हॉलीवुड से थोड़ी फुर्सत पाकर, अब प्रियंका चोपड़ा बतौर फिल्म निर्माता क्षेत्रीय भाषाओँ की फ़िल्में बना रही है, वहीँ बॉलीवुड में भी सक्रिय होने जा रही है। जल्द ही उनको अमृता प्रीतम बना कर, साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के रोमांस की कहानी गुस्ताखियां शुरू होने जा रही है। संजय लीला भंसाली निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन कर रही हैं। जसमीत ने फाॅर्स २ की कहानी लिखी थी। करीब चार साल पहले साहिर लुधियानवी पर फिल्म बनाने की चर्चा शुरू हुई थी। उस समय फरहान अख्तर को साहिर का किरदार निभाना था। लेकिन, संजय लीला भंसाली के जुड़ने और प्रियंका चोपड़ा के अमृता प्रीतम बनने के बाद सब कुछ बदल गया है। हालाँकि, फिल्म का डायरेक्टर जसमीत ही कर रही है, लेकिन साहिर लुधियानवी का किरदार इरफ़ान खान करेंगे। हॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्में कर चुके इरफ़ान खान बॉलीवुड में क्लास के एक्टर माने जाते हैं, लेकिन वह बॉलीवुड की ए-ग्रेड अभिनेत्रियों के साथ भी फ़िल्में कर रहे हैं। वह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ भी फ़िल्में कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इरफ़ान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह विशाल भरद्वाज की फिल्म ७ खून माफ़ में प्रियंका के पति का किरदार कर चुके हैं।
No comments:
Post a Comment