Friday 30 August 2019

भिन्न भूमिकाओं में एक Angad Bedi


रेमो डिसूज़ा और विक्की भगनानी की डेब्यू फिल्म फालतू से डेब्यू करने वाले अंगद बेदी को सही मायनों में पहचान मिली, २०१७ में रिलीज़ कानूनी दांवपेच दर्शाने वाली ड्रामा फिल्म पिंक के खलनायक राजवीर सिंह से। इस भूमिका से, अंगद ने अपने काफी प्रशंसक बनाये और डिअर ज़िन्दगी, टाइगर ज़िंदा है, आदि बड़े सितारों वाली फिल्मों में अहम् भूमिकाये भी बटोरी।

भिन्न भूमिकाओं में अंगद
भारतीय क्रिकेट स्पिन गेंदबाज़ बिशन सिंह बेदी के बेटे के नाम से फिल्मों में आये अंगद बेदी ने, अब अपनी खुद की पहचान बना ली है। दर्शक उन्हें उनके भिन्न किरदारों से जानने पहचानने लगा है। हालाँकि, अंगद की ज़्यादा भूमिकाये बुरे चरित्र हैं। लेकिन, उन्हें हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर सूरमा में संदीप को सहयोग करने वाले बिक्रम सिंह की भूमिका में भी काफी पसंद किया गया। यही कारण है कि अब उनके पास भिन्न प्रकार की भूमिकाये हैं।

फिल्म और डिजिटल माध्यम में
अंगद बेदी, आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल माध्यम पर भिन्न भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खेल की राजनीति पर अमेज़न की सीरीज इनसाइड एज २ में वह एक बार फिर टी-२० क्रिकेट के कप्तान अरविन्द वशिष्ठ की भूमिका में नज़र आने जा रहे है। ऑल्ट बालाजी के शो द वर्डिक्ट में अंगद बेदी एक वकील की भूमिका कर रहे हैं। कारगिल युद्ध में युद्ध के दौरान दुर्गम स्थलों पर लड़ाकू विमान उड़ाने वाली गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में अंगद बेदी की भूमिका गुंजन के भाई और सैन्य अधिकारी की हैं।

जोया फैक्टर का अंगद फैक्टर
अंगद के करियर के लिहाज़ से ख़ास है सोनम कपूर के साथ फिल्म जोया फैक्टर। हालाँकि, अंगद ने यह फिल्म अपने क्रिकेट प्रेम की वजह से ही साइन की है । पर कहानी के घुमाव के लिहाज़ से फिल्म में अंगद बेदी की रॉबिन भूमिका काफी ख़ास हैं। यह किरदार बहुत कुटिल और दुष्ट चरित्र है।

अंगद से भिन्न रॉबिन
ज़ोया फैक्टर में अपनी भूमिका के बारे में अंगद बेदी कहते हैं, “रॉबिन मेरे व्यक्तित्व से बहुत अलग है। पर मैं एक खिलाड़ी की मनःस्थिति को समझता हूं। यही कारण है कि इस भूमिका को निभाने के दौरान ये सभी भावनाएं मुझमें जीवंत हो गईं थी ।"


No comments:

Post a Comment