Wednesday 20 December 2017

कैसे टला प्रियंका चोपड़ा का अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान से टकराव !

इस साल का जी सिने अवार्ड्स कुछ दिलचस्प नजारों का गवाह बना। यह नज़ारा बना था आज के बॉलीवुड के तीन  सुपर सितारों से।  यह सितारे जब अभिनय की दुनिया में अपने कदम मज़बूत से मज़बूत जमाने की कोशिश कर रहे थे, किस कदर इंटिमेट हो जाते हैं। इससे बाद में इन लोगों के बीच फूहड़ स्थितियां पैदा हुई, जिनसे बचा जा सकता था।  यह स्थितियां ग्लॉसी मैगज़ीन की गपशप का आधार बनी। बाद में इन सितारों को हमेशा आँखें बचाते रहने की ज़रुरत पड़ने लगी।  यही कारण है कि १९ दिसंबर को हुए ज़ी सिने अवार्ड्स में तमाम निगाहें शाहरुख़   खान,अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के संभावित त्रिकोण की खोज करती रही। अवार्ड्स नाईट  की रात प्रियंका चोपड़ा मेडले पर  डांस कर रही थी।  यह मेडले उनकी पुरानी फिल्मों के गीतों पर बनाया गया था।  यह तीनों सितारे, आम तौर पर एक दूसरे के  सामने पड़ने से बचते हैं।  आयोजक भी  इनके कार्यक्रम कुछ इस तरह से एडजस्ट करते हैं कि एक आये तो दूसरा  उससे पहले बाहर निकल जाए। अक्षय कुमार को इस अवार्ड्स समारोह में फिल्म जॉली एलएलबी २ के लिए व्यूअरस चॉइस बेस्ट एक्टर मेल अवार्ड दिया गया था।  उस समय प्रियंका चोपड़ा मंच पर डांस कर रही थी।  इस मेडले में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के गीत भी थे।  यानि मुझसे शादी करोगी और ऐतराज़ का तेरी चाहतों के जाल से ।  ऐतराज़ का यह गीत प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार पर ख़ास गर्मागर्म तरीके से फिल्माया गया था। लेकिन, अक्षय कुमार बिना किसी बेचैनी के प्रियंका चोपड़ा का डांस देखते रहे।  शाहरुख़ खान को पूरे कार्यक्रम की जानकारी थी। वह रेड कारपेट पर नहीं चले ।  वह उस गेट से समारोह स्थल पर घुसे, जो सितारों के लिए रिज़र्व रहता है । छायाकारों की नज़र उन पर नहीं पड़ी। उपस्थित लोग इंतज़ार कर रहे थे कि जब डॉन की जंगली बिल्ली पहुंचेगी तो क्लाइमेक्स कैसा होगा ! लेकिन, सब एंटी क्लाइमेक्स हुआ। खान ने अपना  अवार्ड लिया और प्रियंका के पहुँचने से पहले ही निकल गए।  तमाम निगाहे संभावित टकराव की खोज  करती रह गई।

No comments:

Post a Comment