Wednesday 5 July 2017

पोनीविले के माय लिटिल पोनी

माय लिटिल पोनी कहानी है सुख शांति से रह रहे शहर पोनिविले और उसके निवासियों की।  उन पर एक बुरी ताकत का खतरा मंडराने लगता है।  मेन ६ यानि छह पोनी दोस्त ट्वाईलाईट स्पार्कल, एप्पलजैक, रेनबो डैश, पिंकी पाई, फ्लूटरशाय और रेयरिटी इस खतरे से निबटने  लिए इक्वेस्ट्रिआ से बाहर की यात्रा शुरू करते हैं।  जहाँ उन्हें मिलते हैं नए दोस्त और उत्तेजित करने वाली चुनौतियाँ।  छहों मित्र चाहते हैं कि वह दोस्ती के सहारे अपने पोनीविले पर मंडरा रहे  खतरे से निबटें। इस फिल्म के एनिमेटेड किरदारों को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म हस्तियों ने आवाज़ दी है।  मसलन, एमिली ब्लंट ने बुरी टेम्पेस्ट शैडो को आवाज़ दी है। इनके अलावा लिएव स्क्रैंबर ने द स्टॉर्म किंग, माइकल पेना ने ग्रबर, ताये डिग्स् ने केपर और उजो अदुबा ने क्वीन नोवो को आवाज़ दी है। इन किरदारों के साथ पॉपुलर टीवी सीरीज माय लिटिल पोनी : फ्रेंडशिप इज मैजिक के कुछ दूसरे किरदार हॉलीवुड के सितारों की आवाज़ों के सहारे मौजूद होंगे। द माय लिटिल पोनी फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत बोनी जाचेरले, चार्ल्स मुएँचिंगर और स्टीव डागुआनो ने १९८१ में माय प्रेटी पोनी खिलौने से की थी। १९८२ में माय लिटिल पोनी श्रृंखला के खिलौने जारी किये गए।  यह रंगबिरंगे खिलौने अनोखे चिन्हों के साथ थे।  यह टॉय लाइन १९८२ से १९९५ तक चली।  इन खिलौनों से प्रेरित होकर १९८६ में एनिमेटेड टीवी सीरीज माय लिटिल पोनी एंड फ्रेंड्स की शुरुआत हुई।  यह सीरीज पांच सीजन तक चली।  इस ब्रांड को १९९७ में फिर लांच किया गया।  लेकिन, २००३ में इसके रीलॉन्चिंग ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया।  इसकी परिणीति २०१० में हिट सीरीज माय लिटिल पोनी : फ्रेंडशिप इज मैजिक के रूप में हुई।  इसके बाद से यह ब्रांड भिन्न स्वरूपों में १ बिलियन डॉलर की खुदरा बिक्री वाला ब्रांड बन गया।  इसकी धूम दुनिया के १८० देशों में है।   माय लिटिल पोनी द मूवी को लायंसगेट द्वारा ६ अक्टूबर को रिलीज़ किया जा रहा है। इसी दिन वार्नर ब्रदर्स की विज्ञान फैन्टसी थ्रिलर फिल्म ब्लेड रनर २०४९ और ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स की एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म द माउंटेन बिटवीन अस भी रिलीज़ हो रही हैं।  माय लिटिल पोनी : फ्रेंडशिप इज मैजिक की कोई १०० कड़ियाँ निर्देशित करने वाले निर्देशक जैसों थिएसन ही रीटा हसिओ, जोए बलारिनि, मेघन मैककार्थी और माइकल वोगेल की लिखी पटकथा पर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment