Tuesday 13 February 2018

रणबीर कपूर के लिए तो दरवाज़ा खोल दिया था निधि सिंह ने

वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स की तान्या अब बिंदास प्रेम करने को तैयार है। वह फिल्म दिल जंगली में सकीब सलीम की गर्लफ्रेंड आयेशा की भूमिका कर रही है। यह फिल्म कहानी है रोमांस की और दोस्ती और प्यार में बदलते हालात की। इन दोनों ही किरदारों (परमानेंट रूममेट्स की तान्या और दिल जंगली की आयेशा) को अभिनेत्री निधि सिंह ने किया है। इस रोमांटिक प्रेम त्रिकोण फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। निधि सिंह की यह डेब्यू फिल्म है। लेकिन, अगर उनके रोल में कैंची नहीं चल गई होती तो उनकी पहली फिल्म बर्फी (२०१२) बन गई होती। अनुराग बासु निर्देशित फिल्म बर्फी में निधि सिंह ने इलीना डिक्रूज़ की ननद की भूमिका की थी। यह भूमिका काफी हद तक हास्य से भरपूर थी। इस फिल्म के दृश्य में रणबीर कपूर भागते हुए निधि सिंह की तरफ आ रहे हैं। निधि को उनकी तरफ दरवाज़ा खोल देना है ताकि वह टकरा जाए। अब बकौल निधि सिंह, उन्होंने दरवाज़ा तो सही तरह से खोल दिया था। लेकिन, एडिटिंग के दौरान यह सीन फिल्म से स्लिप कर गया। इस प्रकार से रणबीर कपूर के लिए निधि सिंह का दरवाज़ा खोलना बेकार गया। निधि सिंह और सकीब सलीम पहली बार साथ अभिनय कर रहे हैं। लेकिन निधि ने सकीब को फिल्म बॉम्बे टाल्कीस में देखा है। वह कहती हैं, “बॉम्बे टाल्कीस में सकीब काफी सीरियस थे। लेकिन, शूटिंग के दौरान मैंने सकीब को सुमीत की तरह मजाकिया पाया।” आलेय सेन निर्देशित दिल जंगली ९ मार्च को रिलीज़ हो रही है। 


No comments:

Post a Comment