रजनीकांत की फिल्म कुली की शूटिंग विगत दो सालों तक चली थी। इस फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज ने १४० दिनों तक शूट किया था।
अब जबकि फिल्म कुली १४ अगस्त को पूरी दुनिया में प्रदर्शित होने जा रही है, दर्शको प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बनता है। इस फिल्म के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कल तक १५ हजार टिकट बिक चुके थे।
यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैण्ड के अतिरिक्त फिजी और पापुआ न्यू गिनी में बड़ी संख्या में स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही है।
\तमिल की कीर्तिमान व्यवसाय करने वाली फिल्मों में २.० ने ६९० करोड़ से अधिक का ग्रॉस किया। इसमें से हिंदी पेटी में २७५ करोड़ का ग्रॉस सम्मिलित था। दलपति विजय की फिल्म लियो ने ६०६ करोड़ और रजनीकांत की ही फिल्म जेलर ने ६०४.५ करोड़ का ग्रॉस किया था। प्रश्न पूछा जा रहा है कि क्या सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म कुली से अपनी ही फिल्म २.० का कीर्तिमान भंग कर सबसे अधिक ग्रॉस करने वाली तमिल फिल्म देने वाले अभिनेता बन पाएंगे ?
यहाँ स्पष्ट करते चले कि रजनीकांत की फिल्म कुली ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर मात्रा प्रीमियर शो के १.३ मिलियन अमेरिकी डॉलर के पचास हजार से अधिक टिकट बेच लिए है। प्रीमियर के लिए सबसे अधिक एडवांस वाली फिल्म रजनीकांत की ही कबाली थी। जिसके प्रीमियर के १.९ अमेरिकी डॉलर के टिकट बेचे गए थे। यह आंकड़े अधिक आकर्षक होते यदि वॉर २ न प्रदर्शित हो रही होती।
फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज दावा करते हैं कि उन्होने फिल्म का मध्यांतर काफी विशेष बनाया है। इसे दर्शक बार बार देखना चाहेंगे।
कुली के हिंदी संस्करण कोई पेन मरुधर द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है। आज फिल्म की टीम प्री रिलीज़ के लिए मुंबई आ रही है।

No comments:
Post a Comment