Sunday 1 April 2018

क्या 'भारत' के लिए क्वांटिको छोड़ेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

क्या भारत के लिए  अमेरिका छोड़ेंगी ?   अगर यह सवाल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से है तो इसे कुछ ऐसे पूछा जाना चाहिए - क्या सलमान खान के साथ फिल्म भारत करने के लिए, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका की टीवी सीरीज क्वांटिको छोड़ देंगी ? तो प्रियंका चोपड़ा की तरफ से इसका जवाब हाँ है।  प्रियंका चोपड़ा को तीन चार प्रोजेक्ट में से किसी अच्छे प्रोजेक्ट को चुनना है। सलमान खान के साथ फिल्म भारत एक अच्छा चुनाव साबित हो सकती है।  यह फिल्म दक्षिण कोरिया की, १९५० के कोरिया वॉर पर आधारित फिल्म ओड टू माय फादर (२०१४) पर आधारित है।  ओड टू माय फादर की कहानी एक बच्चे की कहानी है, जो कोरिया युद्ध के दौरान दक्षिण से उत्तर कोरिया ले जाए  जाते समय अपनी बहन से बिछुड़ जाता है।  उसका पिता अपनी बेटी को खोजने के लिए दक्षिण कोरिया ही रह जाता है।  क्या यह परिवार फिर मिलता है ? फिल्म की यही जद्दोजहद है।  हिंदी रीमेक भारत की कहानी एक बच्चे के ७० साल की कहानी है।  सलमान खान, उम्र की इन तमाम अवस्थाओं को प्ले करेंगे।  कोरियाई फिल्म में एक महिला चरित्र नायक की प्रेमिका का है, जो उससे प्रेग्नेंट हो जाती है।  शायद प्रियंका चोपड़ा ऐसे ही किसी किरदार को करेंगी।  जिस प्रकार से सलमान खान की अली अब्बास ज़फर के साथ २०१७ में रिलीज़ फिल्म टाइगर ज़िंदा है सुपर हिट हुई थी, भारत के भी सुपर हिट होनी की उम्मीद की जाती है।  प्रियंका चोपड़ाअली अब्बास ज़फर के साथ फिल्म गुंडे कर चुकी है।  इन   दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहा है।  खुद अली प्रियंका चोपड़ा को प्रोजेक्ट में लेना चाहते हैं।  ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का भारत के लिए क्वांटिको छोड़ना लाजिमी है।

बागी २ से बॉक्स ऑफिस का टाइगर साबित हुआ जूनियर श्रॉफ - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment