Sunday 2 November 2014

यह 'अकबर' विलेन है क्योकि…!


सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के ऐतिहासिक सीरियल 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में माहौल बदलने वाला है।  अभी तक कुंवर प्रताप और अजबदे के बीच की मीठी तकरार का माहौल बड़ी तेज़ी से बदलेगा।  वास्तविकता तो यह है कि सीरियल महाराणा प्रताप में तेज़ी से बदलाव हुआ है।  प्रताप और अजबदे के चरित्र बदल चुके हैं।  अब दोनों बड़े हो गए हैं।  किशोरावस्था में दोनों परिस्थितियोंवश अलग हो गए थे ।  अब दोनों युवा हो चुके हैं ।  शरद मल्होत्रा कुंवर प्रताप और रचना पारूलकर अजबदे बन चुकी हैं ।  अब दर्शकों को इंतज़ार है युवा अकबर का।  टीवी के इस अकबर को अभिनेता कृप सूरी कर रहे हैं।  मुग़ल-ए -आज़म के पृथ्वीराज कपूर और जोधा अकबर के ह्रितिक रोशन के बाद, कृप सूरी के अकबर का महत्व  इस लिहाज़ से होगा कि  यह छोटे परदे का जवान अकबर होगा ।  परन्तु, मुग़ल-ए -आज़म के पृथ्वीराज कपूर और जोधा अकबर के ह्रितिक रोशन के द्वारा खेले गए अकबर से कृप सूरी का अकबर  इस दृष्टिकोण से बहुत अलग है कि टीवी का अकबर विलेन  है। वह प्रताप को परास्त करने के लिए घात प्रतिघात करता रहता है ।  अब यह टकराव आमने सामने का होने जा रहा है ।  कृप सूरी को अपने अकबर को खल  चरित्र बनाने के लिए ख़ास मेहनत करनी होगी ।  "लेकिन", कहते हैं कृप  सूरी, "नेगेटिव रोल करना कठिन होता है।  पर एक आर्टिस्ट को चैलेंज स्वीकार करना चाहिए. इसीलिए मैंने अकबर को रोल करना मंज़ूर किया।" कृप सूरी कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं।  मान रहे तेरा पिता, अपनों के लिए गीता का धर्मयुद्ध और फुलवा जैसे सीरियल कर चुके, कृप सूरी को लाइफ ओके के दर्शक सीरियल सावित्री के राहुकाल की भूमिका से अच्छी तरह पहचानते हैं ।  आजकल वह उतरन में असगर का रोल कर रहे हैं ।  पर भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप के अकबर को पृथ्वीराज कपूर और ह्रितिक रोशन के अकबर की टक्कर में बनाये रखना कृप सूरी के लिए सचमुच बड़ी चुनौती साबित होगा ।



                                                                                                

No comments:

Post a Comment