Showing posts with label Angad Bedi. Show all posts
Showing posts with label Angad Bedi. Show all posts

Thursday 26 December 2019

जब Karan Johar ने गुंजन सक्सेना में Angad Bedi को कास्ट किया !




कारगिल युद्ध में, लड़ाकू हवाई जहाज उड़ाने वाली वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल में गुंजन सक्सेना की भूमिका अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कर रही है। फिल्म में गुंजन सक्सेना के भाई की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।  इस भूमिका को परदे पर अंगद बेदी कर रहे हैं।

कारगिल गर्ल के लिए अंगद के चुनाव की कहानी दिलचस्प है। अंगद बेदी ने करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ऊँगली में अभिनय किया था। यह फिल्म पांच साल पहले प्रदर्शित हुई थी। लेकिन करण जौहर ने गुंजन सक्सेना बायोपिक में गुंजन सक्सेना के भाई में भूमिका के लिए अंगद का चुनाव दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा में अंगद को देखने के बाद किया था।

सूरमा, अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह की दिल को छू लेने वाली कहानी थी। इस फिल्म मे अंगद बेदी ने संदीप सिंह के  बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह की भूमिका की थी । फिल्म में इस किरदार को जीवंत कर देने के लिए अंगद को बहुत प्रशंसा मिली थी। इस फिल्म देखने के बाद ही करण जौहर ने अंगद को फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में गुंजन सक्सेना के भाई की भूमिका के लिए कास्ट किया।

अपनी भूमिका को लेकर अंगद बेदी कहते हैं, “कारगिल गर्ल एक परफेक्ट फिल्म है, जो सबका दिल जीत लेगी। मेरा चरित्र अविश्वसनीय है और मुझे उम्मीद है कि लोग इस मूवी को उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने इसे बनाते समय किया था।’’

Friday 30 August 2019

भिन्न भूमिकाओं में एक Angad Bedi


रेमो डिसूज़ा और विक्की भगनानी की डेब्यू फिल्म फालतू से डेब्यू करने वाले अंगद बेदी को सही मायनों में पहचान मिली, २०१७ में रिलीज़ कानूनी दांवपेच दर्शाने वाली ड्रामा फिल्म पिंक के खलनायक राजवीर सिंह से। इस भूमिका से, अंगद ने अपने काफी प्रशंसक बनाये और डिअर ज़िन्दगी, टाइगर ज़िंदा है, आदि बड़े सितारों वाली फिल्मों में अहम् भूमिकाये भी बटोरी।

भिन्न भूमिकाओं में अंगद
भारतीय क्रिकेट स्पिन गेंदबाज़ बिशन सिंह बेदी के बेटे के नाम से फिल्मों में आये अंगद बेदी ने, अब अपनी खुद की पहचान बना ली है। दर्शक उन्हें उनके भिन्न किरदारों से जानने पहचानने लगा है। हालाँकि, अंगद की ज़्यादा भूमिकाये बुरे चरित्र हैं। लेकिन, उन्हें हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर सूरमा में संदीप को सहयोग करने वाले बिक्रम सिंह की भूमिका में भी काफी पसंद किया गया। यही कारण है कि अब उनके पास भिन्न प्रकार की भूमिकाये हैं।

फिल्म और डिजिटल माध्यम में
अंगद बेदी, आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल माध्यम पर भिन्न भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खेल की राजनीति पर अमेज़न की सीरीज इनसाइड एज २ में वह एक बार फिर टी-२० क्रिकेट के कप्तान अरविन्द वशिष्ठ की भूमिका में नज़र आने जा रहे है। ऑल्ट बालाजी के शो द वर्डिक्ट में अंगद बेदी एक वकील की भूमिका कर रहे हैं। कारगिल युद्ध में युद्ध के दौरान दुर्गम स्थलों पर लड़ाकू विमान उड़ाने वाली गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में अंगद बेदी की भूमिका गुंजन के भाई और सैन्य अधिकारी की हैं।

जोया फैक्टर का अंगद फैक्टर
अंगद के करियर के लिहाज़ से ख़ास है सोनम कपूर के साथ फिल्म जोया फैक्टर। हालाँकि, अंगद ने यह फिल्म अपने क्रिकेट प्रेम की वजह से ही साइन की है । पर कहानी के घुमाव के लिहाज़ से फिल्म में अंगद बेदी की रॉबिन भूमिका काफी ख़ास हैं। यह किरदार बहुत कुटिल और दुष्ट चरित्र है।

अंगद से भिन्न रॉबिन
ज़ोया फैक्टर में अपनी भूमिका के बारे में अंगद बेदी कहते हैं, “रॉबिन मेरे व्यक्तित्व से बहुत अलग है। पर मैं एक खिलाड़ी की मनःस्थिति को समझता हूं। यही कारण है कि इस भूमिका को निभाने के दौरान ये सभी भावनाएं मुझमें जीवंत हो गईं थी ।"


Monday 8 July 2019

The Verdict में वकील Angad Bedi


कोई साठ साल पहले, १ नवंबर १९५९ को नेवल कमांडर कवास मानेकशॉ नानावटी ने, अपने मित्र और व्यवसाई प्रेम आहूजा का उसके फ्लैट पर तीन गोलियां चला कर क़त्ल कर दिया था।

पूरे देश को हिला देने वाले, इस कांड पर सुनील दत्त की ये रास्ते हैं प्यार के, विनोद खन्ना की अचानक और अक्षय कुमार की रुस्तम जैसी फ़िल्में बनाई गई।

अब इस कांड पर एकता कपूर की सीरीज द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेज नानावटी स्ट्रीम होने जा रही है। इस सीरीज की मुख्य भूमिकाओं में नानावटी की भूमिका सुमीत व्यास और उसकी पत्नी सिल्विया की भूमिका एली एवरम कर रही हैं।

इस सीरीज का एक तीसरा ख़ास चरित्र वकील कार्ल जमशेद खंडालावाला है, जिसकी भूमिका अंगद बेदी कर रहे हैं।

इस किरदार को रेट्रो लुक देने तथा आकर्षक और प्रभावशाली बनाने में बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट सना केवल का ख़ास योगदान हैं। सना कहती हैं, “मैंने वकील की पृष्ठभूमि और उस समय की हस्ती होने के कारण क्लासी और प्रेरित करने वाला साठ के दशक का लुक दिया है।"

अंगद बेदी का वकील किरदार खंडालावाला कोर्ट रूम के केंद्र में रहने वाला है। कहते हैं अंगद बेदी, “इसमे लुक काफी महत्वपूर्ण रहा। पहली बार मुझे इस तरह अपने लुक के साथ प्रयोग करने का मौका मिला है। सूट बनवाए, रिमलेस गोल चश्मे पहने। हाथ की घड़ी बनवायी। घमंड दर्शाने के लिए ऊपर वाले होंठ को काफी सख्त रखा।

Sunday 17 June 2018

कल रिलीज़ होगा संदीप सिंह की बायोपिक फिल्म का गीत

भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के संघर्षमय जीवन पर फिल्म सूरमा का निर्माण शाद अली कर रहे हैं।

इस फिल्म में संदीप सिंह की भूमिका पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं। 

दिलजीत दोसांझ का हिंदी फिल्म डेब्यू उड़ता पंजाब से २०१६ में हुआ था। वह अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी के भी नायक थे।

इस फिल्म का एक रूमानी गीत इश्क़ दी बतियाँ कल रिलीज़ हो रहा है।  इस गीत को दिलजीत दोसांझ ने ही गाया है। 

यह गीत दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है।

इस गीत को गुलजार ने लिखा है।

संगीत निर्देशक शंकर एहसान लॉय है। 


दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी, सिद्धार्थ शुक्ल, कुलभूषण खरबंदा, विजय राज, आदि की मुख्य भूमिका वाली फिल्म सूरमा १३ जुलाई को प्रदर्शित हो रही है।



स्टूडेंट ऑफ़ द इयर २ की दूसरा शिड्यूल शुरू हुआ  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 11 June 2018

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा का ट्रेलर




 आज तीन फिल्मों के ट्रेलर - देखने के लिए क्लिक करें 

आज तीन फिल्मों के ट्रेलर

आज का दिन, हिंदी फिल्मों के इतिहास में ख़ास कहा जायेगा।  आज तीन महत्वपूर्ण फिल्मों के ट्रेलर रिलीज़ हो रहे हैं।  दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज़ हो चुके हैं।  तीसरी फिल्म का ट्रेलर शाम ५ बजे जारी होगा।  ख़ास बात यह है कि यह तीनों फ़िल्में कहीं न कहीं दर्शकों के दिल को छूने वाली साबित हो सकती है।  एक फिल्म से दो नए चेहरों का भविष्य जुड़ा हुआ है।  एक फिल्म  दक्षिण के सुपर स्टार की फिल्म है। 
धड़क - 
पहला ट्रेलर धड़क फिल्म का जारी हुआ।  इस फिल्म से दो नए चेहरों का डेब्यू हो रहा है।  हालाँकि, जाह्नवी कपूर के जोड़ीदार ईशान खट्टर की बतौर हीरो पहली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स भारत में २० अप्रैल को रिलीज़ हो चुकी है।  लेकिन, धड़क उनकी पहली हिंदी फिल्म है।  यानि ईशान खट्टर भी  जाह्नवी कपूर की तरह हिंदी फिल्म डेब्यू कर रहे हैं।  यह दोनों एक्टर भाई भतीजावाद की देन हैं।  नेपोटिस्म के बाप के तौर पर मशहूर निर्माता करण जौहर ने मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की कजिन और अनिल कपूर की भतीजी जाह्नवी कपूर के जोड़ीदार के रूप में पूर्व फिल्म अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम और एक्टर राजेश खट्टर के बेटे और एक्टर शाहिद कपूर के कजिन ईशान खट्टर को मौक़ा दिया है।  इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।  शशांक खेतान हिट दुल्हनिया सीरीज की फिल्मों के डायरेक्टर भी रहे हैं।  यह फिल्म २० जुलाई को रिलीज़ हो रही है। ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें  
सूरमा- 
दूसरा ट्रेलर सूरमा का रिलीज़ हुआ।  भारतीय हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है।  शाद अली ने साथिया और बंटी और बबली जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।  उनकी पिछली रिलीज़ फिल्मों में किल दिल और ओके जानू के नाम शामिल हैं।  सूरमा में संदीप सिंह का किरदार पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं।  दिलजीत दोसांझ का नाम उड़ता पंजाब और फिल्लौरी के बाद से हिंदी दर्शकों का जाना पहचाना नाम है।  इस फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी के किरदार फिल्म के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण हैं।  यह फिल्म धड़क से एक हफ्ता पहले यानि १३ जुलाई को रिलीज़ हो जाएगी। ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें  
विश्वरूपम २/विश्वरूप २
शाम पांच बजे कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम २/विश्वरूप २ का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है।  विश्वरूप २, कमल हासन की २०१३ में रिलीज़ स्पाई थ्रिलर फिल्म विश्वरूप की सीक्वल फिल्म है।  विश्वरूप में कमल हासन ने एक अमेरिका में आतंकवादियों की तलाश कर रहे एक रॉ एजेंट विश्वनाथ उर्फ़ मेजर विसम अहमद कश्मीरी की भूमिका कर रहे थे।  विश्वरूपम २/विश्वरूप २ का कैनवास न्यू यॉर्क सिटी से उठ कर भारत आ गया है।  इस फिल्म में वहीदा रहमान और अनंत महादेवन के नए किरदार शामिल किये गए हैं।  कमल हसन के लिए लम्बे समय से बनती, रुकती और फिर बनती इस फिल्म का राजनीतिक महत्त्व  है। फिल्म के निर्देशक खुद कमल हासन हैं।  यह फिल्म १० अगस्त को रिलीज़ हो रही है।  ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें 

लवकुश के मंच में सुबाहू बनेंगे रजा मुराद - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 22 May 2018

संदीप सिंह को सूरमा साबित करता पोस्टर

आजकल, गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने ट्रुप के साथ बर्मिंघम इंग्लैंड के दौरे पर हैं।  दिलजीत के इस टूर को ज़बरदस्त कामयाबी मिल रही है।

दिलजीत दोसांझ की कामयाब टूर की ख़ुशी में शामिल हो गया सूरमा का पोस्टर।

शाद अली के निर्देशन में, हॉकी लीजेंड संदीप सिंह की प्रेणादायक कहानी पर फिल्म सूरमा में दिलजीत दोसांझ ने हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका की है।

यह फिल्म संदीप के अपाहिज हो जाने के बावजूद हॉकी टीम में फिर शामिल होने के लिए किये गए सफल प्रयास की प्रेरणादायक कहानी है।

इस फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी की भूमिकाएं अहम् हैं।

आज, कुछ देर पहले, दिलजीत दोसांझ ने ही इस फिल्म का पोस्टर बर्मिंघम में जारी किया।

यह पोस्टर हॉकी मैच में गोल करके खुश हो रहे संदीप के चित्र के साथ उनके संघर्ष के दौर के चित्रों का कोलाज है।

एक चित्र में व्हीलपर  चेयर पर बैठा संदीप सिंह का किरदार नज़र आ रहा है।

इस पोस्टर में अंग्रेजी में लिखा है - द ग्रेटेस्ट कमबैक स्टोरी ऑफ़ द हॉकी लीजेंड संदीप सिंह।

यह फिल्म १३ जुलाई को पूरी दुनिया में रिलीज़ होगी।  

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के किरदार वाला सेक्रेड गेम्स का पोस्टर - क्लिक करें 

Thursday 10 May 2018

बॉलीवुड की जूली बनी अंगद की बेदी !

सोनम कपूर की शादी की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि क़यामत गर्ल नेहा धूपिया की शादी की खबर ने धमाका सा कर दिया।

नेहा धूपिया, आजकल बीएफएफ विथ वोग के दूसरे सीजन को कर रही थी।

वह अपने इस शो में अपने मेहमानों से  धमाकेदार बयान  निकलवा लिया करती थी। शायद, इसी से उन्हें धमाका करने में महारत हासिल हो गई थी।

लेकिन, नेहा धूपिया ने धमाका करने की शुरुआत तो अपनी डेब्यू फिल्म से ही कर दी थी।

क़यामत : सिटी अंडर थ्रेट (२००३) फिल्म में जेम्स बांड फिल्म डॉक्टर नो की उर्सुला एंड्रेस की तर्ज़ पर टू-पीस बिकिनी में समुद्र से निकलती नेहा धूपिया ने तहलका मचा दिया था।  क़यामत के बिकिनी सीन ने नेहा धूपिया को तत्काल शोहरत दिलवा दी।  उन्हें फ़िल्में भी मिलने लगी।

लेकिन, इस सीन के साथ ही, उन पर सेक्सी इमेज भी चस्पा हो गई।  उन्हें नायिकाओं के उत्तेजक और अंग प्रदर्शक भूमिकाओं वाली फ़िल्में मिलने लगी।

मिस इंडिया द मिस्ट्री और विलेन के बाद वह जूली में क़यामत ढा रही थी।  पूर्व मिस इंडिया २००२ ने, जूली में अपने सुडौल बदन का जम कर प्रदर्शन किया।  उन्होंने स्मूचिंग भी की और बिस्तर पर उत्तेजक दृश्य भी दिए।  अपनी इस भूमिका से, नेहा धूपिया की २००४ की ने १९७५ की जूली को पछाड़ दिया था।

इस फिल्म के बाद, नेहा धूपिया दूसरी तमाम अभिनेत्रियों के साथ कमोबेश पोर्न प्रकार की फिल्मों में नज़र आने लगी।  उन्हें उत्तेजना के चरम पर पहुंचाने वाली शीशा, क्या कूल हैं। हम, सिसकियाँ, गर्म मसाला, आदि फ़िल्में उल्लेखनीय थी।

हालाँकि, नेहा धूपिया ने कामुक भूमिकाओं तक सीमित रह जाने के खतरे को भांपते हुए चुप चुप के, दिल्ली हाइट्स, एक चालीस की लास्ट लोकल, आदि फ़िल्में की।  लेकिन, उन्हें अपनी इमेज बदलने में सफलता नहीं मिली।

नेहा धूपिया को सेक्सी भूमिकाओं से निजात मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सिंह इज किंग से।

दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म में उनके किरदार का नाम जूली था।

नेहा धूपिया की बढ़िया भूमिका  कुछ  उल्लेखनीय फिल्मों में फस गया रे ओबामा उल्लेखनीय है।  इस फिल्म में वह एक महिला डकैत मुन्नी मैडम कर रही थी।

उनकी सशक्त भूमिका वाली दूसरी फिल्मों में परम वीर चक्र, हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलु उल्लेखनीय हैं। अंगद बेदी और नेहा धूपिया एक शो के दौरान मिले थे।  इस के बाद ही दोनों में गुपचुप रोमांस शुरू हो गया था।  जिसकी आज परिणीति विवाह में हो गई।

अपने इस विवाह की सूचना नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट्स से दी।

दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाये और शादी की बधाई।


क्या अरुणिमा की बायोपिक करेंगे आमिर खान और कंगना रनौत ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें