Showing posts with label Karan Jauhar. Show all posts
Showing posts with label Karan Jauhar. Show all posts

Monday 22 April 2019

क्या १०० करोड़ तक पहुंचेगी कलंक (KALANK) ?


करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) का कलंकफॉक्स स्टार स्टूडियोज को भारी पड़ गया है। करण जौहर ने अपने फिल्म करियर की सबसे महंगी और सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कलंक का ठीकरा फॉक्स स्टार स्टूडियोज (Fox Star Studios) के सर पर फोड़ दिया है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)वरुण धवन (Varun Dhawan)आलिया भट्ट (Alia Bhatt)आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म कलंक (Kalank) का बजट १५० करोड़ का था। फिल्म के २०० करोड़ आराम से कमा लेने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिनअब इस फिल्म के बारे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या कलंक १०० करोड़ क्लब में भी पहुँच पाएगी?

हालाँकिकलंक का पहले दिन का कलेक्शन इस साल का सबसे बड़ा २१.६० करोड़ का था।  लेकिनसमीक्षकों द्वारा इसे  सिरे से खारिज करना और पहला शो देख कर निकलते दर्शकों की क्रोध से भरी प्रतिक्रिया ने कलंक की बॉक्स ऑफिस पर वाट लगा दी।


इस फिल्म ने पांच दिन के एक्सटेनडेड वीकेंड में २१.६० करोड११.४५ करोड़११.६० करोड़९. ७५ करोड़ और ११.६३ करोड़ का कारोबार कर ६६.०३ करोड़ का वीकेंड प्राप्त किया। जबकि इस फिल्म के पहले तीन दिनों में ही १०० करोड़ क्लब में शामिल हो जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

दरअसलकलंक (Kalank) को करण जौहर (Karan Johar) का अति आत्मविश्वास ले डूबा। उन्हेंबाहुबली  सीरीज की सफलता के बाद ऐसा लगने लगा था कि वह बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की नब्ज़ भांप ले जाते हैं। वह सितारे जमा करसंगीत और आलिया भट्ट और वरुण धवन की हिट जोड़ी ले करकरें करण हिट फिल्म के लिए आश्वस्त थे।

लेकिनकरण ने इस फिल्म के कॉस्ट्यूम और सेट्स पर जितना पैसा खर्च किया थाउसकी तुलना में कहानी और पटकथा पर थोडा दिमाग खर्च कर लिया होता तो करण का ड्रामा इतना बड़ा फ्लॉप नहीं होता। फिल्म साफ़ तौर पर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों की मुर्दा नक़ल साबित हो रही थी। इस फिल्म ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के टॉप पर पहुँचने की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है।

बेशककलंक (Kalank) के बड़ी फ्लॉप होने का खामियाज़ा करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस को नहीं झेलना पड़ा है। बेशक यह नुकसान फॉक्स स्टार (Fox Star Studios) का है। लेकिनकरण जौहर की इज़्ज़त की तो वाट लग ही गई है।


कलंक की असफलता से सलमान खान (Salman Khan) को और उनकी फिल्म भारत (Bharat) के खरीदारों को सावधान रहने की ज़रुरत है।  कलंकपीरियड फिल्म हैभारत के विभाजन के दौर की। इस फिल्म में मुसलमान लडके का हिन्दू लड़की से प्यार भी है।

सलमान खान की फिल्म भारत भी पीरियड फिल्म है१९४७ में भारत विभाजन के दौर की। यह पूरी फिल्म सलमान खान जैसे नॉन एक्टर के इर्दगिर्द घूमती है।

कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर (Ode To My Father) इमोशन से भरपूर ड्रामा फिल्म थी। एक्टर ह्वांग जुंग-मिन (Hwang Jung-min) के संवेदनशील अभिनय ने फिल्म को दर्शकों के दलों में उतार दिया था।

पर सलमान खान तो कई बार यह साबित कर चुके हैं कि उन्हें अभिनय से को सरोकार नहीं है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या अली अब्बास ज़फर ने फिल्म को इमोशन की भरपाई करने वाला ट्विस्ट दिया होगा ! अन्यथाभारत (Bharat) भी इस साल की दूसरी कलंक (Kalank) साबित होने जा रही है। 

भारत (Bharat) का ट्रेलर - क्लिक करें 

Wednesday 17 April 2019

नहीं बन सकेगी Alia Bhatt और Varun की जोड़ी ?


एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाने के लिए, बुद्धवार को रिलीज़ पीरियड फिल्म कलंक (Kalank) के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) हैं तथा फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन (Abhishek Verman) ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) भी ख़ास भूमिकाओं में हैं। कलंक, वरुण धवन (Varun Dhawan) और अलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी के सात साल लम्बे फिल्म करियर की चौथी फिल्म है। 


स्टूडेंट ऑफ़ द इयर से शुरुआत
निर्माता निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने, बॉलीवुड में भाई भतीजावाद का परचम लहराने की शुरुआत करते हुए, फिल्मकार महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी अलिया भट्ट (Alia Batt) और निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) को सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के साथ कॉलेज के छात्रों की प्रतिस्पर्द्धा वाली फिल्म Student of The Year (२०१२) का निर्माण किया था। इस फिल्म के निर्देशक खुद करण जौहर थे। फिल्म को औसत  सफलता ही मिली. मगर, अलिया भट्ट और वरुण धवन चल निकले। 


स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के बाद
हालाँकि, स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के बाद, अलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhaswan) ने अलग अलग फ़िल्में की। अलिया भट्ट को हाईवे (Highway) और २ स्टेट्स (2 States) में देखा गया। वरुण धवन (Varun Dhawan) की दूसरी फिल्म, उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) निर्देशित मैं तेरा हीरो (Main Tera Hero) थी। ख़ास बात यह रही कि अपनी दो फिल्मों से अलिया भट्ट ने खुद को समर्थ अभिनेत्री साबित करने की कोशिश की। मैं तेरा हीरो ने, वरुण धवन को गोविंदा टाइप इमेज दी। 


दो दुल्हनिया फ़िल्में
वरुण धवन (Varun Dhawan) और अलिया भट्ट (Alia Bhatt) को, जोड़ी के तौर पर स्थापित किया फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma ki Dulhania) और उसके बाद बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath ki Dulhania) ने । छोटे  शहरों की पृष्ठभूमि पर यह दोनों ही फिल्मे हिंदुस्तान के आम युवाओं की मस्तमौला छवि को भुनाती रोमांस फ़िल्में थी। इन दोनों ही फिल्मों को बड़ी सफलता मिली। इन फिल्मों के अलावा दूसरी कुछ फिल्मो ने इस जोड़ी को एक काबिल जोड़ी के तौर पर स्थापित कर दिया। 


चौथी फिल्म है कलंक
जब बद्रीनाथ की दुल्हनिया को रिलीज़ हुए दो साल पूरे हो चुके हैं, तब कलंक (Kalank) रिलीज़ हो रही है। वरुण धवन (Varun Dhawan) और अलिया भट्ट (Alia Bhatt), अपनी अपनी इमेज और फील्ड में स्थापित हो चुके हैं। दोनों को टॉप का एक्टर माना जा रहा है।  ख़ास बात यह है कि इन दोनों को हिट जोड़ी बनाने वाली सभी फिल्मों के निर्माता करण जौहर है। चौथी फिल्म कलंक के निर्माता तो करण हैं ही !


फिलहाल न बन सकेगी अलिया-वरुण जोड़ी

कलंक बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है ! इसका जवाब तो इसी हफ्ते मिल जाएगा। लेकिन, कलंक की सफलता या असफलता से अलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की जोड़ी को कुछ ख़ास नुकसान नहीं होने वाला, क्योंकि इस फिल्म में दूसरे सितारे भी है। लेकिन, इतना तय है कि कलंक के बाद, अलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी जल्द ही नहीं दिखाई देने वाली। क्योंकि, यह दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट्स में इतना व्यस्त हैं कि पांचवी फिल्म के लिए तारीखे नहीं दे सकते। 



नवोदय टाइम्स १७ अप्रैल २०१९ - क्लिक करें 

Tuesday 9 April 2019

क्या मार डाला की नक़ल है कलंक (Kalank) का तबाह गीत ?



आजकल करण जौहर (Karan Johar) अपनी सितारा बहुल फिल्म कलंक (Kalank) का बड़ी तेज़ी से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर, आये दिन कोई पोस्टर, गीत या टीज़र जारी हो रहे है।

प्रमोशन की इसी कड़ी में, आज ९ अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहे गीत तबाह हो गए हम (Tabah Ho Gaye Hum) का टीज़र भी है। इस टीज़र में कोठे का दृश्य है। कई नर्तकियां थिरक रही है। इसी समय माधुरी दीक्षित का किरदार उनके बीच आता है और तबाह हो गए हम गीत पर नाचने लगता है।

यह अति नाटकीय गीत थोडा उदास सा लगता है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की भूमिका एक तवायफ बहार बेगम की है। ऐसा लगता है कि कभी संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के किरदार एक दूसरे से प्यार करते रहे होंगे। तबाह हो गए हम इसी प्यार की याद दिलाता लगता है।


लेकिन, इस गीत से देवदास (Devdas) के मार डाला गीत की याद भी आ जाती है। देवदास का गीत मार डाला, तवायफ चंद्रमुखी पर फिल्माया गया था।  मार डाला बेहद मधुर और दर्शनीय बन पडा था और दर्शकों में काफी लोकप्रिय भी हुआ था।

कलंक के तबाह हो गए हम गीत ट्रेलर से पता चलेगा कि यह गीत कितना मधुर बन पडा है। लेकिन, किसी एक्टर पर, उसकी पिछली फिल्म की शैली में कोई गीत फिल्माना कोई बहुत अपील करने वाला नहीं लगता। इससे गीत के नक़ल होने का प्रभाव ज्यादा पड़ता है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan), अलिया भट्ट (Alia Bhatt), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की अभिषेक वर्मन (Abhishek Varman) निर्देशित फिल्म कलंक १७ अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।  


मुरुगदोस के साथ रजनीकांत  का दरबार- क्लिक करें 

Wednesday 6 March 2019

कल देखने को मिलेगी आलिया और वरुण के कलंक संसार की झलक


बुधवार को, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट में, यह ट्वीट कर कि कल (गुरुवार को) फिल्म कलंक की कुछ झलक दिखाई जायेगी, सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

इस ट्वीट के साथ ही, करण जौहर ने एक चित्र भी पोस्ट किया, जिसमे आलिया भट्ट और वरुण धवन के चरित्र एक नाव पर बैठे हुए हैं।  वरुण धवन के हाथ में चप्पू है।  वरुण धवन नाव खे रहे  हैं।  उनके सर पर पगड़ी बंधी हुई है।  आलिया भट्ट ने सफ़ेद पारदर्शी चूनर ओढ़ रखी है।

करण जौहर की फिल्म कलंक की कहानी को, फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने विक्सित किया है।  लेकिन, फिल्म की कहानी पर शुरूआती काम, करण के पिता यश जौहर ने किया था। यकायक मृत्यु हो जाने के कारण, वह अपने जीवन काल में फिल्म को नहीं बना सकेंगे।  इस लिहाज़ से यह फिल्म करण जौहर की दिल के काफी करीब है और वह फिल्म से इमोशनली जुड़े हुए हैं।

इस फिल्म की कहानी १९४० के दशक की है।  एक बिखरा हुआ और अशांत परिवार की है।  संबंधों में दरार है।  फिल्म में अलौकिक प्यार की झलक भी देखने को मिलेगी।

इस कहानी को परदे पर उतारने के लिए करण जौहर के साथ साजिद नाडियाडवाला, अपूर्व मेहता और फॉक्स स्टार जुटे हुए हैं।

फिल्म के किरदार संजय  दत्त, माधुरी दीक्षितआलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आदि के अभिनय से सजीव हो रहे हैं।

कलंक के संसार पर नज़र रखें के लिए इस ब्लॉग को देखते रहे। 

विद्युत् जामवाल के हैरतअंगेज़ स्टंट वाली जंगली - क्लिक करें 

Monday 17 December 2018

केसरी की शूटिंग पूरी हुई


आज, अक्षय कुमार की पीरियड वॉर फिल्म केसरी का  फर्स्ट लुक फोटो रिलीज़ हुआ। इन फर्स्ट लुक फोटोज को करण जौहर, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने अपने अपने सोशल एकाउंट्स पर रिलीज़ किया। इन चित्रों में, अक्षय कुमार ईशर सिंह के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। एक चित्र में वह अकेले तो दूसरे चित्र में परिणीति चोपड़ा के साथ हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने, हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है।

१२ सितम्बर १८९७ को सिख रेजिमेंट के २१ सैनिकों और हजारों जनजातीय पख्तूनों की सेना के बीच, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सारागढ़ी के किले पर कब्ज़ा बरकरार रखने के लिए लड़ा गया था।  इस युद्ध को, दुनिया के  युद्धों के इतिहास की सबसे लम्बी चली लड़ाई माना जाता है। सिख सैनिकों का मनोबल बनाये रख कर युद्ध लड़ते हुए, शहीद होने वाले शहीदों की इस दास्ताँ में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका अक्षय कुमार ने की है। फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका परिणीति चोपड़ा ने की है।


इस फिल्म में, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा  के हिस्से की शूटिंग आज पूरी हो गई।  इसका ऐलान करण जौहर ने, परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार का चित्र अपलोड करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार और परिणीत चोपड़ा की शूटिंग ख़त्म।  युद्धों के इतिहास में लड़ी गई, सबसे बड़ी लड़ाई  सच्चा ऐतिहासिक विवरण।  रिलीज़ हो रही है २१ मार्च २०१९।  इस कहानी को पेश करते  हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ।  निर्देशक अनुराग सिंह।"

इस चित्र को परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर करते हुए करण जौहर, अक्षय कुमार और अनुराग सिंह का शुक्रिया  अदा किया।  अक्षय कुमार नेअपने ईशर सिंह के अवतार को पोस्ट करते हुए लिखा, "केसरी की शूटिंग पूरी।   केसरी.. का हिस्सा बन कर मेरा सीना गर्व से फूल उठा है।   तैयार रहिये २१ मार्च २०१९ को दुनिया के सबसे बहादुरी से लाडे गए युद्ध को देखने के लिए।" 


करण जौहर और सुनील खेतरपाल के साथ केसरी के  एक निर्माता  अक्षय कुमार भी हैं।  फिल्म के निर्देशक रक़ीब और दिल बोले हड़िप्पा के अनुराग सिंह है। 


मार्च में आएगा संजय दत्त का तोरबाज़-  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Tuesday 13 November 2018

ब्रह्मास्त्र की बदली तारिख, होगा जॉन- अक्षय टकराव !

 

क्या यह ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की असफलता का असर है ? अगले साल की फिल्मों की रिलीज़ में फेर बदल कर दिया गया है।  करण जौहर ने, अपनी विज्ञान फंतासी ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट १ की रिलीज़ की तारिख बदल दी है।  वहीँ, अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म मिशन मंगल की रिलीज़ की तारिख तय कर दी है। 

अब १३ महीने बाद पहली ब्रह्मास्त्र
करण जौहर ने ट्वीट कर और प्रेस रिलीज़ के ज़रिये ब्रह्मास्त्र की नई तारिख का ऐलान कर दिया है।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई जोड़ी के साथ मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन की फिल्म ब्रह्मास्त्र पहले १५ अगस्त को रिलीज़ होनी थी।  लेकिन, अब यह फिल्म, आज से १३ महीने बाद, क्रिसमस २०१९ वीकेंड पर रिलीज़ होगी।  इस फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी ने किया है।  अयान मुख़र्जी ने  रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी का निर्देशन भी किया था। 


करण जौहर ने दी अक्षय कुमार को गुड न्यूज़
ऐसा लगता है कि करण जौहर ने अपने गुड न्यूज़ हीरो अक्षय कुमार को यह गुड न्यूज़ दे दी थी कि वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट १ की रिलीज़ स्वतंत्रता दिवस वीकेंड  के बजाय क्रिसमस वीकेंड पर करेंगे।  क्योंकि, जैसे ही करण जौहर का ऐलान प्रकाशित हुआ, अक्षय कुमार ने अपनी कुछ दिनों पहले ऐलान फिल्म मिशन मंगल की रिलीज़ की तारिख का ऐलान कर दिया।  अक्षय कुमार की यह फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ होगी।

फिर टकराएंगे जॉन अब्राहम से अक्षय कुमार
इस ऐलान के साथ ही अक्षय कुमार ने जॉन अब्राहम के साथ दूसरे टकराव का रास्ता अपना लिया है।  क्योंकि, जॉन अब्राहम की रियल लाइफ एनकाउंटर पर फिल्म बाटला हाउस १५ अगस्त २०१९ को रिलीज़ हो रही है।  पहले, बाटला हाउस से ब्रह्मास्त्र पार्ट १ टकरा रही थी।  लेकिन, अब अक्षय कुमार ने जॉन अब्राहम को चुनौती दे दी है। ऐसा लगतार दूसरी बार होगा, जब जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से टकराएंगे।  इस साल भी, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म गोल्ड को जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के सामने ला दिया था।  अक्षय कुमार को उम्मीद थी कि जॉन अब्राहम सुरक्षात्मक रवैया अपनाएंगे और सत्यमेव जयते की तारिख बदल देंगे।  लेकिन, जॉन ने ऐसा नहीं किया।  दोनों फ़िल्में एक ही दिन रिलीज़ हुई।  इस टकराव में जॉन अब्राहम फायदे में रहे। 


अब भी टकरा रहा ब्रह्मास्त्र
हालाँकि, करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र की तारिख बदली है और  अक्षय-जॉन टकराव हो रहा है।  लेकिन, टकराव ब्रह्मास्त्र  का भी हो रहा है।  अभी तक की सूचनाओं के अनुसार ब्रह्मास्त्र को जिस तारिख में रिलीज़ करने का ऐलान किया गया है, उसी तारिख को सलमान खान की फिल्म किक २ भी लगी हुई है।  हालाँकि, अभी सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है।  सलमान खान खुद भी नहीं चाहेंगे कि कोई टकराव हो। इसलिये, संभव है कि किक २ किसी दूसरी तारिख में रिलीज़ हो। 

डिटेक्टिव पिकाचु का ट्रेलर रिलीज़- क्लिक करें 

Sunday 14 October 2018

अक्षय कुमार के साथ करण जौहर की तीसरी फिल्म


शाहरुख़ खान के बाद, अब लगता है अक्षय कुमार, करण जौहर के प्रिय एक्टर बन गये हैं।

जिन दिनों, अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म गोल्ड की रिलीज़ की तैयारी चल रही थी, उन्ही दिनों यह  ऐलान किया गया था कि अक्षय कुमार और करीना कपूर खान, निर्माता करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज़ में पति-पत्नी की भूमिका करेंगे। यह फिल्म, करण जौहर के साथ अक्षय कुमार की लगातार दूसरी फिल्म थी। करण जौहर, अक्षय कुमार के साथ केसरी के निर्माता भी हैं।

अब इस जोड़ी की तीसरी फिल्म का ऐलान हो गया है। इस तीसरी फिल्म की खासियत यह होगी कि इस अनाम फिल्म से अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी निर्माता बन जाएंगी।

