Saturday, 10 February 2018

पहले 'काला' फिर रिलीज़ होगी २.०

पिछले दिनों, इसी  ब्लॉग पेज पर बताया गया था कि वीएफएक्स का काम अधूरा रहने के  कारण रजनीकांत की विज्ञान फंतासी फिल्म २.० अपनी निर्धारित तारीख़ को रिलीज़ नहीं हो पायेगी।  यह भी बताया गया था कि रजनीकांत की इस साल दो फ़िल्में बन कर तैयार हैं।  दूसरी फिल्म अंडरवर्ल्ड पर काला  थी।  इस फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका कर रहे हैं।   काला, रिलीज़ के लिए लगभग तैयार थी।  उस समय बताया गया था कि काला को अप्रैल में रिलीज़ किया जा सकता है।  वीएफएक्स के काम के लिए २.० की रिलीज़ टालने के बाद आज शाम को काला के अप्रैल में रिलीज़ किये जाने का ऐलान कर दिया गया है।  अब यह फिल्म २६ अप्रैल को रिलीज़ होगी।  काला की रिलीज़ की कोई भी तारीख़ पहले नहीं बताई गई थी।  अब २.० ठीक ठीक किस तारीख़ को रिलीज़ होगी, बताया नहीं गया है।  काला का निर्देशन पा रंजीत ने किया है।  पा रंजीत इससे पहले रजनीकांत की डॉन भूमिका वाली फिल्म क़बाली  का निर्देशन कर चुके हैं।  कबाली को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया सफलता मिली थी।  काला का निर्माण, रजनीकांत के दामाद धनुष की कंपनी वंडरबार कर रही है।




No comments: