Thursday 9 August 2018

इतिहास के पन्नों से निकला करण जौहर का तख़्त

करण जौहर ने, अपने प्रशंसकों को सुबह सुबह अपने तीन ट्वीट्स से चौंका दिया।  उन्होंने इन ट्वीट्स के जरिये अपनी फिल्म के टाइटल, फिल्म की स्टार  कास्ट और क्रू तथा कथानक के बारे में बताया।

करण जौहर जिस फिल्म का लम्बे समय से ऐलान करना चाहते थे, उसका ऐलान हो ही गया। इस फिल्म का टाइटल तख़्त होगा।

यह तख़्त होगा मुग़ल साम्राज्य के तख़्त के लिए युद्ध का।

करण जौहर ने लिखा, "इतिहास के पन्नों से अविश्वसनीय कहानी....मुग़ल तख़्त के लिए महाकाव्य युद्ध...एक परिवार की कहानी, लालसा, लालच, धोखा...प्यार और राज्यारोहण...तख़्त प्यार के लिए युद्ध है।"

ट्वीट के साथ फिल्म का एक पोस्टर भी था, जिसमे अंग्रेजी में तख़्त लिखा हुआ था। उर्दू में सिंहासन को तख़्त कहा जाता है।

इस ट्वीट से इतना तो मालूम हो ही गया था कि फिल्म पीरियड कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म होगी।  इसमें रोमांस होगा।  तख़्त के लिए संघर्ष होगा।

कोई ६-७ मिनट बाद करण जौहर ने दूसरा ट्वीट किया।

इस ट्वीट से फिल्म की कास्ट का पता चलता था।

ट्वीट के साथ लगे एक पोस्टर में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर के नाम दर्ज थे।

करण जौहर ने लिखा, "मैं तख़्त की कास्ट का ऐलान कर खुद को उत्तेजित और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

इस कास्ट से साफ़ है कि चाचा और भतीजी (अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर) एक साथ है। भूमिका क्या है पता नहीं। यह, धड़क के बाद, जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म है।

अनिल कपूर के अलावा, फिल्म के नायक रणवीर सिंह इकलौते ऐसे अभिनेता है, जिन्होंने ऐतिहासिक फिल्म की है। यह, रणवीर सिंह की, बाजीराव- मस्तानी और पद्मावत के बाद तीसरी ऐतिहासिक फिल्म है।

अनिल कपूर, एक काल्पनिक ऐतिहासक कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म पुकार कर चुके हैं।

जाह्नवी कपूर के साथ विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर की भी यह पहली ऐतिहासिक फिल्म होगी।

दूसरे ट्वीट के २० मिनट बाद, करण जौहर ने फिल्म के लेखकों के  नाम का खुलासा किया। इस ट्वीट से साफ़  होता था कि फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने  लिखा है। फिल्म के संवाद हुसैन हैदरी और सुमित रॉय ने लिखे हैं।

करण जौहर ने लिखा, "आगे हैं उत्तेजनात्मक यात्रा...लेखक किसी फिल्म की धड़कन और आत्मा होते हैं! यह सज्जन लेखक सबसे आगे हैं।"

सुमित रॉय ने टेलीविज़न के लिए ऐतिहासिक शो चन्द्रगुप्त मौर्या लिखा था। हुसैन हैदरी ने गुडगाँवक़रीब क़रीब सिंगल और मुक्काबाज़ के गीत लिखे हैं।

करण जौहर के निर्देशन में तख़्त का पूरी दुनिया में प्रदर्शन २०२० में ही हो सकेगा।

गैंगस्टर टाइप  रोमांस की मनमर्ज़ियाँ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment