Tuesday, 23 October 2018

दलीप ताहिल करेंगे लिखित सहमति लेकर 'बलात्कार' !


यह खबर १०० प्रतिशत सच है कि एक्टर दलीप ताहिल ने अपनी एक्ट्रेस से लिखित और वीडियो सहमति लेकर 'बलात्कार' किया। उन्होंने यह कथित 'बलात्कार' वेब सीरीज होस्टेजेस के लिए किया है।

होस्टेजेस एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन फिल्म हज़ारो ख्वाहिशें ऎसी, चमेली तथा इसी साल रिलीज़ राजनीतिक थ्रिलर फिल्म दास देव के निर्देशक सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। इस सीरीज में टिस्का चोपड़ा, रोनित रॉय और परवीन डबास की केंद्रीय भूमिकाये हैं। अन्य भूमिकाओं में दलीप ताहिल, शरद जोशी और अनंगशा बिस्वास हैं।

यह सीरीज इसी टाइटल वाली इसरायली वेब सीरीज पर आधारित हैं।

इसरायली सीरीज एक सर्जन की कहानी है।  उसके परिवार को बंधक बना लिया गया है। उसे अगर अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो ठीक ऑपरेशन के दौरान अपने देश के प्रधान मंत्री को मार डालना है।


इस सीरीज पर अमेरिका  में भी सीरीज का निर्माण किया गया था।  लेकिन, पहले सीजन के बाद इसे निरस्त कर दिया गया।

इस वेब सीरीज की तमाम शूटिंग मुंबई में की जा रही हैं।

इसी सीरीज के लिए दलीप ताहिल ने #मीटू के अंतर्गत भविष्य में लगाए जा सकने वाली आरोपों को ध्यान में रख कर, अपनी सह अभिनेत्री से लिखित और वीडियो फॉर्मेट में इसकी सहमति ली है।

इस सीरीज को अप्प्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया जा रहा है।

अप्प्लॉज़ ने हंसल मेहता के निर्देशन में द स्कैम, बीबीसी के शो क्रिमिनल जस्टिस और द ऑफिस का भारतीय संस्कारण और नागेश कुकनूर की मायानगरी जैसी वेब सीरीज का निर्माण किया है।

ऊपर देखिये इसरायली वेब सीरीज होस्टेजेस का ट्रेलर। 

तमिल फिल्म तिरुपति सामी कुडुम्बम का दूसरा ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

तमिल फिल्म तिरुपति सामी कुडुम्बम का दूसरा ट्रेलर

Monday, 22 October 2018

कैमरे के सामने सलमान खान के साथ मलैका


बॉलीवुड के प्रोफेशनलिज्म का जवाब नहीं। बॉलीवुड को एंग्री यंगमैन किरदार देने वाले सलीम खान ने, बॉलीवुड को खान अभिनेता (सलमान, सोहैल और अरबाज़) भी दिए हैं।

इन अभिनेताओं के प्रोफेशनलिज्म के क्या कहने !

अरबाज़ खान और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा का अलगाव हुए अरसा बीच चुका है।  लेकिन, अरबाज़ और मलाइका जब तब साथ घूमते नज़र आ जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा का, आजकल, अपनी उम्र से काफी छोटे अर्जुन कपूर के साथ रोमांस भी चर्चित हो रहा हैं।  इस खबर से सलमान खान काफी विक्षुब्ध हैं।

सलमान खान, श्रीदेवी के संस्कार के मौके पर वह बोनी कपूर के घर गए थे। लेकिन, वहां उन्होंने अर्जुन कपूर को देख कर भी अनदेखा किया। अर्जुन कपूर भी उनसे बचते नज़र आये।


इससे पता चलता है कि सलमान खान को अपने पूर्व भाभी से अर्जुन कपूर की मौज मस्ती पसंद नहीं आ रही।

इसके बावजूद सलमान खान, प्रोफेशनलिज्म से काम लेते हैं।

खबर है कि मलाइका अपने एक शो के प्रचार के लिए सलमान खान के शो में जाएंगी।सलमान खान को भी इस पर कोई ऐतराज़ नहीं है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा एक शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में जज हैं। वह अपने इस शो का प्रचार बिग बॉस १२ में करेंगी।

इस एपिसोड की शूटिंग के लिए वह लोनावला जाएंगी, जहाँ सलमान खान के शो बिग बॉस १२ की शूटिंग चल रही है।

इसमें कोई शक नहीं कि सलमान खान अपनी मेहमान का तहेदिल से स्वागत करेंगे।




लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स ने किया #HEFORSHE का समर्थन - क्लिक करें 

लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स ने किया #HEFORSHE का समर्थन

संजय मिश्र की फिल्म इक्कीस तारीख़ शुभ मुहूर्त का ट्रेलर

LUX GOLDEN ROSE AWARDS SUPPORTING UN’S #HEFORSHE MOVEMENT


Lux Golden Rose Awards was conceived as an original concept to celebrate Indian female actors for their beautiful and indomitable performances on the silver screen. In its third edition, Lux has taken things one step ahead and extended its support to UN for its HeForShe movement.

Launched by the UN in 2014, HeForShe, a global initiative, is an invitation for men not to be bystanders and onlookers but involve them as active supporters who work along ­with women to create a better and stronger society. The awards will act as a platform to enable male members of the film fraternity to pledge solidarity with their female counterparts, standing together in support of the global movement for gender equality HeForShe, at this juncture when the industry is at a turning point.

Sandeep Kohli, CCVP Beauty and Personal Care, Unilever said, “Lux has been a celebration of beauty for the last 90 years, and we have a had the longest standing association with Bollywood through our star-studded legacy. Today, with the rightful attention being shone on issues that women have had to deal with for so long, we believe it is extremely important to extend our support for the HeForShe movement. I’m pleased to say that in the third edition of Lux Golden Rose Awards, we are carrying ahead our near-century long commitment to celebrate the women in Indian cinema through the male stars they have inspired."


Tista Sen, Regional Creative Director, JWT, who has been associated with Lux for a decade now couldn’t agree more. “Lux Golden Rose Awards 2018 is all about a conversation that can herald change and a discussion that needs center-stage. For the first time ever the men of Bollywood celebrate and applaud the women who have been an inspiration for so many. Relevant and empowering #HeforShe encourages the menfolk to come forward and be a part of the rich legacy of lux and raise a toast to the women of Bollywood who are trailblazers, confident, fearless and full of fortitude and strength." 

Kareena Kapoor, Lux Diva and award-winning actress commented “According to the norms, the man is the bread earner. But if you see today, women are at the forefront too. I am in support of #HeforShe at the Lux Golden Rose Awards."

Sharmila Tagore, Lux Diva and legendary actress of Indian cinema said “As a female actor in Bollywood back in the day, owing to some choices I made I was often perceived by some as a social suspect and by some as a woman ahead of her times. Both brickbats and bouquets by different sections came my way, however I stood my ground. Today my decisions have been vindicated both by my industry colleagues and viewers. Ironically those choices are even celebrated as game changers. True, it is empowering to make one’s own choices and continue to do what one believes in but it is even more joyful when we receive encouragement to do so rather than being questioned, put down or dissuaded. Creating gender solidarity is a positive concept and I congratulate Lux for their support to this significant movement of ‘HeForShe’."

Madhuri Dixit- Nene, also Lux Diva and celebrated actress said “An initiative which makes us stronger together as an industry and as professionals is welcome. We need to recognise that the magic of performances comes when both genders equally contribute with their unqiue sensibilities. It is unfair when credit or dues are denied on basis of gender and I would like to commend Lux Golden Rose for its support to HeForShe and it will be wonderful to see our male counterparts identify unfairness and stand in solidarity with us”

Shahrukh Khan, who has often been vocal about his views on gender equality said, “On celluloid I have swept many women off their feet, but in reality women tend to sweep me off my feet. I strongly believe dues meted out should be according to merit and not gender. I am glad that we are using the Lux Golden Rose Awards stage, which celebrates Indian divas in support of UN’s HeForShe - an initiative which is the need of the day to create a gender equal world. I am glad to pledge my support and call out on audiences to pledge their support not only for divas who add beauty and magic in their lives, but women from all over”


Lux would like to urge the entire country to step forward, contribute to the movement and drive this change. Lux Golden Rose Awards 2018 will serve as a platform to showcase this celebration of women who have inspired men and pledge support for HeForShe. You can join the movement by clicking on the ‘I COMMIT’ option on https://www.heforshe.org.


Debutante Anirudh Tanwar with Rishi Kapoor  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Debutante Anirudh Tanwar with Rishi Kapoor

 

   Debutante Anirudh Tanwar talks about his movie and sharing screen with Rishi Kapoor  

The Pilot turned actor Anirudh Tanwar will be soon be debuting with one of the most awaited movie Rajma Chawal.  The movie is based on father-son dynamic where Rishi Kapoor as a father is attempting to reconnect with his estranged son (played by Anirudh Tanwar) through social media.  This delightful father –son relationship will be a heartfelt treat for all. 

In this feature film debut, Anirudh Tanwar takes on the character of Kabir and his chemistry with Amyra Datsur will also keep the audiences gripped to the screens.  The film was recently premiered at the prestigious London Film festival and Anirudh’s role has been well appreciated. 


Talking to Anirudh about the same he shared, “It is such an amazing feeling to see my debut movie ‘Rajma Chawal’ reaching out to global audience.  It has been a wonderful experience and I consider myself extremely fortunate to have shared screen space with Rishi Sir in my debut movie.

I took this as an opportunity to soak as much as I could by being around him. Leena Yadav, my director has been such a big source of encouragement throughout. She has been an amazing guide in helping me better my craft. I really missed Rishi sir and Amyra's presence at the London screening; it would have been nice if they had been around."



अफवाह है कि हृथिक करेंगे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अफवाह है कि हृथिक करेंगे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म


पिछले दिनों, हृथिक रोशन के, निर्माता साजिद नाडियाडवाला की रोहित धवन निर्देशित फिल्म साइन करने की खबरें थी। परन्तु निकट सूत्र इसका खंडन करते हुए, इसे महज अफवाह बताते हैं।

क्योंकि, रोहित धवन ने अभी फिल्म की स्क्रिप्ट ही पूरी की है। साजिद नाडियाडवाला और रोहित धवन ने स्क्रिप्ट के अनुसार स्टारकास्ट को लेकर कोई बातचीत तक नहीं की है। जब दोनों की बातचीत पूरी हो जाएगी, तभी स्टार कास्ट के बारे में फैसला लिया जाएगा।

फिलहाल तो साजिद नाडियाडवाला अपनी कोप्रोडक्शन फिल्मों हाउसफुल ४, कलंक और छिछोरे को लेकर व्यस्त हैं।  हाउसफुल ४ के साथ उठे विवाद ने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि हृथिक रोशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस का एक साथ आना बड़ी खबर हैं।

साजिद नाडियाडवाला ने इस साल बागी २ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।

साजिद के साथ रोहित धवन की यह दूसरी फिल्म होगी । इससे पहले यह निर्माता-निर्देशक जोड़ी वरुण धवन और जॉन अब्राहम की कॉप जोड़ी के साथ फिल्म ढिशूम में नज़र आई थी।

उधर, हृथिक रोशन के लिए एक बड़ी चिंता सुपर ३० के निर्देशक का विवाद बना हुआ है। विकास बहल के, सुपर ३० का पोस्ट प्रोडक्शन करने की खबरें हैं। लेकिन, अभी इनकी पुष्टि होना बाकी है। 

हृथिक रोशन, इस समय अपनी टाइगर श्रॉफ के साथ अनाम एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।  इस फिल्म की शूटिंग, आजकल, इटली में हो रही है।  इसके बाद, वह सुपर ३० के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क मे हिस्सा लेंगे।


सुपर ३० में विकास बहल की वापसी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सुपर ३० में विकास बहल की वापसी !


खबर है कि विकास बहल की सुपर ३० प्रोजेक्ट में वापसी हो गई है।  अब वह इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुट सकेंगे।

इस फिल्म की एक दिन की शूटिंग बची हुई है। यह शूट पोलैंड में होना है। इस शूट के पूरा होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शेष रह जाएगा।

विकास बहल पर कुछ समय पहले #मीटू अभियान के अंतर्गत यौन उत्पीड़न का आरोप, फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाया गया था।

इस आरोप से पहले ही, अनुराग कश्यप ने अपनी कंपनी, जिसमे विकास बहल, मधु मंतेना और विक्रमदित्य मोटवाने भी साझीदार थे, को विघटित कर दिया था।  उन्होंने यह स्वीकार किया था कि एक सह निर्देशक का उत्पीड़न किया गया।

इस घटनाक्रम के बाद विकास बहल ने न्यायलय की शरण ली थी और अनुराग कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा था।

लेकिन, दो तीन दिन पहले, आरोप लगाने वाली महिलाकर्मी ने साफ़ किया कि वह कोई आरोप दर्ज नहीं करवा रही।  उसने ऐसा सिर्फ अपनी बात रखने के लिए किया था।

इसके बाद विकास बहल पर कोई दोष मढ़ा नहीं जा सकता था।  इस तरह से, विकास बहल एक बार फिर सुपर ३० के निर्देशक की कुर्सी पर काबिज़ हो जाते हैं। 

सुपर ३० की शूटिंग ठीकठाक ढंग से पूरी हो गई और कोई अड़ंगा नहीं लगा तो सुपर ३० अगले साल २५ जनवरी को कंगना रनौत की ऐतिहासिक फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी के खिलाफ खड़ी नज़र आएगी।

यहाँ, बताते चले कि कंगना रनौत सुपर ३० के निर्देशक विकास बहल और एक्टर हृथिक रोशन पर आरोप मढ़ चुकी हैं।  


अनु मालिक हो गए इंडियन आइडल से बाहर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अनु मालिक हो गए इंडियन आइडल से बाहर

सोना मोहापात्रा 

#मीटू के बुखार ने अब अनु मलिक को जकड लिया है।

उन पर, सोना मोहापात्रा के बाद, श्वेता पंडित ने भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

श्वेता पंडित ने ट्विटर पर १८ साल पहले का अपना एक किस्सा लिखा कि अनु मालिक ने अपने स्टूडियो में रिहर्सल के वक़्त कहा कि मैं तुमसे यह गीत गवाऊंगा, लेकिन पहले तुम मुझे एक चुम्बन दो। श्वेता लिखती हैं, "उस समय अनु मलिक के चेहरे पर के धूर्त मुस्कराहट थी।"


अनु मलिक 

श्वेता पंडित संगीत की दुनिया के लिए गैर पहचानी नहीं। वह पंडित जसराज की भांजी है। अनु मालिक उन्हें नहीं जानते हों, यह माना नहीं जा सकता।

श्वेता को इसी का दुःख था कि इसके बावजूद अनु मालिक ने उनके साथ इस प्रकार की हिमाकत की।

अनु मालिक, मीटू के दूसरे आरोप में फंसे हैं।

श्वेता पंडित से पहले सोना मोहापात्रा ने अनु मालिक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।  यही सोना इससे पहले सूफी गायक कैलाश खेर पर शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी थी।


श्वेता पंडित 

कैलाश खेर पर सोना ने आरोप लगाया था कि उन्होने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मेरी जांघों पर हाथ रखते हुए कहा कि तुम इतनी खूबसूरत हो, मुझे अच्छा लगता है कि तुम्हारी शादी एक संगीतकार (राम सम्पत) से हुई है।

श्वेता पंडित और सोना मोहपात्रा के आरोपों के बाद कुछ दूसरी नवोदित गायिकाओं ने अनु मालिक कर ऐसे ही आरोप जड़ दिए।

इन आरोपों के साथ ही अनु मालिक पर इंडियन आइडल सीजन १० से बाहर होने की अफवाहें उड़ने लगी थी। सोनी के अधिकारी असमंजस में थे।

लेकिन अब खबर है कि अनु मालिक को इंडियन आइडल १० से हटाने का फैसला सोनी टेलीविज़न और इंडियन आइडल के निर्माताओं ने कर लिया है।

इस घटनाक्रम पर गायिका श्वेता पंडित ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।



सिद्धार्थ ने क्यों इनकार इम्तियाज़ अली की फिल्म को ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सिद्धार्थ ने क्यों इनकार इम्तियाज़ अली की फिल्म को ?



इम्तियाज़ अली के भी क्या दुर्दिन आ गए हैं।

कभी जिस डायरेक्टर के साथ फिल्म करने को तमाम खान (शाहरुख़ और सैफ अली) बेकरार रहते थे।  उस इम्तियाज़ अली की फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा तक ने इंकार कर दिया।

किस्सा कोताह यह है कि कुछ समय पहले सुर्खियां फैली थी कि इम्तियाज़ अली, एक बार फिर अपने जब वी मेट हीरो शाहिद कपूर के साथ फिल्म करना चाहते हैं। शाहिद कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी।  लगा तह कि वह और इम्तियाज़ ११ साल बाद साथ फिल्म करेंगे ।  मगर, बाद में शहीद कपूर ने इम्तियाज़ की फिल्म को न कर दी।

इसके बाद, सिद्धार्थ सामने आये।  सिद्धार्थ को भी स्क्रिप्ट पसंद थी।  लेकिन, उन्होंने भी फिल्म को इंकार कर दिया।  क्यों ?

इम्तियाज़ अली से सहानुभूति रखने वाले बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा जब इम्तियाज़ से बात करने गए तब  इम्तियाज़ के पास २ फिल्मों की स्क्रिप्ट थी।  सिद्धार्थ से जिस स्क्रिप्ट की बाबत बात हुई, सिद्धार्थ उस पर काम करने को तैयार थे।  मगर, इम्तियाज़  चाहते थे कि सिद्धार्थ उन्हें फरवरी में तारीखें दे दे।  लेकिन, सिद्धार्थ विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म को तारीखें दे चुके थे।  इसलिए, उन्होंने फिल्म को इंकार कर दिया।

मगर अंदर खाने   खबर की खबर यह है कि इम्तियाज़ अली की फिल्म में सिद्धार्थ की भूमिका एक सैनिक की है।  सिद्धार्थ पहले ही फिल्म ऐयारी में एक सैनिक की भूमिका कर चुके थे।

इतना ही नहीं विक्रम बत्रा बायोपिक  भी कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा की वीरता पर फिल्म है।  इसलिए, सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि वह जल्दी जल्दी तीन फिल्मों में सैनिक वर्दी पहने नज़र आएं।

इम्तियाज़ के ऑफिस से निकल कर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्माता निखिल अडवाणी के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म साइन कर ली, जिसे सत्यमेव जयते के निर्देशक मिलाप झावेरी निर्देशित कर रहे हैं।  


गो सेलेब के लांच पर रिमी सेन, पूजा चोपड़ा  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday, 21 October 2018

गो सेलेब के लांच पर रिमी सेन, पूजा चोपड़ा


गो सेलेब हाल ही में लाइव हुआ है। हाल ही में इसकी लॉन्चिंग पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में इसकी टीम ने मीडिया को इससे जुड़ी कई जानकारियां दीं।

इस कार्यक्रम में टीवी, फिल्म और स्पेशल टैलेंट सेलेब्रिटी शामिल हुए, जिनमें रिमी सेन, पूजा चोपड़ामंजरी फडनिस, राजेश कुमार, नितीश भारती जैसे कई बड़े नाम भी थे। यह पोर्टल सरसाना में भारत के सबसे बड़े नवरात्रि उत्सवों का सेलेब्रिटी पार्टनर भी है।


इस अवसर पर चंकी पांडे, कोयना मित्रा, अंजना सुखानी जैसे स्टार्स की उपस्थिति ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।


यह पोर्टल चिराग शाह की संकल्पना है, जो पिछले २० वर्षों से टीवी और फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। वह विभिन्न  प्रतिभाओं और जुड़े लोगों द्वारा आए दिन सामना की जाने वाली समस्याओं का अध्ययन भी  किया है।


सामान्य धारणा यह है कि केवल नामी गिरामी लोग ही इवेंट्स  के लिए टैलेंट्स को बुला सकते हैं। गो सेलेब  इसी सोच को बदलना चाहता है। वह बताना चाहता है कि  स्टार्स आपकी पहुँच के अंदर है। बस आपको GoCeleb.com पर एक क्लिक करने की जरूरत है। गो सेलेब  की कोशिश है #मेक इट हैप्पेन.

गो सेलेब पर सारे टैलेंट्स वेरिफाइड हैं। इनमें अभिनय, गायन, नृत्य, संगीत, स्पोर्ट्स और मनोरंजन के कैनवास पर रंग बिखेरती कई प्रतिभाएं शामिल हैं।


चाहे कॉर्पोरेट्स हों जिन्हें अपने उत्पाद के प्रोमोशंस के लिए मशहूर चेहरों की तलाश रहती है या कोई व्यक्तिगत तौर पर अपने लिए टैलेंट बुक करना चाहता हो, गोसेलेब पर यह एकदम आसान है। बस ब्राउज़ करें, चयन करें और अपने मनपसंद टैलेंट को बुक करें। गो सेलेब  ने टेक्नोलोजी और बैक-एंड ऑपरेशंस का उपयोग करके इसे निर्बाध रूप से काम करने के लिए संभव बना दिया।

ग्रुप के सीईओ विनोद ढाकरे कहते हैं कि किसी भी उद्योग में नए प्रवेशकर्ता का मतलब समझा जाता है मौजूदा बाजार में  उसकी हिस्सेदारी। लेकिन  गो सेलेब  वर्तमान बाजार में से हिस्सा लेने के बजाय नए बाजार और विस्तार में विश्वास रखता है। 


गो सेलेब ने मल्टी सिटी सदस्यता पर आधारित गोसेलेब क्लब भी पेश किया है, जिसमें फिल्में , नाटक, संगीत कार्यक्रम, नए साल के इवेंट्स और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। क्लब की सदस्यता १ दिसंबर, २०१८ से goceleb.com/club पर ऑनलाइन खरीदी जा सकती है।

डायरेक्टर भूमिका शाह कहती हैं, "गो सेलेब समाज कल्याण से भी जुड़ा है, जिसमें सेलिब्रिटी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों की नीलामी का प्रावधान है। goceleb.com/auction नीलामी के लिए ऑनलाइन पोर्टल है।"


सीईओ, मनीष नायर कहते हैं, "गोसेलेब निकट भविष्य में वेब सिरीज, चैनल, कास्टिंग, इक्विपमेंट हायर और लोकेशन स्काउटिंग इत्यादि एंटरटेनमेंट इंडसट्री के कई आयाम से जुड़ने जा रहा है।"  

आपको टैलेंट की तलाश हो या आप ख़ुद एक टैलेंट हों, सिर्फ़ सपने ही नहीं देखें बल्कि goceleb.com पर लॉग इन करें और # मेक इट हैप्पेन। 




अन्धे हैं तो क्या हुआ बॉलीवुड के नायक हैं  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अन्धे हैं तो क्या हुआ बॉलीवुड के नायक हैं


क्या अंधे किरदारों पर फ़िल्में हिट होती हैं ? अगर, ५ अक्टूबर को रिलीज़ श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन की बात करें तो यह कहा जा सकता है कि दर्शकों को अंधे नायक और नायिका पसंद आते हैं और अंधे किरदारों पर फ़िल्में हिट हो जाती हैं। फिल्म अंधाधुन में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक अंधे पियानो वादक की भूमिका की थी । रहस्य से भरपूर इस फिल्म के  रोमांच में दर्शक ऐसा उलझा कि बार बार फिल्म को देखने आता रहा। हालाँकि, फिल्म का संगीत अपेक्षाकृत ख़ास नहीं था।इसके बावजूद, श्रीराम राघवन की चुस्त पटकथा और कल्पनाशील निर्देशन ने फिल्म को दर्शनीय बना दिया। 

कैसे कैसे अंधे किरदार ! 
रियल लाइफ में भी विकलांग सहानुभूति के पात्र होते हैं। समाज में लोग ऐसे लोगों का ख़ास ध्यान रखते और देते हैं। कुछ ऐसा ही, हिंदी फिल्मों में भी देखने को मिलता है। हिंदी फिल्मों की कहानियों में अंधे नायक-नायिका या सह कलाकार किसी न किसी रूप में नज़र आते हैं। यह तो नहीं कहा जा सकता कि अंधे किरदारों पर फिल्मों के नायक नायिका ही अंधे होते हैं।  बेशक, माधुरी दीक्षित की फिल्म संगीत, रानी मुख़र्जी की फिल्म ब्लैक और काजोल की फिल्म फना में, इन अभिनेत्रियों की भूमिकाये अंधी लड़की की थी। इन  किरदारों के माध्यम से सशक्त पटकथा बनी गई थी। अंधी माधुरी दीक्षित संगीत में पारंगत है।  ब्लैक की रानी मुख़र्जी स्पर्श की मदद से वस्तुओं को पहचानना सीखती है। फना की काजोल एक आतंकवादी के जाल में फंस जाती है। साई परांजपे ने, १९८० में बासु भट्टाचार्य के लिए एक ऐसा अंधा किरदार तैयार किया था, जो अंधा होने के बावजूद आत्मनिर्भर है, उसे किसी की सहनुभूती की ज़रुरत नहीं है।  नसीरुद्दीन शाह ने यह अंधा किरदार किया था।  कोई ज़रूरी  नहीं कि किसी फिल्म का नायक या नायिका जन्मजात अंधे हों। कहानी की बुनावट के लिए, कोई किरदार बीच फिल्म में अंधा हो सकता है।  आशा पारेख की फिल्म चिराग, हेमा मालिनी की फिल्म किनारा और नंदा की फिल्म छोटी बहन में इन अभिनेत्रियों के किरदार दुर्घटनावश अंधे हो जाते हैं। अब यह बात दीगर है कि कुछ फिल्मों में अंधे किरदारों की दृष्टि वापस आ जाती है। पतंग, सुनयना, झील के उस पार, आदि फिल्मों के अंधे किरदारों को दृष्टि वापस मिल जाती है। यह कुछ फ़िल्में उदाहरण है।  ऎसी बहुत सी फ़िल्में बनाई गई हैं।    

क़ाबिल ह्रितिक रौशन और यामी गौतम 
फिल्मों के अंधे किरदार पसंदीदा हैं।  इन्हे दर्शक भी पसंद करते हैं और स्टार-सुपरस्टार भी करना चाहते हैं।  पिछले साल ही, हृथिक  रोशन की फिल्म काबिल रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म के सामने थी शाहरुख़ खान की गैंगस्टर फिल्म रईस।  दोनों फिल्मों का ज़बरदस्त मुक़ाबला हुआ।  लेकिनरईस में शाहरुख़ खान का गुजराती शराब तस्कर किरदार, हृथिक रोशन के अंधे किरदार को पछाड़ नहीं सका।  हृथिक रोशन का ज़बरदस्त अभिनय और संजय गुप्ता का कल्पनाशील निर्देशन काबिल को बॉक्स ऑफिस के काबिल बना पाने में कामयाब हो गया।


मुख़र्जी बहनें बनी थी अंधी 
शशधर मुख़र्जी और उनके भाई रविन्द्रमोहन मुख़र्जी ने फिल्मालय स्टुडिओं की स्थापना की थी।  इसी परिवार से फूले फले तमाम एक्टर आज बॉलीवुड में छाये हुए हैं।  इनमे काजोल और रानी मुख़र्जी के नाम उल्लेखनीय हैं। इन कजिन सिस्टर्स ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इन दोनों बहनों ने हिंदी फिल्मों में अंधे किरदार किये हैं।  काजोल ने फिल्म फना में, आमिर खान के साथ एक अंधी कश्मीरी लड़की जूनी की भूमिका की थी।  इस लड़की को आमिर खान का आतंकवादी रेहान अपने प्यार के जाल में फंसा कर भारत में तबाही मचाना चाहता है। इस अंधे किरदार के लिए काजोल को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया था। लेकिन, काजोल से एक साल पहले, फिल्म ब्लैक में रानी मुख़र्जी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में एक अंधी लड़की मिशेल मैकनाली की भूमिका की थी।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अल्झाइमर रोग से ग्रस्त अध्यापक देबराज सहाय की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।  रानी मुख़र्जी अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार तो  नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कारों में श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने में सफलता मिली।

अंधे किरदार करने वाली अभिनेत्रियां  
फिल्मों में अंधों की भूमिका, दर्शकों की सहानुभूति के लिहाज़ से ख़ास होती है।  इसलिए, शुरूआती  दौर से ही हिंदी फिल्मों में अंधे किरदार नज़र आते रहे हैं।  १९५० में रिलीज़ फिल्म मशाल में रुमा देवी ने अंधी लड़की की भूमिका में बेहतरीन अभिनय किया था।  इस फिल्म में रुमा देवी के नायक अशोक कुमार थे।  रुमा देवी ने बाद में, अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार से शादी की थी। सोहराब मोदी की फिल्म जेलर में, गीता बाली ने गाँव की अंधी लड़की की भूमिका की थी।  इस फिल्म में अभी भट्टाचार्य भी एक कार दुर्घटना में अंधे हो जाते हैं और गीता  बाली के गाँव में पहुँच जाते हैं। सूरज प्रकाश निर्देशित फिल्म पतंग (१९६०) की नायिका माला सिन्हा और राज खोसला की फिल्म चिराग  (१९६०) की नायिका आशा पारेख दीवाली के पटाखों की चोट से अंधी हो जाती है। ए० भीमसिंह निर्देशित फिल्म पूजा के फूल (१९६४) में निम्मी जन्मजात अंधी थी, जिनकी धर्मेंद्र से जबरन शादी करा दी जाती है। मशहूर बांग्ला फिल्म अभिनेत्री मौशमी चटर्जी का हिंदी फिल्म डेब्यू एक अंधे किरदार से हुआ था।  शक्ति सामंत निर्देशित फिल्म अनुराग ने मौशमी को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया था। भप्पी सोनी की फिल्म झील के उस पार की एक नायिका मुमताज़ जन्मजात अंधी थी। अमर अकबर अन्थोनी के तीन नायकों की माँ निरुपा रॉय पेड़ गिरने से अंधी हो जाती है। इसी प्रकार से किनारा में हेमा मालिनी, ईमान धरम में अपर्णा सेन, सुनयना में रामेश्वरी, बरसात की एक रात में राखी, भ्रष्टाचार में शिल्पा शिरोड़कर और लफंगे परिंदे में दीपिका पादुकोण ने अंधे किरदार किये थे। 

हिंदी फिल्मों के अंधे नायक 
बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने भी अंधे किरदार करने में दिलचस्पी दिखाई।  काबिल में हृथिक रोशन और स्पर्श में नसीरुद्दीन शाह के अंधे किरदारों के बारे में बताया जा चूका है। इनके अलावा दूसरे कुछ अभिनेताओं ने भी अंधे आदमी की भूमिका की। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म आँखे के अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल के तीन अंधे, अमिताभ बच्चन के इशारे पर सफलतापूर्वक बैंक डकैती डालते हैं। तनूजा चंद्रा की १९९८ में रिलीज़ फिल्म दुश्मन में संजय दत्त ने एक अंधे सैन्य अधिकारी की भूमिका की थी, जो काजोल के चरित्र को बदला लेने के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देता है। अमिताभ बच्चन की फिल्म सुहाग में शशि कपूर के  आँखे चली जाती हैं। गुलजार निर्देशित फिल्म कोशिश में संजीव कुमार और जया भादुड़ी ने गूंगे बहरे पति पत्नी की भूमिका की थी।  इन्हे, अपने बच्चे को पालने में मदद करता है, ओम शिवपुरी का अंधा किरदार।  १९८६ में रिलीज़ फिल्म क़त्ल के नायक संजीव कुमार अंधे हैं।  वह अपनी बेवफा पत्नी का पीछा करते हैं और उसका क़त्ल करते हैं। इस फिल्म की खासियत थी, संजीव कुमार का अभिनय और क़त्ल का प्लॉट।  इसी कड़ी में, आयुष्मान खुराना की फिल्म अँधाधुन भी आ जुड़ती है।

हिंदी फिल्मों में अंधे किरदारों पर फिल्मों का सिलसिला यहीं ख़त्म होने वाला नहीं।  निर्माता गौरांग जोशी आँखे (२००२) का सीक्वल बनाने का इरादा रखते हैं।  हालाँकि, आँखे २ बनाने की कोशिशे २००६ से जारी हैं।  लेकिन, अब खबर है कि अनीस बज़्मी आँखे २ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।  इस सीक्वल फिल्म में किन एक्टर्स को लिया जाएगा, अभी साफ़ नहीं है। क्योंकि, फिल्म की पटकथा पूरी होने के बाद ही स्टारकास्ट फाइनल किये जाने की बात है।

बॉलीवुड न्यूज़ २१ अक्टूबर - पढ़ने के लिए क्लिक करें