Friday 3 May 2019

असफल फिल्मों के बावजूद Aditya Roy Kapoor !


बड़ी असफल फिल्मों के बावजूद फिल्मों की कमी नहीं ! ऐसा आदित्य रॉय कपूर  (Aditya Roy Kapoor) के  साथ ही हो सकता है।  उनकी पिछली फिल्म कलंक (Kalank) १०० करोड़ से ज़्यादा के बजट में बनी फिल्म थी। लेकिन, फिल्म बुरी  तरह से असफल रही।  लेकिन, आदित्य है कि सड़क २ (Sadak 2) की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर  (Aditya Roy Kapoor) ने, २००९ और २०१० में तीन बड़ी फ्लॉप फिल्मों लंदन ड्रीम्स (London Dreams), एक्शन रीप्ले (Action Replay) और गुज़ारिश (Guzarish) से अपने करियर की शुरुआत की थी।  यह फ़िल्में ५०-६० करोड़ के बजट वाली और अपनी लागत तक न निकाल सकने वाली फ़िल्में थी।  बेशक, इन सभी फिल्मों के नायक आदित्य नहीं थे।  लेकिन, शुरुआत तो काफी बुरी हुई थी !


गुज़ारिश की असफलता के तीन साल बाद, आदित्य रॉय कपूर  (Aditya Roy Kapoor) की म्यूजिकल रोमांस फिल्म आशिक़ी २ (Aashiqui 2) रिलीज़ हुई।  शराब में डूबे आशिक और गायक आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिक़ी 2 को १०० करोडिया सफलता मिली।  हालाँकि, इस फिल्म का बजट सिर्फ १५ करोड़ था।  आशिक़ी २ में, आदित्य की जोड़ीदार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) थी। आशिक़ी २ की रिलीज़ के साल ही, आदित्य की सह भूमिका वाली रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) भी सुपरहिट हुई।

आम तौर पर हिट फिल्म की जोड़ी को दोहराया जाता है।  लेकिन, आशिक़ी २ के आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के मामले में यह फार्मूला नहीं अपनाया गया।  आदित्य ने, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ दावत ए  और  कैटरीना कैफ (Katrina Kapoor) के साथ फितूर की।  यह दोनों फ़िल्में फ्लॉप हुई।  आशिक़ी २ के चार साल बाद, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी के साथ ओके जानू प्रदर्शित हुई। लेकिन, यह फिल्म और जोड़ी प्रभावित नहीं कर सकी। 


डिअर ज़िन्दगी की मेहमान भूमिका और वेलकम टू न्यू यॉर्क की ख़ास भूमिका वाली फिल्मों को न शामिल किया जाए तो, आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने, अपने ९ साल लम्बे फिल्म करियर में ९ फ़िल्में की।  इनमे से सिर्फ एक फिल्म आशिक़ी २ ही सफल हो सकी।  इसके बावजूद, यह यूटीवी और डिज्नी से जुड़े रहे और अब रॉय- कपूर  फिल्म्स के सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapoor) के भाई आदित्य रॉय कपूर का ही जलवा हो सकता है कि वह अनुराग बासु (Anurag Basu) की अनाम फिल्म के अलावा मलंग और सड़क २ जैसी फ़िल्में कर रहे हैं।  



नवोदय टाइम्स ०३ मई २०१९ - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment