Tuesday, 20 February 2018

कैलेंडर में प्रियंका 'वाड्रा' को लाओ 'चोपड़ा' को हटाओ: आसम कैलेंडर विवाद

असम के कांग्रेसी प्रियंका चोपड़ा विरोध कर रहे हैं।  वह मांग कर रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा को हटाओ, प्रियंका वाड्रा को ले आओ।  उनकी यह मुहिम किसी राजनीतिक कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि एक कैलेंडर के  लिए है।  सभी जानते हैं कि असम के पर्यटन मंत्रालय ने प्रियंका चोपड़ा को अपना ब्रांड एम्बेसडर चुना है।  मंत्रालय को लगता है कि असम के टूरिज्म को बढ़ाने में प्रियंका चोपड़ा की इमेज मददगार सभी हो सकती है। वह बॉलीवुड की अंतर्राष्ट्रीय एक्टर हैं।  उन्हें  दुनिया में लोग पहचानते हैं।  इस हेतु प्रियंका चोपड़ा के साथ वीडियो फिल्म बनाई गई है और कैलेंडर छपवा कर बटवाया गया है।  यह कैलेंडर दुनिया के तमाम देशों में गया है।  कोंग्रेसियों का ऐतराज़ कैलेंडर को लेकर है।  इस कैलेंडर में प्रियंका चोपड़ा के द्वारा पहने गए कपडे उनके क्लीवेज यानि उभारों का प्रदर्शन करते हैं। कॉंग्रेसियों का कहना है कि उनका कपड़ों का चुनाव अच्छा नहीं है । इससे असम की इमेज नहीं बन रही। यह कपडे असम की इमेज के खिलाफ है। उनका कहना है कि चाहे प्रियंका वाड्रा को ले आओ, लेकिन चोपड़ा को हटा दो।  कांग्रेस का तर्क थोड़ा मान्य है।  ‘आसम टूरिज्म’ के ३ मिनट ३२  सेकंड के वीडियो में असम की संस्कृति, नृत्य, दृश्यावलियों के साथ प्रियंका चोपड़ा असमी परिधान में ही नृत्य करती  दिेखाई गई हैं।  लेकिन, कैलेंडर में उनका आधुनिक अवतार है। उनके वक्षों का प्रदर्शन हो रहा है । क्या एक राज्य की एम्बेसडर को विदेश के लिए ही सही, देसी पोशाक में नहीं होना चाहिए! इसका जवाब तो असम टूरिज्म ही दे सकता है।  


कुमार सानू का बेटी शैनॉन के साथ रोमांटिक ट्रैक  'इट्स मैजिकल' - क्लिक करें  

कुमार सानू का बेटी शैनॉन के साथ रोमांटिक ट्रैक 'इट्स मैजिकल'

हाल ही में, ज़ी म्यूजिक द्वारा रिलीज़ ट्रैक इट्स मैजिकल इस लिहाज़ से ख़ास है कि इस रोमांटिक ट्रैक में पिता-पुत्री की आवाज़ है। इस ट्रैक के पिता है बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी अभी पढ़ रही १६ साल की बेटी शैनन के । शैनन अभी टीनएज हैं, लेकिन उनकी आवाज़ मधुर और सधी हुई है ही, काफी परिपक्व भी है।  वह हर प्रकार के गीत गा सकती हैं। इस ट्रैक की खास बात यह है कि कुमार सानू के इस ट्रैक की कल्पना शैनन के बिना की गई थी। कहते हैं कुमार सानू, "अगर शैनन से गवाना होता तो यह रोमांटिक ट्रैक न होता।" सानू को ट्रैक के लिए  सह गायिका की तलाश थी। कोई आवाज़ फाइनल नहीं हो पा रही थी। ट्रैक रिलीज़ होने में देर हो रही थी। ऐसे में आगे आई शैनन। शैनन ने कुमार सानू से गीत की कम्पोजीशन पर एक मौका देने की गुज़ारिश की। शैनन ने अपने हिस्से का ट्रैक खुद ही तैयार किया है और इसके बोल लिखे हैं। कुमार सानू के हिस्से के बोल समीर ने लिखे हैं। यह ट्रैक दो अलग अलग जगहों पर रिकॉर्ड हुआ था। कुमार सानू वाला हिस्सा मुंबई में और शैनन का हिस्सा लॉस एंजेल्स में। इस गीत के विडियो को मॉडल मानित जौरा और अलीना प्रिमतोवा पर फिल्माया गया है। इस ट्रैक को सुनने के बाद आपको लग सकता है कि बॉलीवुड को नई फीमेल वॉइस मिलने जा रही है। लेकिन, कुमार सानू  को लगता है कि शैनन यूके में पढ़ती हैं और उसे हिंदी नहीं आती।  


इंस्टाग्राम पर हॉट बॉलीवुड सुंदरियाँ - पढ़ने के लिए क्लिक करें   

Monday, 19 February 2018

इंस्टाग्राम पर हॉट बॉलीवुड सुंदरियाँ

फिल्म सुई धागा के लिए चंदेरी साडी के बुनकरों के साथ  वरुण धवन और अनुष्का शर्मा 

बर्लिन में भूमि पेडनेकर 

हज़ूरीलाल ज्वेल के लिए एशा गुप्ता 

कियरा अडवाणी और अश्विनी वेर्डे 

न्यू यॉर्क में कॉफ़ी ट्रक के साथ प्रियंका चोपड़ा 

 शिल्पा शेट्टी 

सोनम कपूर 

उर्वशी रौतेला हेट स्टोरी ४ 

सान्या मल्होत्रा 




दिल जंगली में तापसी का प्रिंसेस डायरीज की ऐनी हैथवे लुक

आजकल दिल जंगली में तापसी पन्नू के लुक की चर्चा है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने लन्दन के एक बड़े व्यवसाई की बेटी कोरोली नायर की भूमिका की है। इस लड़की को खुशियों की तलाश है। इसी तलाश में वह दिल्ली आ जाती है। वह दिल्ली में ब्रिटिश कौंसिल में अग्रेज़ी पढ़ाती हैं। लेकिन, वह अपने लिबास से किसी बिज़नसवुमन जैसी नहीं रहती। तापसी पन्नू का यह लुक हॉलीवुड फिल्म द प्रिंसेस डायरीज (२००१) की ऐनी हैथवे के किरदार मिया थर्मोपोलिस लुक की तरह रखा गया है। इस लुक में वह मोटा चश्मा लगाए बुद्धू जैसी लगती है। यह तापसी का फिल्म के पहले हिस्से का मेकअप और गेटअप है, जिसमे वह खुद के सपने और खूबसूरत बुने गए संसार में खोई रहती है।  दूसरे हिस्से में वह परिपक्व महिला जैसी बन जाती हैं, जब उनके जीवन में सुमित आता है।तापसी  पन्नू ने अब तक की फिल्मों से अपनी इमेज एक संवेदनशील अभिनेत्री और ग्लैमर गर्ल की बना रखी है। एक तरफ वह पिंक जैसी फिल्म में अपने अभिनय के तेवर दिखाती हैं, वहीँ जुड़वाँ २ से जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ के मुकाबले खुद को सेक्सी दिखाने की जद्दोजहद में नज़र आती हैं। दिल जंगली में उनकी भूमिका, इन दोनों के बीच की कहीं लगती है। क्या इस बार, तापसी पन्नू खुद को ग्लैमर से भरपूर अभिनयशील अभिनेत्री साबित कर पायेगी?




अपने हॉट और बोल्ड लुक फोटोज से ट्रोल होती अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने, २००० मेंनिर्देशक राकेश रोशन के बेटे हृथिक रोशन के साथ, फिल्म कहो न प्यार है से डेब्यू किया था।  फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।  इस फिल्म के बाद भी, अमीषा पटेल ने, ग़दर- एक प्रेम कथा और हमराज़ जैसी दो बड़ी हिट फ़िल्में दी।  लेकिन, आज अमीषा पटेल कहाँ हैं ? बददिमागी और विक्रम भट्ट के साथ गंभीरता से रोमांस करने के फेर में अमीषा पटेल ने अपने करियर पर पानी फेर दिया।  वह गलत फिल्मों का चुनाव करती गई और फिल्मे फ्लॉप होती गई।  रही सही कसर थोडा प्यार थोडा मैजिक और रेस २ जैसी फिल्मों की उत्तेजक भूमिकाओं ने कर दी।  रेस २ (२०१३) उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसके बाद उन्हें किसी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया।  उन्हें एक तेलुगु एक्शन फिल्म में कैबरे डांसर के रूप में अश्लील अंग सञ्चालन वाला आइटम करते देखा गया।  इस आइटम सांग को देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।  



अमीषा पटेल कितनी निराश हो चली हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह  अपने सोशल एकाउंट्स में आये दिन कामुकता की हद तक मुद्राओं वाले या टू पीस बिकिनी में फोटोज डालती रहती हैं।  फोर्टी २ की अमीषा पटेल का यह शगल सोशल साइट्स पर ट्रोल होता है।  पर अमीषा को इससे फर्क नहीं पड़ता।  वह ऎसी फोटोज डालती रहती हैं।  ऊपर देखिये ऎसी ही कुछ फोटोज। 



शो में क्रिकेट खेलते नज़र आयेंगे रणदीप

'पूरे समय काम और कोई खेल न खेलने से जैक एक नीरस लड़का बन जाता है', एक पुरानी कहावत है जो आज भी सच है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'ये उन दिनों की बात है' के एक्टर्स काफी सक्रिय हैं और शूट के दौरान अपना मनोरंजन करने का तरीका हमेशा ही खोज लेते हैं। हाल ही में, यह क्रू एक क्रिकेट मैच की शूटिंग कर रहा था। छुट्टी के दौरान समीर (रणदीप राय), जो एक प्रवीण क्रिकेटर हैं, उन्होंने टीम में सभी को अपनी खेल कुशलता दिखाई और कुछ चौके और छक्के भी जड़े! रणदीप अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में एक सक्रिय खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने अपने अकादमिक संस्थानों में टूर्नामेंट्स भी जीते हैं! संपर्क किए जाने पर रणदीप ने कहा, “क्रिकेट सभी भारतीयों का सबसे पसंदीदा खेल हैं और मैं भी अलग नहीं हूं। अपने स्कूल के दिनों से ही मैं यह खेलता आया हूं और तहे दिल से इसे चाहता हूं। मुझे खेल खेलते हुए कई सारी चोटें भी लगी हैं लेकिन ये कभी भी मेरी बाधा नहीं बनी। शूट के दौरान भी, ऐसे कई मामले आए जब कैच के लिए डाइव करने या क्रीज पर तेज दौड़ने एवं खुद को ड्रैग करने के हिस्सों की शूटिंग करते हुए मुझे चोट लग जाती थी। ये चीजें मुझ पर थोड़ा सा भी असर नहीं डालती हैं। मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है और दर्शकों के समक्ष खुद को खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत करने का यह बेहतरीन मौका है। और भी क्रिकेट मैचों की उम्मीद है!”  
आने वाले दृश्यों में, नैना का भाई अर्जुन इंटरस्टेट क्रिकेट मैच खेल रहा है। वह चोट की वजह से वह खेलने में सक्षम नहीं है। समीर आगे आता है और उसका रनर बनता है और यह सुनिश्चित करता है कि अर्जुन यह मैच जीत जाए। क्या इससे नैना का दिल पिघलेगा और समीर की ओर उसका रवैया बदलेगा? इसे देखने के लिए सोनी चैनल पर ये उन दिनों की बात है हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे देखते रहिये। 




सेट पर दस घंटे तक बंधे रहे पोरस एक्टर ऋषि वर्मा

कुछ एक्टर्स हमेशा ही ऐसी नई भूमिका तलाशने की कोशिश करते रहते हैं, जिनके साथ वह प्रयोग कर सके। ऋषि वर्मा ऐसे ही एक्टर हैं। वह सोनी एंटरटेनमेंट के महाकृति शो 'पोरस' में सुमेर की भूमिका निभा रहे हैं। सुमेर एक राजकुमार है, दस्यु शासक महानंदिनी और दस्युराज का बेटा । पिछले दिनों एक दृश्य मेंशिवदत्त  (अमन धालीवाल द्वारा अभिनीत) द्वारा सुमेर को किडनैप कर लिया जाता है। उससे पोरस के बारे में बताने के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इस दृश्य की शूटिंग के दौरान, एक्टर को १०-१२ घंटे तक बांधे रखा गया था। भले ही यह दृश्य ऋषि के लिए पूरी तरह से चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इसके साथ भरपूर न्याय किया, साथ ही इसे बिल्कुल आत्मसात भी कर लिया। भोपाल से एक्टर ऋषि वर्मा इस दृश्य के बारे में बताते हुए कहते हैं, “यह अपहरण का एक दृश्य था जहां शिवदत्त को सुमेर को प्रताड़ित करते हुए दिखाया गया था। शिवदत्त चाहता था कि सुमेर उसे अनुसूया का रहस्य बता दे जिसके लिए उसे बांधा गया और पीटा गया था। स्क्रिप्ट के अनुसार,  मैंने दर्द महसूस करना था और मुझे ऐसी प्रतिक्रिया देनी थी जैसे मेरी छाती में छुरा भोंका गया हो, तेजाब मेरे शरीर पर डाला गया हो, और घंटों तक बांधे रखा गया हो। इस पूरे दृश्य के लिए मुझे १०-१२ घंटे लग गए। इसके लिए मुझे इतने लंबे समय तक बंधे रहकर ही अभिनय करना पड़ा। इस दृश्य की गंभीरता की वजह से, मैं सीन करने के कुछ घंटे के बाद भी इस अनुभव से उबर नहीं पाया। इसमें कई सारे इनपुट दिए गए हैं, लेकिन मैं खुश हूं कि परिणाम बहुत अच्छा है।” आने वाले एपिसोड्स में, दर्शक देखेंगे कि कैसे पुरु होली के दिन अनुसूया को मुक्त करने का निर्णय लेगा और बामिनी के आमनेसामने आएगा। जब पुरु बामिनी के सामने आएगा तो क्या होगा? क्या अनुसूया की याददाश्त वापस आएगी? देखिए, 'पोरस' हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:30 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर! 



गर्मागर्म रोमांस की अनोखी कहानी अभियम अनुवम

तमिल अभियम अनुवम, मलयालम में अभियुदे कथा अनुवींतेयुम टाइटल के साथ ९ मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म से मलयालम स्टार टोविनो थॉमस का तमिल फिल्म डेब्यू हो रहा है।  अभि और अनु की इस रोमांस कहानी में अभि बने टोविनो की अनु पिया बाजपेई बनी  है।  फिल्म की कहानी एक रोमांटिक जोड़े की है, जो एक दिन यकायक शादी कर लेते हैं।  शादी के बाद उन्हें एक रहस्य का पता चलता है।  इसके अनुसार वह केवल रोमांटिक जोड़ा ही नहीं है, बल्कि कुछ और भी है।  इस फिल्म में पिया बाजपेई को घुटे सर के साथ देखा जाएगा।  फिल्म की मांग का अनुरूप पिया ने अपने सर के बाल साफ़ करवा लिए थे।  बाइस फिल्मों की सिनेमेटोग्राफर बी आर विजयलक्ष्मी की यह बतौर निर्देशक तीसरी फिल्म है।  इस फिल्म में गर्मागर्म रोमांस के दृश्य भी हैं।  पिया बाजपेई ने थॉमस के साथ स्मूचिंग के दृश्य किये हैं।  पिया बाजपेई की रणदीप हूडा और अक्षय ओबेरॉय के साथ एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म लाल रंग (२०१६) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिल्म में सुहासिनी, रोहिणी और प्रभु की अहम् भूमिकाएं हैं।  देखिये फिल्म के चित्र -








रियल हाईजैकिंग हो गई थी ७ डेज इन एंटेबे की शूटिंग के दौरान – क्लिक करें  

रियल हाईजैकिंग हो गई थी ७ डेज इन एंटेबे की शूटिंग के दौरान

१९७६  में, दो फिलिस्तीनी और दो जर्मन आतंकवादियों द्वारा, तेल  अवीव से इजराइल जा रही एयर फ्रांस फ्लाइट १३९ का अपहरण कर ग्रीस की राजधानी एथेंस ले जाया गया था।  उन्होंने, एंटेबे में बंधक रखे गए जहाज और यात्रियों को छोड़ने के बदले ५ मिलियन अमेरिकी डॉलर और उन ५३ फिलिस्तीनी आतंकी बंदियों को छोडें की मांग रखी थी। इनमे से ४० इजराइल में बंदी थे।  जब सारे राजनयिक प्रयास असफल  हो गए, तब इजराइल सरकार ने एंटेबे में आतंकवादियों पर हमला कर, बंधकों को छुड़ाने का निर्णय लिया।  इजराइल डिफेन्स फाॅर्स के कमांडो द्वारा अंजाम दिए गए इस बचाव अभियान को आज तक का सबसे बहादुरी और साहस से भरा अभियान समझा जाता है।  इस अभियान पर, पिछले ४२ सालों में, दो अमेरिकी टीवी फ़िल्में विक्ट्री एट एंटेबे (१९७६) और रेड ऑन एंटेबे (१९७७) तथा एक इसरायली फिल्म ऑपरेशन थंडरबोल्ट (१९७७) का निर्माण हो चुका है।  अब इसी साहसिक अभियान पर ब्रितानी से क्राइम थ्रिलर फिल्म ७ डेज इन एंटेबे  अगले महीने ९ मार्च को रिलीज़ होने जा रही है।  ग्रेगोरी बर्के की लिखी और जोसे पडिलहा निर्देशित ७ डेज इन एंटेबे में रोसमन्ड पाइक, डेनियल ब्रुहल, एड़ी मारसन, पीटर सुलिवान, आदि की साहसिक अभियान में अहम् भूमिकाएं हैं। जब माल्टा में इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी, उसी दौरान, दिसंबर २०१६ में माल्टा में लीबिया के जहाज का अपहरण हो गया था। इस घटना की वजह से हवाई अड्डे पर फिल्म की शूटिंग रोक देनी पड़ी थी।

तीसरी बार बागी होगा टाइगर !

रियल लाइफ रोमांस 

२०१६ में शुरू बागी फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म बागी २ अगले महीने की ३० तारीख़ को रिलीज़ हो रही है । लेकिन, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी २ के बॉक्स ऑफिस परिणाम की परवाह किये बिना, इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म बागी ३ का ऐलान कर दिया है। इस तीसरी फिल्म के बागी भी टाइगर श्रॉफ ही होंगे। दूसरी बागी के डायरेक्टर अहमद खान ही तीसरी बागी को डायरेक्ट करेंगे।  बागी फ्रैंचाइज़ी की पहली बागी फिल्म का निर्देशन सबीर खान ने किया था।  इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के रॉनी सिंह का प्यार सिया खुराना की भूमिका श्रद्धा कपूर ने की थी। बागी २ के नायक तो टाइगर श्रॉफ ही रहे, लेकिन उनका प्यार अब बदल चुका था।  अब रिया माथुर आ गई हैं । इस भूमिका को दिशा पाटनी कर रही हैं । बागी २ की रील लाइफ रोमांटिक जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी रियल लाइफ में भी रोमांटिक क्या एक्स्ट्रा रोमांटिक हैं। दोनों जहाँतहाँ लिपटे-चिपटे नज़र आ जाते हैं। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इन दोनों के बीच कोई रोमांटिक दृश्य नहीं हैं।  दिशा पाटनी दूसरे नायक प्रतीक बब्बर का रोमांस बनी है। टाइगर और दिशा का रील लाइफ रोमांस किन्ही कारणों से ख़त्म हो चुका है।  इसके बावजूद, बागी २ की सफलता-असफलता टाइगर श्रॉफ के एक्शन, फिल्म की पटकथा और अहमद खान की निर्देशकीय कल्पनाशीलता पर निर्भर करेगी। मगर, साजिद नाडियाडवाला को अहमद खान की निर्देशकीय प्रतिभा पर पूरा भरोसा है । इसीलिए, बागी ३ के निर्देशन की बागडोर अहमद खान को सौंप दी गई है । देखने वाली बात यह होगी कि बागी ३ की नायिका दिशा पाटनी ही रहेंगी या कोई दूसरी अभिनेत्री उनकी जगह लेगी । जिस प्रकार से टाइगर- दिशा रोमांस गर्म हो रहा है, उससे तो ऐसा ही लगता है कि दिशा पाटनी ही बागी ३ की नायिका भी होंगी । बहरहाल, आजकल बागी २ का ज़िक्र दिशा पाटनी के कारण नहीं, बल्कि जैक्विलिन फर्नॅंडेज़  के कारण हो रहा है । पिछले दिनों, उन पर एक आइटम सॉंग फिल्माया गया है । जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ इस गीत को माधुरी दीक्षित को अपना ट्रिब्यूट बता रही हैं । क्योंकि, यह आइटम नंबर माधुरी दीक्षित को सुपर हिट बनाने वाली फिल्म तेज़ाब का एक दो तीन गीत है । क्या यह गीत बागी ३ की सफलता सुनिश्चित कर पायेगा ? 




