Thursday 28 December 2017

परिणीती के घर की साफ़ सफाई करेंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर एक बार फिर घर की साफ़ सफाई करेंगे और खाना बनाएंगे। वह परिणीति चोपड़ा के घर की साफ़ सफाई करेंगे।  वह दाल चावल बनाएंगे, आटा सानेंगे और गोल गोल रोटियां बेलेंगे। उनका यह घरेलु रूप रियल लाइफ नहीं रील लाइफ में होगा।  वह दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में खाना बनाता और घर साफ करते नज़र आएंगे।  फिल्म की परिस्थिति के अनुसार पुलिसकर्मी संदीप बने अर्जुन कपूर और एक कॉर्पोरेट लड़की पिंकी मुसीबत में फंस जाते हैं।  ऐसे में उनके लिए भूख लगाने पर खाना बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है।  उन दोनों को ही यह काम करना है।  पिंकी को घर का कामकाज करना आता नहीं है। इसलिए, मज़बूरी में संदीप को ही खाना बनाना पड़ता है। यकीन मानिए, सेट पर मौजूद लोग तस्दीक करते हैं कि अर्जुन कपूर घरेलु काम करने में माहिर लगे।  उन्होंने बढ़िया आटा साना और लोई बना कर गोल गोल रोटियां सेंकी।  एक उत्तर भारतीय के घर बनने वाला पूरा खाना बनाया।  हाँ, इस काम में ऑफ स्क्रीन परिणीति चोपड़ा ने भी हाथ बटाया, क्योंकि वह निजी जीवन में खाना बनाना जानती हैं।  अर्जुन कपूर के लिए रील लाइफ में यह दूसरा मौका था, जब उन्हें अपनी नायिका के लिए खाना बनाना पड़ा।  वह, २०१६ में रिलीज़, आर बाल्की की रोमांटिक ड्रामा फिल्म की एंड का में करीना कपूर के लिए खाना बना चुके हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक बेकार युवा कबीर का किरदार किया था, जिसकी बीवी  किआ (करीना कपूर) बिज़नेस एग्जीक्यूटिव है। कबीर घर में बैठ कर अपनी पत्नी का इंतज़ार करता है और उसके लौटने पर बढ़िया स्वादिस्ट खाना परोसता है। संदीप और पिंकी फरार, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इशकज़ादे के छह साल बाद दूसरी फिल्म होगी। इत्तफ़ाक़ की बात यह है कि इशकज़ादे यशराज फिल्म्स के अंतर्गत बनाई गई फिल्म थी। संदीप और पिंकी फरार भी आदित्य चोपड़ा के लिए दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म है, जो ३ अगस्त २०१८ को रिलीज़ होगी।  

No comments:

Post a Comment