आम तौर परअक्षय कुमार अब उसी फिल्म में काम करते हैं, जिनमे वह निर्माता भी होते हैं। इस वजह से फिल्म के बजट पर, एक्टर अक्षय कुमार के पारिश्रमिक का भार नहीं पड़ता।  कम कीमत में बनी फिल्म होने के कारण ही अक्षय कुमार की ज़्यादतार फ़िल्में हिट साबित होती हैं।  वह एक सुरक्षित एक्टर साबित होते हैं।

इससे लाजिमी है कि अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ करण जौहर की तीसरी फिल्म के निर्माता भी हों।

अभी ट्विंकल खन्ना की बतौर निर्माता डेब्यू फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है।

बताते चलें कि पिछले दिनों मीटू मूवमेंट के चलते, अक्षय कुमार ने फिल्म हाउसफुल ४ के निर्माताओं से फिल्म की शूटिंग रोक देने के लिए कहा था।

अब चूंकि, फिल्म से नाना पाटेकर और निर्देशक साजिद खान बाहर हो गए हैं, उम्मीद की जाती हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ४ की शूटिंग जल्द शुरू हो सकेगी।    

बॉलीवुड न्यूज़ १४ अक्टूबर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday 13 October 2018

करण जौहर के साथ कॉफी पियेंगी दीपिका और अलिया


करण जौहर का शो कॉफी विथ करण, २१ अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह शो रात ९ बजे से हर रविवार स्टार वर्ल्ड इंडिया पर देखा जा सकेगा।

करण जौहर के शो को पसंद करने वाले जानते हैं कि करण के शो में हल्काफुल्का मज़ाक, सवाल जवाब, गेम होते हैं।  कभी करण व्यक्तिगत सवाल भी पूछ लेते हैं- कभी रोचकता लाने के लिए तो कभी सस्पेंस पैदा करने के लिए।

इस सीजन  के पहले एपिसोड में गर्ल पावर का वादा किया गया है।

"इसके लिए आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण साथ साथ करण जौहर के शो के काउच पर कास्ट होंगी।"

आलिया और दीपिका, आज की पीढ़ी की फिल्मों की पसंदीदा नायिका हैं। शो का दर्शक उनसे उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में  जानना चाहता है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नवंबर में शादी की अफवाह है। शो के ट्रेलर में करण इन दोनों से शादी के बारे में सवाल पूछते नज़र आते हैं।

लेकिनक्या वह दीपिका से यह जान पाएंगे कि उनकी और रणवीर की शादी किस तारीख़ को हो रही है ? क्या वह आलिया भट्ट से खुलासा करवा पाएंगे कि वह रणबीर कपूर से शादी करेंगी या किसी दूसरे से ? करण जौहर क्या पूछ पाएंगे, क्या नहीं ? लेकिन, दर्शकों को उनसे ऐसे ही सवालों की दरकार है। 


यहाँ बताते चलें कि पहले यह बताया गया था कि कॉफी विथ करण की शुरुआत सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान के साथ होगी।  लेकिन, एपिसोड की शूटिंग के बावजूद इस कड़ी को टेलीकास्ट नहीं किया जा रहा तो शायद  इसलिए कि सारा की डेब्यू फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होनी है।  इसलिए हो सकता है कि इस एपिसोड को दिसंबर से पहले प्रसारित किया जाए !



कालभैरव रहस्य-2 में राहिल आजम की जगह सिद्धांत कार्णिक - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Monday 8 October 2018

करण जौहर के शो में विल !


करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर तथा दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के हिस्सा लेने के बाद बारी बॉलीवुड के हॉट स्टार रणवीर सिंह और एक्शन हीरो अक्षय कुमार की है।


करण जौहर अपने इस शो के बारे में सारे ऐलान खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में दर्ज कर करते हैं । कल उन्होंने, खुद के साथ रणवीर सिंह और हॉलीवुड फिल्म अभिनेता विल स्मिथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "वेयर देयर इज अ विल, देयर इज अ वे !!!"


इस पोस्ट से पता चलता था कि विल स्मिथ ने रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के शो कॉफी विथ करण की शूटिंग सोहो हाउस मुंबई में की है। इस बातचीत में, विल स्मिथ और रणवीर सिंह के साथ अक्षय कुमार ने भी हिस्सा लिया।  इस कार्यक्रम की शूटिंग के बाद, अक्षय कुमार अपनी  बीवी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने यूरोप के लिए निकल गए।


ज़ाहिर है कि हॉलीवुड स्टार के भारतीय प्रशंसकों में उत्साह है कि करण जौहर, अपने शो में विल स्मिथ से क्या उगलवा सकते हैं।  वह उनसे बॉलीवुड के बारे में क्या कहलवाते हैं।  वैसे खबर यह भी है कि विल स्मिथ एक फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ करना चाहते हैं।


विल स्मिथ अपने भारत प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  यह भी पता चला है कि विल स्मिथ अपनी बकेट लिस्ट में किसी बॉलीवुड फिल्म के गीत पर डांस सीक्वेंस में नज़र आएंगे।  इसके अलावा विल स्मिथ, करण जौहर के स्कूल भी गए।


उन्होंने, बॉलीवुड फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ से भी बातचीत की।  उन्होंने, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के साथ एक डांस सीक्वेंस भी किया।  यहाँ खबर पहले से ही है कि टाइगर श्रॉफ डायरेक्टर लॉरेंस कासनॉफ़ की अगली एक्शन फिल्म में अभिनय करेंगे। 


Peace for Children - An Initiative by Smt. Latha Rajnikanth - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday 16 September 2018

अलिया भट्ट ने कलंक के लिए छोड़ी भंसाली की फिल्म

ताज़ातरीन खबर है कि संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक बार फिर दीपिका पादुकोण आ गई है।

वैसे शुरू में, संजय अपनी इस फिल्म को आलिया भट्ट के साथ बनाना  चाहते थे।  खुद, आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म को करने की ख्वाहिश ज़ाहिर की थी।

यह फिल्म आलिया के स्टारडम के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती थी।

लेकिन, तभी निर्माता-निर्देशक और आलिया भट्ट के गुरु  कऱण जौहर ने कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म कलंक का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस फिल्म में आलिया भट्ट को भी शामिल किया था।

हालाँकि, आलिया भट्ट, संजय  लीला भंसाली की फिल्म के लिए उत्सुक थी, लेकिन उनकी प्राथमिकता में करण जौहर थे ।  करण जौहर ने, न केवल  आलिया भट्ट का हिंदी फिल्मों से परिचय कराया था, बल्कि आलिया भट्ट के करियर को मज़बूती देने वाली ज़्यादातर फिल्मों  के निर्माता करण जौहर ही थे।

इसलिए, आलिया भट्ट ने, करण जौहर की फिल्म का ऐलान होते ही, संजय लीला भंसाली को न बोल दी।

आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को दूसरी बार न की थी। इससे पहले, कोई ११ साल पहले भी, संजय लीला भंसाली बालिका बधु के कथानक पर फिल्म हमारी जान हो तुम बनाना चाह रहे थे। वह इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को लेना चाहते थे। परन्तु, बात बनने से पहले ही बात खुल गई। यह प्रोजेक्ट बंद हो गया।

इस समय संजय लीला भंसाली ने, रणबीर कपूर और सोनम कपूर को लेकर सावरिया पर ध्यान देना शुरू कर दिया। बाद में, दीपिका पदुकोने, संजय लीला भंसाली की फिल्मों की स्थाई नायिका बन गई। 

और इसीलिए अब आलिया भट्ट के जाने के बाद दीपिका पादुकोण आ गई है।


ज़ी ५ पर सनी लियॉन की शादी !- पढ़ने के लिए क्लिक करें