने की बात होगी कि क्या रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनने की तैयारी कर रही अलिया भट्ट तीसरी बार वरुण धवन की दुल्हनिया बनेगी ? अगर बनेंगी तो क्या शशांक खेतान ही इसका निर्देशन करेंगे ? 

No comments:

Post a Comment