Saturday 15 November 2014

अब राधिका आप्टे बनी बिनोदिनी


बांगला  कवि रबीन्द्र नाथ टैगोर की कृति चोखेर बाली पर 'बर्फी' निर्देशक अनुराग बासु जो सीरियल बनाने जा रहे हैं, उसमे नायिका बिनोदिनी की भूमिका अभिनेत्री राधिका आप्टे करेंगी। बिनोदिनी एक युवा विधवा है, जो समाज के दुर्व्यवहार के कारण अकेली और वीरान ज़िन्दगी जीने को मज़बूर है।  बिनोदिनी अत्यधिक विदुषी स्त्री है।  वह समाज के इस व्यवहार से तंग आकर अपनी इस  हालत के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति से बदला लेने का निर्णय करती है। इस रचना पर २००३ में ऋतुपर्णो घोष ने फिल्म चोखेर बाली : अ पैशन प्ले का निर्माण किया था।  इस फिल्म में  बिनोदिनी की भूमिका ऐश्वर्या राय ने की थी।  अन्य भूमिकाओं में प्रसेनजीत चटर्जी, राइमा सेन और लिली चक्रवर्ती आदि थे। राधिका आप्टे ऐश्वर्या राय की बड़ी प्रशंसक हैं।  अनुराग बासु के साथ काम करना उनका सपना था।  इस प्रकार से सीरियल चोखेर बाली राधिका का अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के किरदार को दुबारा करने का सौभाग्य और सपना सच होने जैसा है।

No comments:

Post a Comment