Friday 30 August 2019

Priyanka Chopra क्यों नहीं बन सकी डिज्नी की मिस मार्वल


इस साल की शुरुआत में, मार्वेल स्टूडियोज ने डिज्नी प्लस के लिए लाइव एक्शन सीरीज बनाने का ऐलान किया था। यह सीरीज मार्वेल कॉमिक्स के सुपरहीरो किरदारों में से एक महिला सुपर हीरो मिस मार्वेल का है। यह सुपरहीरो, मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की पहली महिला सुपरहीरो कैप्टेन मार्वेल की तरह ही है।

कमला खान है मिस मार्वेल
२०१३ में, मार्वेल कॉमिक्स ने, पहले कैरोल डंवरस को सुपरहीरो मिस मार्वेल बनाने की सोची थी।  लेकिन, बाद में कैरोल को कैप्टेन अमेरिका टाइटल दे दिया गया तथा मिस मार्वेल को अलग सुपरहीरो के रूप में विकसित किये जाने का फैसला किया गया। मिस मार्वेल, दरअसल पाकिस्तान- अमेरिकन कमला खान है।  वह न्यू जर्सी की रहने वाली है। उसमे कई मानवेतर शक्तियां है। यह अपने शरीर को घटा-बढ़ा सकती है और बदल सकती है। इस पहली एशियाई सुपरहीरो को काफी पसंद किया गया।

प्रियंका चोपड़ा को मिस मार्वेल
कुछ महीनों पहले, मार्वेल स्टूडियोज नेमार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया, तब उसमे एक लाइव एक्शन सीरीज मिस मार्वेल भी थी। जहाँ मार्वेल की कैप्टेन मार्वल पर फिल्म की पहली महिला सुपरहीरो ब्री लार्सन बनी, वहीँ सीरीज की मिस मार्वेल के लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा था। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा का एक ट्वीट उन पर भारी पड़ गया था।

क्यों कह दिया भारतीय सेना को जयहिन्द
भारतीय  सेना द्वारा बालकोट स्ट्राइक के बाद, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना को जयहिंद करते हुए ट्वीट किया था।  पाकिस्तानियों और दूसरे देशों में रहने वाले मुसलमानों को यूनीसेफ की गुडविल एम्बेसडर होने के बावजूद प्रियंका का यह ट्वीट नागवार गुजरा और उन्होंने प्रियंका को हटाने की मांग कर दी।  हालाँकि, यूनीसेफ ने इसे नकार दिया। मुसलमानों का गुस्सा उस समय आसमान पर चढ़ गया, जब प्रियंका ने मोदी सरकार द्वारा आर्टिकल ३७०  संशोधित करने का समर्थन कर दिया।

छिन गया मिस मार्वेल बनने का मौका

प्रियंका चोपड़ा को मुस्लिम  आबादी की नाराज़गी भारी पड़ी । प्रियंका  चोपड़ा से डिज्नी की मिस मार्वेल  कमला खान की भूमिका छीन ली।  डिज्नी ने महसूस किया कि मिस मार्वेल में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी से सीरीज को पाकिस्तानियों तथा दूसरे देशों के मुसलमानों की  नाराज़गी से नुकसान उठाना पड़ सकता है।  इस प्रकार, प्रियंका चोपड़ा से डिज्नी की महिला सुपरहीरो बनने का मौक़ा छिन गया।

No comments:

Post a Comment