Thursday 15 August 2019

Bollywood Movies : देश और आज़ादी की बात !


इस साल की शुरू में ही, बॉलीवुड ने अपना बदला हुआ चेहरा दिखाना शुरू कर दिया था।  जनवरी में प्रदर्शित उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बटालियन ६०९, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, ७२ ऑवरस : मार्टर व्हू नेवर डाईड, ठाकरे और मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झाँसी फ़िल्में ऎसी थी, जिनके विषय के केंद्र में भारत के पाकिस्तान और चीन से युद्ध या देश को प्रभावित करने वाली राजनीतिक हस्तियां या ऐतिहासिक वीर और उनके युद्ध थे।

प्रधान मंत्रियों पर फ़िल्में
यह सिलसिला अभी तक जारी है।  बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर केसरीवन्य जीव संरक्षण पर जंगलीरॉ एजेंट के मिशन पर रोमियो अकबर वालटर, साठ के दशक में रूस के ताशकंद में हुई तत्कालीन भारतीय प्रधान मंत्री की मौत की पड़ताल करती द ताशकंद फाइल, अंडरकवर एजेंट पर ब्लेंक, एक आतंकी को नेपाल से पकड़ लाने के कारनामे पर इंडियाज मोस्ट वांटेडभारत के प्रधान मंत्री पर पीएम नरेंद्र मोदी, अपने देश की श्रेष्ठता साबित करने की कोशिश ये है इंडिया, आदि फिल्मों में कही न कहीं देश की बात थी, आज़ादी का जज़्बा था।

मिशन मंगल और बाटला हाउस
इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ हुई दो फ़िल्में मिशन मंगल और बाटला हाउस भी देश की बात करती हैं। मिशन मंगल, भारत की स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा ५ नवंबर २०१३ को मार्स मिशन की शुरुआत करने की घटना पर है। यह फिल्म उन समर्पित महिला वैज्ञानिकों की बात करती है, जिन्होंने इस मिशन के लिए पूरे समर्पण से काम किया।  बाटला हाउस, दिल्ली के बाटला हाउस में हुए आतंकवादियों के साथ दिल्ली पुलिस के १९ सितम्बर २००८ को हुए एनकाउंटर की कहानी है।  इस एनकाउंटर के बाद, एक पुलिस अधिकारी को लम्बी जांच और एजेंसियों की प्रताड़ना से  गुजरना  पड़ा था।

ऐतिहासिक युद्ध भी
बॉलीवुड की देश की बात करने वाली फ़िल्में लगातार देखने को मिलेंगी।  एक भारतीय सैनिक की दृष्टि से भारतीय सेना के अभियान की कहानी सॅटॅलाइट शंकर है।  कमांडो ३ में एक्टर विद्युत् जम्वाल काले धन के खिलाफ विदेश में अभियान चला रहे हैं।  अब्दाली की सेना के खिलाफ मराठों द्वारा पानीपत में लड़े गए तीसरे युद्ध पर पानीपत है।  तानाजी द अनसंग वारियर में मराठा शासक शिवजी के सेनापति तानाजी की बहादुरी की दास्तान है। कबीर खान की फिल्म '८३ में भारत की क्रिकेट के विश्वकप को पहली बार जीतने की कहानी है। भारतीय सेना के वीरों द्वारा दिखाई गई वीरता पर भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया, शेरशाह, गुंजन सक्सेना बायोपिक, आदि फ़िल्में बनाई जा रही है। जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी ब्रितानी पुलिस अधिकारी को मारने वाले उधम सिंह पर भी फिल्म सरदार उधम सिंह बनाई जा रही है। 

No comments:

Post a Comment