Wednesday 21 August 2019

नमूने Abhimanyu Dasani निकम्मा भी !


अभिमन्यु दासानी मर्द है।  इसलिए उन्हें अपनी पहली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के फ्लॉप होने से दर्द नहीं हुआ। क्योंकि, इस फिल्म में उनके अभिनय की प्रशंसा हुई थी।  बॉलीवुड में स्टारडम की दौड़ में शामिल रहने के लिए, पूर्व अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे के लिए इतना ही काफी था। 

नमूने और निकम्मा 
लेकिन, यह क्या ? वह तो नमूने साबित हो रहे हैं ! निर्देशक शब्बीर खान तो उन्हें निकम्मा कहते हैं। फिर भी अभिमन्यु दासानी खुश नज़र आ रहे हैं। भला क्यों ? दरअसल, नमूने और निकम्मे वह दो फ़िल्में हैं, जिनकी स्टारकास्ट में अभिमन्यु को शामिल किया गया है। यह दोनों फ़िल्में, अभिमन्यु के लिए स्टारडम का रास्ता साफ़ कर सकती है।

उमेश शुक्ल के नमूने अभिमन्यु
नमूने के निर्देशक निर्देशक उमेश शुक्ला है।  उमेश शुक्ला ने ओह माय गॉड और १०२ नॉट आउट जैसी बढ़िया कॉमेडी फ़िल्में निर्देशित की हैं।  इन फिल्मों में, उमेश ने अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, परेश रावल, आदि बड़े सितारों का जलवा था।  इस लिहाज़ से, उमेश की फिल्म नमूने छोटी स्टारकास्ट वाली फिल्म साबित होती है।  हालाँकि, नमूने की नमूना ब्रिगेड में, परेश रावल और अरशद वारसी के साथ, मृणाल ठाकुर भी अभिमन्यु का साथ दे रही हैं। मृणाल ठाकुर की हृथिक रोशन के साथ फिल्म सुपर ३० ने १५० करोड़ के क्लब में शामिल होने का कारनामा दिखाया है। उनकी एक फिल्म बाटला हाउस, १५ अगस्त को रिलीज़ हुई है।

एक्शन फिल्म निकम्मा
अभिमन्यु दासानी की शब्बीर खान के साथ फिल्म निकम्मा एक्शन फिल्म है।  शब्बीर खान की फिल्मों हीरोपंथी, बागी और मुन्ना माइकल के एक्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। निकम्मा में अभिमन्यु की नायिका अभिनेत्री शिर्ले सेतिया हैं।  शिर्ले की पहचान यूट्यूब की सनसनी के तौर पर है। यह उनकी पहली फिल्म होगी। वह दो फिल्मों में गीत भी गा चुकी हैं।

अभिमन्यु की शिर्ले और मृणाल
वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड फिल्म डेब्यू करने वाले अभिमन्यु की पहली फिल्म में नायिका राधिका मदान टीवी स्टार थी। अब वह दूसरी बार, किसी टीवी स्टार यानि मृणाल ठाकुर के साथ अभिनय करने जा रहे हैं।  शिर्ले की तो यह पहली फिल्म है।  इस लिहाज़ से, निकम्मे और नमूने फिल्म में अभिमन्यु की ज़िम्मेदारी बाद जाती हैं। क्योंकि, उन्हें खुद को खुद के बूते ही साबित करना होगा।

No comments:

Post a Comment