Thursday, 13 December 2018

कैटरीना कैफ का हुस्न परचम, बौने शाहरुख़ खान ?


बॉलीवुड के खान अभिनेता, ग्लैमरस अभिनेत्रियों के आइटम के सहारे लग गए लगते हैं।

सलमान खान के साथ शाहरुख़ खान की इश्कबाज़ी
शाहरुख़ खान की, आगामी २१ दिसंबर को  रिलीज़ होने जा रही फिल्म जीरो में, कटरीना काफी का आइटम गीत हुस्न परचम अपना परचम फहरा रहा है।  इस फिल्म के दो गीत मेरा नाम तू  और इश्कबाज़ी रिलीज़ हो चुके हैं। मेरा नाम तू शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया था।  इश्कबाज़ी में शाहरुख़ खान के डांस को देख रहे सलमान खान नज़र आ रहे थे ।


कैटरीना कैफ के आइटम का परचम
इसके बावजूद जीरो को  अपेक्षाकृत गरमी नहीं मिली।  इसलिए अब इस तीसरे गीत को रिलीज़ किया गया है।  अजय-अतुल की धुन पर तैयार इस आइटम में कैटरीना कैफ का डांस को धमाकेदार है।  क्या कैटरीना कैफ के गीत के बाद जीरो को धमाकेदार ओपनिंग लेने में मदद मिलेगी२१ दिसंबर को इसका पता लग जाएगा।


कैटरीना से पहले रईस में सनी लियॉन
मगर, क्या इससे साबित नहीं होता कि शाहरुख़ खान अपनी फिल्मों में किसी आइटम के मोहताज हो रहे हैं।  दिलवाले और फैन की असफलता के बाद, शाहरुख़ खान की फिल्म रईस रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में, १९८० में रिलीज़ फिल्म क़ुरबानी के लैला मैं लैला  का रीमिक्स कर, सनी लियॉन और शाहरुख़ खान पर फिल्माया गया था।  जब हैरी मेट सेजल मे कोई  आइटम नहीं था।  मगर फिल्म फ्लॉप थी।


रेस ३ में जैक्विलिन का आइटम 
ऐसा लगता है कि खान अभिनेताओं को भी अपनी फिल्मों के लिए आइटम सांग की ज़रुरत महसूस होने लगी है।  सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है में स्वाग से स्वागत गीत का अरैबिक वर्शन लिया गया था।  रेस सीरीज की फिल्मों के गीत हमेशा ही आइटमनुमा रहे हैं।  इस सीरीज तीसरी फिल्म रेस ३ भी अपवाद नहीं है। इस फिल्म के हीरिये गीत में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ पोल डांसिंग कर रही थी।


मंज़ूरे खुदा और सुरैया
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान अंग्रेज़ों के जमाने के डाकुओं पर फिल्म थी।  इस फिल्म ने दर्शकों को कैटरीना कैफ के सहारे ठगा था।  फिल्म के प्रचार में कैटरीना कैफ को शामिल किया गया था।  जबकि वह फिल्म में सिर्फ दो आइटम सांग मंज़ूरे खुदा और सुरैया कर रही थी।  कहते  हैं कि  कैटरीना कैफ को सिर्फ आइटम सांग के लिए  गया था।


भारत में नोरा फतेही का आइटम !
यह सिलसिला रुकने वाला नहीं।  सलमान  खान की आगामी फिल्म भारत में कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी और नोरा फतेही को भी लिया  गया है।  यह तीनों अभिनेत्रियां नृत्य प्रतिभा रखने वाली अभिनेत्रियां हैं। कैटरीना कैफ ने तो कई फिल्मों में आइटम सांग किये हैं।  नोरा फतेही की पहचान ही, उनके आइटम सांग्स के कारण बनी है। इस साल उनके  फिल्म स्त्री और सत्यमेव जयते के आइटम सांग काफी पॉपुलर हुए थे। कोई संदेह नहीं अगर भारत में भी कैटरीना कैफ या नोरा फतेही आइटम करती नज़र आ जाएँ।

एक उद्योगपति की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारे -क्लिक करें 

Wednesday, 12 December 2018

एक उद्योगपति की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारे

रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का टीज़र उनके जन्मदिन पर जारी

१८ दिसंबर को लांच होगा मणिकर्णिका का ट्रेलर


ज़ी स्टूडियोज और कमल जैन की महानतम शौर्य गाथा फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी का बहु प्रतीक्षित ट्रेलर १८ दिसंबर को लॉन्च किया जायेगा । इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम के साथ कंगना राणावत भी उपस्थित रहेंगी ।

बड़े बजट से बनी और शानदार पैमाने पर चित्रित की गई फिल्म मणिकर्णिका, झाँसी की रानी की अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ादी की पहली जंग लड़ने की असाधारण गाथा है। पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाने के लिहाज़ से ज़ी स्टूडियोज का इरादा फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का है ।

फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ से उत्साहित कंगाना राणावत ने बताया, "हमारी टीम ट्रेलर रिलीज़ की एक ऎसी रोमांचक योजना बना रही है, जो पहले कभी नहीं देखी या सुनी गई !"


फिल्म की रिलीज को लेकर टिप्पणी करते हुए, ज़ी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल कहते हैं, "ज़ी स्टूडियो, झाँसी की रानी की महान युद्ध कथा मणिकर्णिका को बड़े परदे पर लाने को लेकर गौरव महसूस कर रहा है। हमारा इरादा फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने का है, जैसे इस जॉनर की दूसरी फ़िल्में रिलीज़ होती रही हैं। हम, इस फिल्म को २५ जनवरी को दुनिया भर में पचास से अधिक देशों में रिलीज करेंगे।"


रजनीकांत हुए ६८ के, श्रेष्ठ १० फ़िल्में - क्लिक करें 

रजनीकांत हुए ६८ के, श्रेष्ठ १० फ़िल्में (चित्रों में)

1- Moondru Mudichu

2- 16 Vayathinili

3- Bairavi

4 -Mullum Malarum

5- Ninaithale Inikkum

6- Thillu Mullu

7- Sri Raghavendrar

8- Thalapathi

9-  Muthu

10- Baashha



Mallika Dua tells Kareena Kapoor Khan on how she handles trolls - क्लिक करें 

Mallika Dua tells Kareena Kapoor Khan on how she handles trolls


The hot and sizzling Kareena Kapoor Khan is receiving rave reviews for her debut radio show ‘What Women Want’ on ISHQ 104.8FM. Known for her strong personality, the first episode of the show revolves around breaking stereotypes, and taking the same into consideration there would be no better guest than the comedy queen Mallika Dua on the show.

The talented Mallika has left no stone unturned to entertain the audience with her skills. In a candid conversation Kareena Kapoor Khan asked Dua on how she reacts to the trolls on social media. Known for her witty humor, the comedian spilled some beans, “At the start, I used to reply to all the trolls, but with time I realized that I can’t be so much into this. Once Ekta Kapoor told me that if you are assertive and successful, people will talk about you. As long as you are niche, everyone will love you.”

“I did take that pretty seriously and I started ignoring the trolls. Sometimes I block them too” concluded Mallika.


Well, that’s the way you deal with the trolls. To watch this beguiling episode, tune into What Women Want with Kareena Kapoor Khan from Monday to Friday, 8pm to 10pm, only on ISHQ 104.8 FM.


फिल्म लाइन्स में हिना 'कोमोलिका' खान की सादगी - क्लिक करें 

फिल्म लाइन्स में हिना 'कोमोलिका' खान की सादगी

इतनी जल्दी मैं माँ का किरदार निभाऊंगी, सोचा न था - तन्वी डोगरा


तन्वी डोगरा के, टेलीविज़न करियर की शुरुआत मेरी सासु माँ से हुई थी। यह शो, तन्वी की भूमिका पर केंद्रित नहीं था।  फिर आया स्टार भारत पर शो जीजी माँ। यह सीरियल पूरी तरह से तन्वी की भूमिका पर केंद्रित है। इस सीरियल से, तन्वी डोगरा काफी लंबा सफर तय कर चुकी हैं। यह शो उन्हें एक कलाकार के तौर पर बेहतर एक्टर साबित कर रहा हैं।

दर्शकों को जल्द ही शो में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलने वाला है। बहन, पत्नी और बेटी के बाद अब तन्वी शो में माँ की भूमिका में दिखेंगी।


जीजी माँ में यह युवा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री कई लुक में दिख चुकी है और अब वे बेबी बंप के साथ दिखेंगी। बहुत कम उम्र में ही अपनी माँ को खो देने वाली तन्वी डोगरा माँ के किरदार में घुसने को एक चुनौती मानती हैं।

तन्वी के लिए माँ की भूमिका भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है। इस अभूतपूर्व अनुभव के बारे में तन्वी डोगरा कहती हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे टेलीविजन पर इतनी जल्दी माँ का किरदार निभाना पड़ेगा।

यह एक ऐसी भूमिका है जिसके लिए जिम्मेदारी की भावना की आवश्यकता होती है। माँ का किरदार निभाने के लिए बहुत परिपक्वता की जरूरत होती है। मेरे लिए माँ का किरदार निभाना और भी मुश्किल था ।"


मल्लिका सिंह चाहे राधाकृष्ण जैसी प्रेम कहानी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मल्लिका सिंह चाहे राधाकृष्ण जैसी प्रेम कहानी !


हम आपने जीवन को टेलीविजन की कहानियों से प्रभावित होते हुए तो बहुत सुना है लेकिन अपने खुद के शो से किसी कलाकार को प्रभावित होने की कहानी कम ही सुनी हैं।

शो राधाकृष्ण में राधा की भूमिका निभा रही मल्लिका सिंह को उनकी ऑन स्क्रीन प्रेम कहानी ने इतनी गहराई से छुआ है कि वे ऑफ स्क्रीन भी ऐसी ही प्रेम कहानी चाहती हैं।

मल्लिका  का मानना है कि राधाकृष्ण की प्रेम कहानी सही मायनों में शाश्वत है और केवल सौभाग्यशाली लोगों को इस तरह की प्रेम कहानी का अनुभव होता है।


हालिया एपिसोड के लिए शूटिंग के दौरान, जहाँ कृष्ण राधा को बताते हैं कि प्रेम भय और आकर्षण से परे है, मल्लिका अभिभूत हैं। मल्लिका ने यह भी कहा कि असल जिंदगी में भी वे राधा और कृष्ण जैसी प्रेम कहानी चाहेंगी।

मल्लिका सिंह कहती हैं, "राधाकृष्ण की प्रेम कहानी ने मेरे सहित हर किसी के दिल को छुआ है। राधा की भूमिका ने मुझे कई मायनों में बदल दिया है और मुझे प्रेम को गहरे स्तर तक समझने में मदद मिली है। मुझे वैसी प्रेम कहानी चाहिए जैसी राधा- कृष्ण की है।“


शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ का हुस्न परचम !- क्लिक करें 

शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ का हुस्न परचम !




डीग्लैम अवतार में क्यों है हिना खान ? -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

डीग्लैम अवतार में क्यों है हिना खान ?


रंजन शाही के सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी अक्षरा सिंघानिया की भूमिका से मशहूर हुई हिना खान को, एकता कपूर ने अपने सीक्वल सीरियल कसौटी ज़िन्दगी की में कोमोलिका का किरदार यह सोच कर सौंपा था कि वह कोमोलिका बन कर टीवी पर आग लगा देंगी।


लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। पहली कड़ी से ही, वह सीला पटाखा साबित हो रही थी।  इसलिए कुछ कड़ियों बाद ही उनकी भूमिका शो के फॉर्मेट से हटा दी गई।  कहा यह गया कि हिना खान छुट्टी मनाने विदेश गई हुई है।  एकता कपूर को उम्मीद थी कि कसौटी ज़िन्दगी की के दर्शक बाजा  फाड़ देंगे। वह हिना को वापस लाने के लिए बालाजी के ऑफिस के बाहर डेरा जमा देंगे।  लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।  उलटे दर्शकों ने चैन की सांस ली थी। 


इसके बाद, खबर आई कि हिना खान को एक फिल्म फिल्म मिल गई है।  निर्देशक हुसैन खान की यह फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित बताई जा रही है।  इस फिल्म में हिना खान सीधी सादी लड़की की भूमिका कर रही हैं।  फिल्म में उनके नायक ऋषि भूटानी कर रहे हैं।  इस फिल्म में ऋषिें , हिना खान के कजिन बने हैं, जिनसे  बाद में हिना खान की शादी हो जाती है।  यह पाकिस्तानी किरदार है।


इस फिल्म में हिना खान का फर्स्ट लुक आज जारी हुआ।  कसौटी ज़िंदगी की २ की कोमोलिका के ठीक विपरीत लाइन्स में, हिना खान का रूप बिलकुल सादगी भरा  है।  उनके शरीर पर भरी गहने और कपडे नदारद हैं।  चेहरे पर मेकअप भी काफी कम है।  लाइन्स का पहला शिड्यूल, कश्मीर में ख़त्म हो चुका है।  इस शूटिंग में हिना खान के साथ फरीदा जलाल थी। 


यह रिश्ता क्या कहलाता है की अमीर घराने की अक्षरा से कसौटी ज़िंदगी की २ की सजी धजी कोमोलिका और अब सादगी भरे रूप वाली फिल्म लाइन्स  की नायिका के तौर पर हिना खान का यह नया रूप दर्शकों को कितना पसंद आता है, इसका पता तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही चल सकेगा।  


 इमरान हाश्मी की  फिल्म चीट इंडिया का ट्रेलर - देखने के लिए क्लिक करें 

इमरान हाश्मी की फिल्म चीट इंडिया का ट्रेलर

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार के सीक्वल का एक दृश्य



स्टाकिंग का शिकार हुई थी इला अरुण ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

स्टाकिंग का शिकार हुई थी इला अरुण !


हर महिला को अपने जीवन में कभी ने कभी पीछा किए जाने (स्टाकिंग) का अनुभव होता है। किसी महिला के लिए, किसी के द्वारा पीछा किया जाना सबसे भयावह अनुभव होता है, जो सालों तक  महिला के मन में घर कर जाता है।

हाल ही में स्टार भारत के अपकमिंग शो का टाइटल ट्रैक गाने वाली बॉलीवुड सिंगर इला अरुण ने स्टाकिंग को लेकर अपने अनुभव का खुलासा किया। स्टार भारत का अपकमिंग शो एक थी रानी एक था रावण एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है जो स्टाकिंग की शिकार है।


इस शो के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करते समय इसके बोल से अभिभूत इला ने स्टाकिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उनके एक पुरुष प्रशंसक ने उन्हें एक ऐसी किताब भेजी थी जो इला के साथ उसकी विभिन्न कल्पनाओं को लेकर थी। इसने न सिर्फ उनको घृणा से भर दिया बल्कि उन्हें इस हद तक डरा दिया कि अपने नाम से आए किसी भी पार्सल को रिसीव करने से डरने लगतीं थीं।

अपने इस अप्रिय अनुभव को साझा करते हुए इला अरुण कहती हैं, "स्टाकिंग के अनुभव ने मुझे लंबे समय तक डराया। मैं अपने साथ के लोगों को हर कूरियर को अच्छी तरह से देखने को कहती थी। प्रेम व्यक्त करना अलग चीज है लेकिन कुछ भी अश्लील लिखना अस्वीकार्य है। वे भयावह यादें अब भी ताजा हैं जैसे ये कल की ही बात हो, यही स्टाकिंग का बुरा असर है।


मुबु टीवी के चार महीने, तीन नए सीरियल  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मुबु टीवी के चार महीने, तीन नए सीरियल


नया हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल मुबु टीवी के चार महीने पूरे हो गए। पिछले दिनों, इस चैनल के चार महीने पूरे होने  और तीन नए सीरियल के पहले एपिसोड के प्रीव्यू के लिए अँधेरी के द क्लब में एक शानदार पार्टी रखी गई।  इस पार्टी में, सीरियल के कलाकार और मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया था । मुबु टीवी की टैग लाइन हर भारतीय का सपना है। अब, मुबु टीवी कुछ चुनिंदा शो लेकर आ रहा है।


सीरियल रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़ की कहानी ऐसे छात्रों की है, जो अपनी दोस्ती और अपना वचन निभाने के लिए अपना अच्छा ख़ासा करियर छोड़ स्कूल वापस आते हैं। कोमल कुंदर, अमित दास,  अपेक्षा देशमुख, विषमिता डिसूज़ा, मंजरी मिश्रा, आयशा यादव, रमेश और मयंक शेखर सीरियल के प्रमुख कलाकार हैं। .इस शो के लेखक निर्देशक मनीष श्रीवास्तव हैं।


मुबु टीवी का दूसरा नया सीरियल अजब सास की गजब बहू चटपटा, हल्का फुल्का, कॉमेडी शो है । इस शो में पंजाबी सास और साउथ इंडियन बहू की नोक झोंक देखने को मिलेगी। सीरियल के प्रमुख कलाकारों में हिमानी शिवपुरी, विशाल नायक, किशोरी अंबिया आर के दत्ता, अंकिता खरे, आदि हैं । इस सीरियल का निर्देशन विदयुत शाह ने किया है ।


तीसरे सीरियल गुजरात भवन के निर्देशक धर्मेश मेहता हैं । इस सीरियल के कलाकारों में राजेंद्र गुप्ता, शीला शर्मा, धर्मेश व्यास, सोनिया शाह, रूचि त्रिपाठी, प्रिंस, आदि हैं ।   



इस टीवी चैनल के इवेंट में फ़िल्म टीवी प्रोडूसर, डायरेक्टर, फ़िल्मी हस्तियाँ तथा दूसरे सारे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस इवेंट में मौजूद कुछ उल्लेखनीय नाम -नावेद जाफ़री, आरती नागपाल, निकिता और आस्था रावल, राजेश पूरी, केबल इंडस्ट्री के राजू सिंघानिया, ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी के हैं । एक्ट्रेस मॉडल एकता जैन ने इस इवेंट में एंकरिंग की।  

लुका छिपी अगले साल १ मार्च से -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday, 11 December 2018

लुका छिपी अगले साल १ मार्च से


निर्माता दिनेश विजन की कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत रोमकॉम फिल्म लुका छिपी अगले साल १ मार्च को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर करेंगे।

कहा जा सकता है कि प्रोजेक्ट लुका छिपी पर सफल तिकड़ी काम कर रही है। निर्माता दिनेश विजन की पिछली फिल्म स्त्री सफल हो चुकी है।  दिनेश विजन की फिल्म स्त्री में आइटम आओ कभी हवेली पर करने वाली कृति सैनन की भी पिछली फिल्म बरेली की बर्फी हिट हुई थी।

लुका छिपी में उनके साथ लुका छिपी खेल रहे कार्तिक आर्यन तो सफलता का पिटारा है। अब तक रिलीज़, उनकी छह फिल्मों में, गेस्ट इन लंदन छोड़ कर सभी फ़िल्में सफल फिल्मों में शुमार हैं।  पिछली फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने तो १०० करोड़ क्लब बनाया था। ख़ास बात यह है कि सोनू के टीटू की स्वीटी इस समय के आसपास २३ फरवरी को रिलीज़ हुई थी।


अपनी फिल्म का पोस्टर, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कृति सैनन ने लिखा, "अब और लुका छिपी नहीं। अपने कैलेंडर में तारिख मार्क कर दो। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लुका छिपी १ मार्च को रिलीज़ होने जा रही है।"

लुका छिपी में, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और विनय पाठक प्रमुख भूमिका में हैं।


फिल्म ‘माऊली’ की वजह से रितेश देशमुख की लोकप्रियता - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

फिल्म ‘माऊली’ की वजह से रितेश देशमुख की लोकप्रियता


इन दिनों अभिनेता रितेश देशमुख अपनी फिल्म माऊली के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग भी बढ गयी हैं। और रितेश देशमुख को स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर लोकप्रियता के दस पायदान चढने में मदद हुई हैं।

माऊली के प्रमोशन की शुरूआत होने से पहले स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट्स पर रितेश की रैंकिंग 19 थी। और अब वह लोकप्रिय अभिनेताओं के सूची में 9 वे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

 स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, "रितेश की लोकप्रियता बढने से पता चलता हैं, की, देशभर में मराठी सिनेमा देखनेवाले दर्शकों में रितेश देशमुख की काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हैं। माऊली फिल्म के प्रमोशन की वजह से सोशल, वायरल और डिजिटल प्लेटफार्मों में रितेश की लोकप्रियता में काफी वृध्दी हुई है। "


अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं," 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं


वीडियो जब से मेरा दिल - फिल्म अमावस - देखने के लिए क्लिक करें 

वीडियो जब से मेरा दिल - फिल्म अमावस





गॉडज़िला : किंग ऑफ़ मोन्स्टर्स का ट्रेलर - देखने के लिए क्लिक करें 

गॉडज़िला : किंग ऑफ़ मोन्स्टर्स का ट्रेलर




मराठी फिल्म सोहाला का ट्रेलर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मराठी फिल्म सोहला का ट्रेलर