Thursday, 9 July 2020

एक जन्म-तिथि वाले संजीव कुमार और गुरुदत्त



हिंदी फिल्म उद्योग के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गुरु दत्त और संजीव कुमार का नाम उल्लेखनीय हैं. अभिनय के लिहाज़ से इन दोनों का कोई जोड़ नहीं. सूक्ष्म भावाभिनय तो इनके बाए हाथ का खेल था. यह प्रतिभाशाली दुर्भाग्य के नाम पर काफी समानता रखते थे. दोनों ही अल्पायु थे. शराब में डूबे रहने वाले. शराब ने ही दोनों की जान ली. संजीव कुमार जहाँ ४७ साल की उम्र में स्वर्गवासी हुए, गुरुदत्त ने तो सिर्फ ३९ साल की उम्र में जान दे दी. दोनों की जन्म तिथि समान थी. गुरुदत्त, ९ जुलाई १९२५ को जन्मे थे, जबकि संजीव कुमार १३ साल बाद १९३८ में. दोनों ने ही एक ऎसी फिल्म में काम किया, जिसे यह दोनों पूरा नहीं कर पाए. यह फिल्म थी के आसिफ की लव एंड गॉड (मोहब्बत खुदा है). के आसिफ की फ़िल्में काफी लंबा समय लेकर बनती थी. आसिफ ने लैला मजनू पर अपनी इस फिल्म मे लैला निम्मी के साथ कैस यानि मजनू की भूमिका के लिए गुरुदत्त को लिया था. लेकिन, जब तक फिल्म बनती बनती १० अक्टूबर १९६४ को गुरुदत्त का निधन हो गया. इसके बाद, फिल्म में मजनू की भूमिका में संजीव कुमार को ले लिया गया. संजीव कुमार ने काफी हद तक यह फिल्म शूट की. लेकिन ९ मार्च १९७१ को के आसिफ के निधन के बाद फिल्म डब्बा बंद हो गई. पंद्रह साल बाद, के आसिफ की विधवा ने इस फिल्म को केसी बोकाडिया की मदद से आधा अधुरा रिलीज़ किया. क्योंकि, तब तक संजीव कुमार की भी ६ नवम्बर १९८५ को मृत्यु हो चुकी थी।

Wednesday, 8 July 2020

प्रियंका चोपड़ा की मदद न लेने वाली मीरा !



भाई-भतीजावाद से ग्रस्त बॉलीवुड में मीरा चोपड़ा एक ऐसा नाम है, जिसने कभी भी बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए किसी सिफारिश का सहारा लिया. मीरा चोपड़ा, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं. प्रियंका चोपड़ा तो हमेशा तैयार थी, लेकिन, मीरा ने अपना फिल्म करियर बनाने के लिए बॉलीवुड के बजाय टॉलीवूड का रुख किया। दक्षिण में उनकी डेब्यू फिल्म तमिल  अनबे आरुईरे हिट साबित हुई थी। मीरा ने दक्षिण में मीरा चोपड़ा के बजाय नीला नाम से फ़िल्में की।  इसके बाद, नीला ने कई तेलुगु और कन्नड़ फ़िल्में की। मीरा चोपड़ा, दक्षिण की फिल्मों में नाम कमा कर, बॉलीवुड में फ़िल्में करना चाहती थी। दक्षित्रिया  ण में सफलता के दौरान ही मीरा चोपड़ा कानूनी पेंचीदिगियों में फस गई. २०११ में उन पर हत्या का आरोप लगा. खबर थी कि दिल्ली पुलिस को २८ साल की एक विवाहिता की हत्या में मीरा चोपड़ा की तलाश है. मीरा चोपड़ा कथित तौर पर उस औरत के आदमी के साथ अम्बंधों में थी. इससे पहले उन्हें एमएमएस स्कैंडल में फसाया गया. इन विवादों के बीच नीला के हाथ से कई अच्छी फ़िल्में निकल गई. उन्हें विवादों से निजात पाने के लिए अपने नाम को नीला से मीरा करने को भी मज़बूर कर दिया. फिर उन्होंने दक्षिण को छोड़ कर मुंबई का रुख किया. अब वह हिंदी फिल्मों अपना भाग्य आजमाना चाहती थी. २०१४ में, मीरा चोपड़ा को सतीश कौशिक की फिल्म गैंग ऑफ़ घोस्ट्स मिल गई. फिर वह विक्रम भट्ट की १९२० सीरीज की फिल्म १९२०- लन्दन में नज़र आई. २०१९ में उन्हें फिल्म सेक्शन ३७५ में देखा गया. इस समय वह, नास्तिक और सीक्रेट में अभिनय कर रही है. कभी भी, अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त अभिनेत्री बहन प्रियंका चोपड़ा की मदद न लेने वाली मीरा चोपड़ा आज ३७ साल की हो गई. वह ८ जुलाई १९६३ को नई दिल्ली में जन्मी थी.    

क्या शेखर कपूर बनाएंगे ‘मासूम’ सीक्वल !


मिस्टर इंडिया के निर्देशक शेखर कपूर ने, अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर जुगल हंसराज परिवार की फोटो डालते हुए लिखा कि १९८३ की फिल्म मासूम के सीक्वल के लिए परफेक्ट स्टारकास्ट मिल गई. यहाँ बताते चले कि मासूम फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी के साथ बाल भूमिकाओं में उर्मिला मातोंडकर के साथ जुगल हंसराज भी थे. वही नसीरुद्दीन शाह के अवैध बेटे बने थे. शेखर कपूर ने जुगल हंसराज को याद दिलाया कि किस प्रकार से जुगल को मासूम की भूमिका करने के लिए मनाने के लिए, कितने पापड बेले. उन्होंने याद दिलाया, “पता नहीं तुम्हे याद है! मैंने तुम्हे अमूल दादा के विज्ञापन में देखा था. मुझे तुम्हे मासूम में काम करने के लिए मनाने में महीनों लग गए थे. मैंने तुम्हे रिकॉर्डिंग दिखाई, सेट पर ले गया, ताकि तुम्हे फिल्म में रूचि पैदा हो और मेरी फिल्म में काम करो. कितना उत्तेजनापूर्ण और मज़ेदार था !

इससे ऐसा लगता है कि शेखर कपूर, मासूम की सीक्वल फिल्म बनाने का इरादा रखते हैं. हालांकि, वह साफ़ करते हैं कि मेरा मासूम का सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं है. पर चित्र जुगल हंसराज, उनकी पत्नी जैस्मिन और बेटे सिदक के प्यार चित्र देख कर उनका इरादा भी तो बदल सकता है ! तभी तो वह जुगल को करीब ३७ साल पहले का घटनाक्रम याद दिला रहे थे.  

एसओएस कोलकाता में सांसद नुसरत जहाँ और मिमी चक्रवर्ती



बांगला फिल्म एसओएस कोलकाता, लॉकडाउन के बाद, शुरू होने वाली पहले भारतीय फिल्म बन गई है. इस फिल्म की, कोलकाता में ८ जुलाई से शूटिंग शुरू हो गई. अंशुमन प्रत्युष निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में तृणमूल कांग्रेस की दो सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहाँ प्रमुख भूमिका कर रही है. कोलकाता पर आतंकवादी हमले के कथानक वाली इस फिल्म के नायक यश दासगुप्ता है. सावधानी के लिए इस फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता में ही होगी. मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहाँ, फिल्म एक्ट्रेस होने के बावजूद आपस में अच्छी दोस्त हैं. यह दोनों बिरसा दासगुप्ता के साथ फिल्म क्रिस क्रॉस में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. एसओएस कोलकाता के नायक यश के साथ इन दोनों ने अलग अलग फ़िल्में की हैं. बिरसा दासगुप्ता निर्देशित यश की पहली फिल्म गैंगस्टर की नायिका मिमी चक्रवर्ती थी. नुसरत जहाँ ने, बिरसा की फिल्म वन में यश के साथ स्क्रीन शेयर की थी. आतंकवाद के खिलाफ फिल्म होने के कारण एसओएस कोलकाता में गोलीबारी की सम्भावनाये तो हैं ही, इसमे शारीरिक मारपीट भी काफी है. हो सकता है कि दोनों संसद उठापटक करती नज़र आयें.

प्रभास की २०वी फिल्म, ऐलान १० जुलाई



विगत एक साल से बनाई जा रही प्रभास की २०वी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता रही है. वह इस फिल्म का टाइटल और फिल्म की कहानी के बारे में जनाने के लिए उतावले थे. लेकिन, इस फिल्म के टाइटल में बारे में सिर्फ अनुमान लगाए जाते रहे. अब प्रभास के करियर की २०वी फिल्म का शीर्षक जानने का समय आ गया है. परसों यानि १० जुलाई को ठीक १० बजे सुबह इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा हो जाएगा. निर्देशक राधा कृष्ण कुमार की फिल्म के फर्स्ट लुक और टाइटल के जारी किये जाने की सूचना देने वाला कार्ड दिलचस्प है. इस कार्ड को आप ध्यान देखें तो आपको फिल्म की कहानी का काफी अंदाज़ा हो जाएगा. इस फिल्म में प्रभास की नायिका दक्षिण की फिल्मों की स्टार अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं. पूजा हेगड़े  ने दो हिंदी फ़िल्में, हृथिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल ४ की हैं.बाहुबली के बाद प्रभास की फिल्म  साहो प्रदर्शित हो चुकी है.

Tuesday, 7 July 2020

बड़े सितारों के साथ बड़ी फ़िल्में बनाने वाले हरीश शाह का निधन !


अशोक कुमार,जॉय मुख़र्जी और शर्मीला टैगोर के साथ दिल और मोहब्बत, राजेश खन्ना और तनूजा के साथ मेरे जीवन साथी, फिरोज खान, परवीन बाबी, प्रेम चोपड़ा और देनी द्न्ग्जोपा के साथ फिल्म काला सोना, नवीन निशचल, राकेश रोशन और बिंदिया गोस्वामी के साथ हॉरर फिल्म होटल, संजीव कुमार, रेखा और प्रेम चोपड़ा के साथ राम तेरे कितने नाम और सनी देओल, तब्बू और अमरीश पूरी के साथ जाल द ट्रैप जैसी फिल्मों के निर्माता ऋषि कपूर, नीतू सिंह और प्राण को फिल्म धन दौलत, धर्मेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा, किमी काटकर और रति अग्निहोत्री के साथ ज़लज़ला और रेखा, मिथुन चक्रवर्ती और प्रेम चोपड़ा को अब इन्साफ होगा में निर्देशित करने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक हरीश शाह का मंगलवार ७ जून की सुबह निधन हो गया. वह दस सालों से कैंसर से पीड़ित थे. उन्हें श्रद्धांजलि।

नोट- यहाँ दिलचस्प तथ्य ! हरीश शाह गले के कैंसर से पीड़ित थे. इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर सक्रीय थे. वह ट्विटर पर हर दिन ट्वीट करते थे. उनकी आखिरी ट्वीट १७ मई को की थी, जिसमे उन्होंने सुरेश चवानके के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गृह मंत्री से दिल्ली में सेना भेजने की अपील की थी. उन्होंने कैंसर पर एक शॉर्ट फिल्म व्हाई मी का निर्माण किया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.


Amazon और Netflix के साथ Priyanka Chopra


प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से फिल्मों में रमने जा रही हैं। प्रियंका ने शादी से पहले अपनी फिल्म निर्माण संस्था पर्पल पेबल पिक्चर्स की स्थापना की थी। इसके अंतर्गत वह क्षेत्रीय भाषा वाली फ़िल्में बना चुकी हैं। अब वह अमेज़न और नेटफ्लिक्स के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट करने जा रही हैं। हॉलीवुड की फ़िल्में तो वह कर ही है। 

प्रियंका चोपड़ा के संगीत और सिटाडेल
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेज़न स्टूडियोज के साथ समझौता किया है। प्रियंका चोपड़ा में मौलिक सामग्री और चरित्रों वाली कहानियाँ दिखाने की इच्छा है। भारतीय दर्शक जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का अपना बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स है। इसके अंतर्गत वह भारतीय भाषाओँ में कुछ फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। वह अमेज़न के साथ टेलीविज़न प्रोजेक्ट संगीत कर रही हैं। पति निक जोनस के साथ यह प्रोजेक्ट भारतीय शादी के पूर्व की रस्मों पर होगा। वह अन्थोनी और जो रूसो की स्पाई सीरीज सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। 

अमेज़न प्राइम के लिए फ़िल्में
प्रियंका चोपड़ा अमेज़न प्राइम के लिए महिला प्रधान टेलीविज़न शो का सिलसिला जमाने जा रही है। उनके यह शो यूनिवर्सल अपील वाले इस लिहाज़ से होंगे कि इनमे किसी भी देश की, किसी भी भाषा में बात की जायेगी। यानि वह हिंदी कार्यक्रम तो बनायेंगी ही, अंग्रेजी तथा दूसरी भाषाओँ में भी शो तैयार करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्में
प्रियंका चोपड़ा के पास फिल्मों का सिलसिला बना हुआ है। वह नेटफ्लिक्स की फिल्म कर रही है।  शीला टाइटल वाली इस फिल्म में वह ओशो की सेक्रेटरी माँ आनंद शीला बनी है। नेटफ्लिक्स की ही, निर्देशक रॉबर्ट रॉड्रिगुएज़ के निर्देशन में वी कैन बी हीरोज तथा अरविन्द अडिगा के उपन्यास द वाइट टाइगर पर इसी नाम की फिल्म कर रही है। वह वार्नर ब्रदर्स की फिल्म फिल्म द मैट्रिक्स ४ की शूटिंग भी कर रही हैं।

समय पर रिलीज़ होगी Disney की Mulan


वार्नर ब्रदर्स ने निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी के बाद, दुनिया के थिएटर खुलने पर, वह १७ जुलाई को लिओनार्दो डी'केप्रिओ अभिनीत और क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित विज्ञान फंतासी एक्शन फिल्म इन्सेप्शन प्रदर्शित करेंगे। इसके फलस्वरूप उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन द्वारा ही निर्देशित और जॉन डेविड वाशिगटन अभिनीत स्पाई फिल्म टेनेट की रिलीज़ को दो हफ्ते के लिए टाल दिया है।  अब यह फिल्म ३१ जुलाई को रिलीज़ होगी । इसे देखते हुए सोल्स्टिस स्टूडियोज ने अपनी रोड रेज थ्रिलर अनहिन्जड़ को १ जुलाई के बजाय १० जुलाई के लिए खिसका दिया है।

गाँधी जयंती पर वंडरवुमन
हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज़ के लिहाज़ से बड़ा परिवर्तन वंडर वुमन १९८४ के प्रदर्शन की तारीख़ में हुआ है। पैटी जेंकिन्स निर्देशित फिल्म वंडर वुमन १९८४पहले  १४ अगस्त २०२० को  प्रदर्शित होने जा रही थी। अब यह फिल्म २ अक्टूबर २०२० को प्रदर्शित होगी। वंडर वुमन १९८४  के प्रदर्शन की तारीख़ मे बदलाव यूनिवर्सल द्वारा अपनी फिल्म बायोज को २ अक्टूबर २०२० के बजाय १६ अप्रैल २०२१ करने के फैसले के बाद लिया गया। इसे देखते हुए एसटीएक्स ने अपनी फिल्म ग्रीनलैंड को ३१ जुलाई से शिफ्ट कर १४ अगस्त कर दिया है।

२०२२ में मैट्रिक्स ४
फिलहाल के  लिए डिज्नी की फिल्म मुलन के प्रदर्शन की तारीख़ २४ जुलाई और द स्पंज बॉब मूवी स्पंज ऑन रन की तारीख़ ७ अगस्त में को बदलाव नहीं किया गया है। वार्नर ब्रदर्स ने अपनी बहुचर्चित फिल्म गॉडजिला वर्सेज कॉंग का प्रदर्शन भी आगे बढ़ा दिया है। पहले यह फिल्म इसी साल २० नवंबर २०२० को प्रदर्शित होने जा रही थी। अब इस फिल्म को २१ मई २०२१ को प्रदर्शित किया जाएगा। वही जेम्स गन की द सुसाइड स्क्वाड अगस्त २०२१ को ही प्रदर्शित होगी। मैट्रिक्स ४ की रिलीज़ भी अब २१ मई २०२१ के बजाय १ अप्रैल २०२२ को  प्रदर्शित होगी।




ज़ी५ पर Vidyut Jammwal की यारा


२९ जून को यह ऐलान हुआ था कि विद्युत् जामवाल की रोमांस एक्शन फिल्म खुदा हाफिज डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी। अब विद्युत् जामवाल की एक दूसरी फिल्म यारा के ज़ी५ से स्ट्रीम किये जाने की खबर है। खुदा हाफिज की स्ट्रीम होने की तारीख़ तो अभी तय नहीं है। लेकिन, यारा ज़ी५ पर २५ जुलाई से स्ट्रीम करने लगेगी।

यारा की छह साल की यात्रा
विद्युत् जामवाल के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का जिक्र सुन कर हैरान होंगे। क्योंकि, फ्रेंच ड्रामा फिल्म लेस ल्योनैस (२०११) पर आधारित इस फिल्म के  निर्माण की शुरुआत २०१४ में हो गई थी।  उस समय, तिग्मांशु  धुलिया ने फिल्म में इरफ़ान खान को शामिल किया था।  बाद में, उनकी जगह विद्युत् जामवाल ने ले ली।

श्रुति की तीन फ़िल्में रिलीज़
यारा के बनने और प्रदर्शित होने में विलम्ब का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि इस फिल्म में विद्युत् जामवाल की नायिका श्रुति हासन हैं। जिस समय श्रुति यारा की यूनिट में शामिल हुई, उस समय वह विशाल के साथ तमिल फिल्म पूजै की शूटिंग कर रही थी। पूजै पूरी हो कर २०१४ में रिलीज़ भी हो गई। इस फिल्म के साथ और बाद बन रही श्रुति की दो फ़िल्में गब्बर इज बैक और वेलकम बैक भी २०१५ में प्रदर्शित हो गई।

विद्युत् जामवाल की कड़ी मेहनत
इस फिल्म में विद्युत् जामवाल का तीन दशक लंबा सफ़र है। वह २१ साल से ५० साल के व्यक्ति की भूमिका कर रहे हैं। १९७० के दशक के गैंगस्टरो के बीच के खुनी संघर्ष पर फिल्म के लिए विद्युत् ने काफी मेहनत की है। उन्हें कई बार अपना वजन घटाना और बढ़ाना पडा है। फिल्म में श्रुति हासन के भी दो रूप देखने को मिलेंगे। फिल्म में अमित साध, विजय वर्मा, आदि भी प्रमुख भूमिका मे हैं। 

अब ३ जुलाई को नहीं सरोज का रिश्ता !


बेटी और बाप के रिश्तों को उकेरने वाली निर्देशक अभिषेक सक्सेना की फिल्म सरोज का रिश्ता ३ जुलाई २०२० को रिलीज़ होनी थी। लेकिन, लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों के न खुल पाने के कारण फिल्म के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख़ बाद के लिए टाल दी जाए।

स्टार नदारद
कुमुद मिश्र, सना कपूर, गौरव पाण्डेय और रणदीप राय की भूमिका से सजी इस फिल्म  की कहानी बेटी बनी सना कपूर और उनके पिता कुमुद मिश्र के इर्दगिर्द ही घूमती है। इससे किसी बड़े सितारे का नाम नहीं जुड़ा हुआ है। सिनेमाघरों के उपलब्ध न हो पाने और फिल्मों की लम्बी कतार को देखते हुए, बड़े फिल्म निर्माता भी अपनी फ़िल्में ओटीटी पर प्रसारित करने के लिए दे रहे हैं। इसलिए, यह सोचना स्वाभाविक है कि छोटे बजट की इस फिल्म को भी इसके निर्माता किसी ओटीटी प्लेटफार्म को बेच देंगे! फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनकी फिल्म अनिश्चित काल तक लिए टाली जरूर गई है, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होगी।

ओटीटी की गुंजाईश है!
किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म के स्ट्रीम होने की संभावना पर निर्माताओं का कहना है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। लेकिन, अगर ऐसा कुछ होगा तो वह इसकी खबर मीडिया को ज़रूर देंगे। इसका एक मतलब यह भी हुआ कि ओटीटी पर स्ट्रीम होने की गुंजाइश है।

'शानदार' शुरुआत
एक खबर यह भी है कि सरोज का रिश्ता ६ दिसम्बर २०२० को रिलीज़ हो सकती है। वैसे इस तारीख़ को रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के फंतासी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ हो रही है। यहाँ बता दें कि सना कपूर, अभिनेता शाहिद कपूर की बहन और पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। उन्होंने शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार में उनकी बहन की भूमिका की थी।

डिजिटल माध्यम के Amit Sadh


बॉलीवुड फिल्म एक्टर अमित साध की पिछली फिल्म सुपर ३० पिछले साल रिलीज़ हुई थी। फूँक २ से फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अमित साध ने काई पो छे, सुल्तान, गोल्ड और सुपर ३० में अपनी भूमिकाओं से समीक्षकों की सराहना बटोरी है। हृथिक रोशन की सुपर ३० जैसी सफल फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बावजूद, अमित साध की अभी तक कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई है।

ज़ी५ पर ऑपरेशन परिंदे और बरोट हाउस
क्या अमित साध को भी बाहरी होने का दंश झेलना पड़ रहा है। मगर, वास्तविकता यह है कि  अमित साध बेकार नहीं बैठे हैं। वह डिजिटल माध्यम जी५ पर ऑपरेशन परिंदे और बारोट हाउस में नज़र आते हैं। वास्तविकता तो यह है कि कोरोना वायरस के कारण उनकी फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पा रही है तो डिजिटल माध्यम से प्रसारित हो रही है।

अमित साध की जुलाई
यही कारण है कि जुलाई का महीना अमित साध का बताया जा रहा है। वह भिन्न डिजिटल माध्यमों पर अपने डिजिटल शो और फिल्मों के ज़रिये छाये रहेंगे। १० जुलाई को, प्राइम विडियो पर उनकी ओरिजिनल सीरीज ब्रेथ की दूसरी क़िस्त ब्रेथ इनटू द शैडोज प्रसारित होने लगेगी। इसमे वह इस बार फिर पुलिस इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका मे अभिषेक बच्चन का पीछा करते नजर आयेंगे।

रुकी हुई फिल्म
जी५ पर, २५ जुलाई से उनकी लम्बे समय से रुकी, विद्युत् जामवाल के साथ फिल्म यारा स्ट्रीम होने लगेगी। ३१ जुलाई को प्राइम विडियो पर, विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म में, अमित साध शकुन्तलादेवी के दामाद की महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। उनकी एक सीरीज अवरोध द सीज वीथिन सोनी लिव पर प्रसारित होने जा रही है। यह सीरीज भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सफल सर्जिकल स्ट्राइक पर है। 

नवोदय टाइम्स ०७ जुलाई २०२०







Monday, 6 July 2020

डिरेल हो गई सितारों से भरी बीआर चोपड़ा की द बर्निंग ट्रेन !


निर्माता राजकुमार कोहली के बैनर शंकर मूवीज के तहत बनाई गई नागिन और जानी दुश्मन जैसी सितारा बहुल फिल्मों की ज़बरदस्त सफलता ने, बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं में सितारा बहुल फिल्मों के प्रति रुझान पैदा किया था. हालाँकि, बीआर चोपड़ा ने, १९६५ में एक सितारा बहुल फॅमिली ड्रामा फिल्म वक़्त का निर्माण कर सफलता हासिल की थी. लेकिन, इसके बाद, उन्होंने १५ साल तक, किसी सितारा बहुल फिल्म के निर्माण की नहीं सोची. नागिन और जानी दुश्मन के बाद, बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म द बर्निंग ट्रेन का निर्माण किया. इस फिल्म की खासियत यह थी कि यह जापानी फिल्म बुलेट ट्रेन (१९७५) की तर्ज पर बनाई जा रही थी. द बर्निंग ट्रेन की कहानी की ट्रेन सुपर एक्सप्रेस थी, जो पहली बार नई दिल्ली से मुंबई जा रही थी. बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली इस ट्रेन में धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, जीतेंद्र, परवीन बाबी, नीतू सिंह, डेनी डेंगजोप्पा, विनोद मेहरा, इफ़्तेख़ार, रणजीत, नज़ीर हुसैन, सुजीत कुमार, ओम शिवपुरी, मदन पूरी, असरानी, केस्टो मुख़र्जी, पेंटल, नवीन निश्चंल, सिमी ग्रेवाल, इन्द्राणी मुख़र्जी, आशा सचदेव, पद्मिनी कोल्हापुरे, कोमिला विर्क, राजेंद्र नाथ, युनुस परवेज़, खुशबू, दिनेश ठाकुर, जानकीदास और मास्टर बबलू जैसे उस समय के लोकप्रिय चहरे सवाल थे. चूंकि इस फिल्म को कमलेश्वर ने लिखा था, इसलिए उम्मीदें कुछ ज्यादा ही थी. फिल्म का मसालेदार संगीत राहुल देव बर्मन ने दिया था. फिल्म का छायांकन, बीआर चोपड़ा के भाई धरम चोपड़ा ने किया था. सितारों की भीड़ की वजह से २८ मार्च १९८० को रिलीज़ इस फिल्म ने, शुरुआत में, सिनेमाघरों में भीड़ भी खूब जुटाई. परन्तु, कमज़ोर कथा- पटकथा के कारण इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया. फिल्म ने ३.२ करोड़ का टॉप १० वाला कलेक्शन किया था. लेकिन, सितारा बहुल होने के कारण इस फिल्म की लागत इतनी ज्यादा थी कि फिल्म को फ्लॉप घोषित करना पडा. बीआर चोपड़ा का एक प्रयोग बेक-फायर कर गया. कुछ समय पहले जैकी भगनानी ने इस फिल्म का रीमेक बनाये जाने का ऐलान किया था। 

Sushant Singh Rajput की आखिरी फिल्म Dil Bechara का ट्रेलर

Ram Gopal Verma की Thriller अप्सरा रानी



यह है अप्सरा रानी ! इनका परिचय खुद फिल्म निर्माता -निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने करवाया है. शायद वह, वर्मा की अगली फिल्म की नायिका हों ! अप्सरा रानी, ओड़िसा में जन्मी हैं. लेकिन, उनका पालन पोषण उत्तराखंड की पहाड़ियों में देहरादून में हुआ है. राम गोपाल वर्मा का दावा है कि अप्सरा रानी गज़ब की डांसर तो हैं ही, उतनी ही गज़ब की एक्ट्रेस भी हैं. वह रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म थ्रिलर की नायिका हैं. रामगोपाल वर्मा के द्वारा ट्विटर पर चित्र में तो अप्सरा रानी ग्लैमर डॉल ही लग रही हैं.मगर जब उनकी फिल्म थ्रिलर रिलीज़ होगी तब पता चलेगा कि वह सिर्फ अप्सरा है या एक्टिंग भी कर लेती हैं!

'माई मेलबर्न' के लिए कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास और ओनिर



इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने घोषणा की कि भारत के चार सबसे लोकप्रिय फ़िल्मकार चार फिल्म निर्माता कबीर खान, रीमा दास, ओनिर और इम्तियाज़ अली विक्टोरियन फिल्म निर्माण टीमों के साथ काम करेंगे और  रेसिस्म, डिसेबिलिटी, सेक्सशुअलिटी और जेंडर  के विषयों पर शार्ट फिल्मों की शूटिंग करेंगे। चारों शार्ट फिल्म 'माय मेलबोर्न' नामक एक फिल्म में संकलित किया जाएगा, जिसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भेजने से पहले IFFM 2021 में प्रीमियर होगा।
चयनित चार टीमों में से प्रत्येक को रचनात्मकता, मौलिकता और शुद्ध कहानी कहने के लिए मूल स्क्रिप्ट बनाने के लिए एक बजट सौंपा जाएगा।  कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास और ओनिर चुनिंदा कहानियों का विकास करेंगे और ज़ूम वीडियो कॉलिंग ऐप के माध्यम से टीमों के साथ प्री-प्रोडक्शन की देखरेख करेंगे।  एक बार यात्रा प्रतिबंध हटा दिए जाने के बाद, चार फिल्म निर्माता फिल्मों की शूटिंग के लिए मेलबर्न की यात्रा करेंगे।  इस रोमांचक शार्ट फिल्म पहल के लिए, IFFM ने ब्लैक मैजिक डिजाइन के साथ भागीदारी की है।
IFFM फेस्टिवल के निदेशक मितु भौमिक लैंगे ने कहा, "यह रोमांचक पहल विक्टोरियन सिनेमा प्रेमियों को दुनिया के कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और निर्दर्शक के साथ काम करने और उनके साथ संबंध विकसित करने के लिए सुनेहरा मौका है। मैं खुश और रोमांचित हूं कि FFFM ने इन् चार मुकामी नाम को वर्कशॉप और चरों शार्ट फिल्म को बनाने के लिए रज़ामंद किया हैं जो भारत में स्वतंत्र सिनेमा की सबसे विविध आवाजें है।
रीमा दास ने कहा, "यह निमंत्रण प्राप्त करना एक सम्मान की बात है।"  फिल्म निर्माताओं के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ के चश्मे से अपने आसपास की दुनिया की जांच करें।  शार्ट फिल्म हमें प्रामाणिक जीवित कहानियों में लाने की अनुमति देगी जो अक्सर लोकप्रिय संस्कृति में खो जाती हैं।” 
कबीर खान कहते हैं, “हमारी विविधता का उत्सव एक संवाद है जिसे वर्तमान समय में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।  महामारी के बाद की दुनिया में, एक समुदाय में एक दूसरे के साथ एक होना सबसे महत्वपूर्ण रास्ता होना चाहिए।  वायरस ने हमें हर चीज की निरर्थकता दिखाई है।  मैं IFFM द्वारा प्रस्तुत अवसर पर उत्साहित हूं और अनुभव की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
इम्तियाज अली कहते हैं, “पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए जीवन के सबक हैं।  विविध समाज के संदर्भ में पहचान की कहानियों को देखते हुए कि हम सभी हमारे लिए आगे का रास्ता तय करने के लिए ज़रूरी हैं।  मैं बिलकुल नए लोगो से मिलने के लिए और स्क्रीन के लिए उनकी जीवन की कहानियों को समझने के लिए उत्सुक हूं।
ओनिर ने कहा, "मेरा मानना है कि एक फिल्म निर्माता की भूमिका एक संवाद को गति प्रदान करने के लिए है।  जिस दुनिया में हम फ़िलहाल जी रहे है अपने दर्शकों के लिए एक मजबूत प्रणाली के लिए समावेशी और परिवर्तन पर नए सिरे से चर्चा के लिए मांग कर रही हैं। मैं इस अवसर के लिए खुश हूं और आशा करता हूं कि यह सही दिशा में एक कदम है।

बदला लेने के लिए ऑर्लैंडो ब्लूम का रेटालिएशन


हॉलीवुड फिल्म अभिनेता ऑर्लैंडो ब्लूम ने, अब तक हिंसा से भरपूर एक्शन फ़िल्में की हैं। रेटालिएशन से वह एक  बार फिर ज़्यादा घातक, हिंसक और खतरनाक हो रहे हैं। वह निर्देशक लुडविग शमासियन और पॉल शमासियन निर्देशित फिल्म में विध्वंसक मालकी की भूमिका कर रहे हैं. इस फिल्म को जॉफ थॉम्पसन ने लिखा है। मालकी को भरोसा है कि वह उसी व्यक्ति के खिलाफ आ खड़ा हुआ है, जिसे वह अपने बचपन के कटु अनुभवों का जिम्मेदार मानता है। फिल्म में ब्लूम का साथ जेनेट मोंट्गोमेरी, चार्ली क्रीड-माइल्स, ऐनी रैड, अलेक्स फर्न्स और जॉश म्येर्स मयर्स दे रहे हैं। ख़ास बात यह है कि फिल्म २०१७ में ही पूरी हो गई थी।  यह फिल्म, एडिनबर्ग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में १ जुलाई २०१७ को प्रीमियर हो चुकी हैं। परन्तु सिनेमाघरों में अब २४ जुलाई २०२० को प्रदर्शित होगी। 

अगस्त से शुरू होगी Akshay Kumar की बेलबॉटम


फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने, नंबर १ रहने की बाज़ी फिर मार ली है. वह कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में छूट के बाद, फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाले पहले अभिनेता भी बन गए हैं. उनकी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग अगले महीने यानि अगस्त से शुरु होगी. बेशक इस शूट में उनके साथ उनके निर्देशक रंजित तिवारी होंगे ही. महिला शक्ति भी पीछे नहीं है. बेलबॉटम के अंडरकवर स्पाई की सहयोगिनी या रोमांस करने वाली तीन अभिनेत्रियाँ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हमा कुरैशी भी उनके साथ शूटिंग की शुरुआत करेंगी. इससे पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई कठियावाड़ी या सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में से किसी एक फिल्म की शूटिंग सबसे पहले शुरू होगी.फिल्म बेलबॉटम २ अप्रैल २०२१ को प्रदर्शित होगी.

Sunday, 5 July 2020

Shahrukh Khan की नायिका न बन सकी जो Mumtaj



यहॉं जिस मुमताज़ की बात की जा रही है, वह मुमताज़ नहीं मुमताज है। एक ऐसी हतभाग्य अभिनेत्री, जो शाहरूख खान की नायिका बनते बनते रह गयी ।जिसकी काफी फिल्मे पुरी न हो सकी या रिलीज नहीं हो सकीं।  मुम्बई में जन्मी नग़मा खान उर्फ़ मुमताज़, जब स्कूली पढ़ाई कर रही थी, उसे हिन्दी फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाड़े ने देखा। उन्होंने मुमताज़ से वादा किया कि वह दिलीप कुमार के साथ फिल्म कलिंगा बनाने के बाद उसे लेकर फिल्म बनायेंगे। कलिगा दिलीप कुमार की कारगुज़ारियों के कारण कभी पूरी नहीं हो सकी। सुधाकर बोकाड़े आर्थिक परेशानियों में फँसते चले गये। मुमताज की फिल्म शुरू नही हो सकी। फिर चेतन आनन्द ने उन्हें अपने द्वारा निर्देशित की जाने वाली निर्माता भरत शाह की फिल्म में ले लिया। इस फिल्म के नायक शाहरूख खान होने वाले थे। पर यह फिल्म भी चेतन आनन्द की आकस्मिक मौत के कारण बन नहीं सकी। इस फिल्म के लिये मुमताज ने डेढ़ साल तक इंतज़ार किया था। मुमताज को पहली फिल्म मिली तमिल भाषा में निर्देशक टी राजिन्दर की रोमांटिक ड्रामा मोनिसा एन मोनालिसा। इस फिल्म को बनने में डेढ़ साल लग गये । फिल्म की बुरी तरह से धुलाई हुई। इतनी असफलताओं के बाद उन्होंने एक्सटेंडेड गेस्ट एपियरेंस या आईटम गीतों वाली भूमिकाएँ करनी शुरू कर दी । फिर भी उनका इरादा फिल्मों की नायिका बनने का ही था। फिर मुमताज ने अपने लिये चार नायिकाओं वाली फिल्म का निर्माण किया । दो वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को घटिया फिल्म की संज्ञा दी गयी। २००६ में मुमताज़ की फिल्म जेरी और टी राजिन्दर की लम्बे समय से रुकी फिल्म वीरासामी से वापसी हुई । लेकिन, इसके बावजूद उनके कई प्रोजेक्ट रुक गये या फिल्में पुरी होने के बावजूद रिलीज नहीं हो सकी। इनमें रविराजा, एसए चन्द्रशेखर और इगोर की फिल्में भी थी। इसके बाद मुमताज फिल्मों में कम नजर आने लगी। २००९ में वह तमिल फिल्म राजाधि  राजा में खल भूमिका मे नजर आयी। उन्हे पिछली बार महेश बाबू की एक्शन तेलुगु फिल्म अगाडू में देखा गया। वह हिन्दी फिल्मों बूँद और यह तेरा घर यह मेरा घर कर चुकी है। मुमताज का जन्म आज ही के दिन ५ जुलाई १९८० को हुआ था।

भारत में मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड पर उफान !



मुहम्मद पर, ईरान द्वारा निवेशित और ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड के भारत में रिलीज़ की खबरों ने ट्विटर पर ख़ास तौर पर तूफ़ान मचा दिया है. ट्विटर पर #BoycottMovieOfProphet ट्रेंड कर रहा है. खबर है कि इस फिल्म को डॉन सिनेमा द्वारा प्रदर्शित किया जाना है. हालाँकि, मुहम्मद द मैसेंजर ऑफ़ गॉड ईरानी सरकार द्वारा निवेशित और ईरानी निर्देशक द्वारा २०१५ मे बनाई गई फिल्म है. यह फिल्म २०१५ में नहीं दिखाई जा सकी थी. इस फिल्म में मुहम्मद साहब के जन्म से यात्रा का विवरण दिया गया है. फिल्म में मुहम्मद साहब का किरदार तो है. लेकिन, उसकी शक्ल नज़र नहीं आती. उन्हें लोंग शॉट में या पीछे से बड़े बालों और दाढ़ी के साथ दिखाया जाता है. मुहम्मद साहब के चरित्र को संवाद भी बहुत कम दिए गए हैं, जो बुदबुदाने जैसे लगते हैं. तीन घंटे लम्बी इस फिल्म को बनाने में सात साल का समय लगा है. इस फिल्म को ऑस्कर में भी भेजा गया था. इस फिल्म ने ईरान में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. जानकार बताते हैं कि इस लिहाज़ से १९७६ में प्रदर्शित मुस्फ्ता अक्काद की फिल्म द मेसेज में मुहम्मद साहब के चरित्र को काफी साफ़ साफ दिखा गया था. इस फिल्म में संगीत देने के लिए भारतीय संगीतकार एआर रहमान की कड़ी आलोचना हुई थी. भारत में मुल्लों ने फिल्म के खिलाफ फतवा जारी किया है.