'अमावस' में डराएगी नर्गिस फाखरी

नर्गिस फाखरी की, २०१६ में चार हिंदी फ़िल्में अजहर, हाउसफुल ३, डिशूम और बैंजो रिलीज़ हुई थी।इन सभी फिल्मों में नरगिस की भूमिका सपोर्टिंग एक्ट्रेस वाली थी। इन फिल्मों के बाद, उनकी कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक हिंदी फिल्म संजय दत्त के साथ फिल्म तोरबाज़ की शूटिंग ख़त्म की है। इस फिल्म में वह एक एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला का किरदार कर रही हैं, जो संजय दत्त के बच्चे को बचाने के लिए उनके किरदार की मदद करती है।  इस फिल्म से पहले तक यह समझा जा रहा था कि नर्गिस फाखरी बॉलीवुड में करियर न जमता देख कर, हिंदुस्तान को अलविदा कर चुकी हैं। लेकिन, नर्गिस ने इस खबर को हमेशा अफवाह ही बताया। अब इसे साबित करने के लिए नर्गिस निर्देशक भूषण पटेल की फिल्म से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का नाम अमावस है। खबर है कि नर्गिस फाखरी इस फिल्म में दर्शकों को डराएँगी। अमावस के निर्देशक भूषण पटेल कहते हैं, "बॉलीवुड में हॉरर जॉनर को दूसरे जॉनर के मुक़ाबले दोयम दर्ज़े का माना जाता है। लेकिन, नरगिस को पहली बार में फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने इसे बिना देर मंज़ूरी दे दी।" इम्तियाज़ अली की दुखांत रोमांटिक नायिका नर्गिस फाखरी का दर्शकों को डराने का कार्यक्रम चौंकाने वाला है। लेकिन, अब जबकि बॉलीवुड की नायिका अभिनेत्रियां  किसी ख़ास इमेज में बंधी रहना नहीं चाहती तो नर्गिस का डराने वाली फिल्म करना, उचित निर्णय  लगता है। पाठक जानते ही होंगे कि अनुष्का शर्मा भी इस होली में अपनी बतौर निर्माता फिल्म परी में भयावना किरदार कर रही हैं। लेकिन नर्गिस के लिहाज़ से भयावनी फिल्म करना इसलिए शंका पैदा करता है, क्योंकि नर्गिस के हाथों में तोरबाज़ के अलावा यही एक फिल्म है। अगर अमावस का भयावना किरदार मिसफायर कर गया तो...! 



संजय दत्त क्यों चाहते हैं कि ८ मई को रिलीज़ हो ट्रेलर

संजय दत्त चाहते हैं कि उनके जीवन पर बन रही राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू का ट्रेलर ८ मई को रिलीज़ किया जाए। रणबीर कपूर द्वारा परदे पर संजय दत्त का किरदार वाली यह फिल्म २९ जून को रिलीज़ की जानी है। संजय दत्त क्यों चाहते हैं कि उनकी बायोपिक फिल्म का ट्रेलर ८ मई को रिलीज़ हो ? जिन लोगों ने संजय दत्त के करियर को ध्यान से देखा है, वह जानते हैं कि संजय दत्त को बतौर हिंदी फिल्म के नायक उनके पिता सुनील दत्त ने पेश किया था। संजय दत्त के साथ रीना रॉय और टीना मुनीम की भूमिका वाली इस फिल्म का नाम रॉकी था। यह फिल्म ८ मई १९८१ को रिलीज़ हुई थी। इसीलिए, संजय दत्त चाहते हैं कि जिस दिन उनकी पहली फिल्म रिलीज़ हुई है, उस दिन उनकी फिल्म का ट्रेलर ज़रूर रिलीज़ हो। बायोपिक फिल्म में रॉकी महत्वपूर्ण होगी। इस फिल्म की नायिका टीना मुनीम के साथ संजय दत्त का रोमांस खूब गर्म हुआ था। बायोपिक फिल्म में टीना मुनीम वाला किरदार सोनम कपूर कर रही हैं। संजू फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपने फिल्म करियर की पहली दो फ़िल्में मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई संजय दत्त के साथ ही बनाई थी। उनकी पहली फिल्म में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने ही उनके पिता की भूमिका की थी। बायोपिक फिल्म में सुनील दत्त की भूमिका परेश रावल और नर्गिस की भूमिका मनीषा कोइराला कर रही हैं। 




क्या ऋषि कपूर को डरायेंगे इमरान हाश्मी ?

मलयालम फिल्म एक्टर मोहनलाल के साथ जीतू जोसफ 
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म राज़ रिबूट के दो साल बाद, इमरान हाश्मी एक बार फिर हॉरर जोनर की फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण वायकॉम १८ द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्म डायरेक्टर जीतू जोसफ करेंगे। जीतू के परिचय के लिए इतना जानना काफी होगा कि उन्होंने मलयालम एक्टर मोहनलाल के साथ थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम का लेखन-निर्देशन किया था। इस फिल्म को चार भारतीय भाषाओँ में भी रीमेक किया गया था।  हिंदी फिल्म दृश्यम में अजय देवगन ने मोहनलाल वाली भूमिका की थी। इन्ही जीतू जोसफ की अनाम फिल्म दो मुख्य किरदारों पर फिल्म है। वैसे यह रहस्य-रोमांच वाली फिल्म है, लेकिन इसमे हॉरर खास है।  फिल्म में इमरान हाश्मी के जोड़ीदार ऋषि कपूर है। यह जोड़ी पहली बार एक साथ नज़र आयेगी।  इमरान हाश्मी के अभी तक के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह पूछा जा सकता है कि क्या वह फिल्म में ऋषि कपूर को डरायेंगे ? लेखक-निर्देशक जीतू जोसफ और एक्टर इमरान हाश्मी में से कोई भी इसे साफ़ नहीं करता। जीतू फिल्म को हॉरर एलिमेंट वाली मिस्ट्री थ्रिलर बताते हैं। इमरान हाश्मी सिर्फ इतना कहते हैं, “यह इस जोनर की दिलचस्प और दर्शकों के लिए उत्तेजनापूर्ण फिल्म होगी।” यहाँ बताते चलें कि जीतू की फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक वायकॉम १८ ने ही बनाया था।  उसी समय से यह कंपनी जीतू के साथ हिंदी फिल्म बनाना चाहती थी। जीतू जोसफ की यह बतौर डायरेक्टर पहली हिंदी फिल्म होगी। क्या, जीतू जोसफ की मूल हिंदी फिल्म भी रीमेक वाला जादू पैदा कर सकेगी ? 


अब रणभूमि में दुल्हनिया की टीम - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब रणभूमि में दुल्हनिया की टीम

फिल्म निर्माता करण जोहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत नई फिल्म का ऐलान कर दिया।  लेकिन, उनकी इस नई फिल्म में भी शाहरुख़ खान नहीं होंगे।  पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शाहरुख़ खान धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत फिल्म में अभिनय करेंगे।  मगर, करण जोहर द्वारा घोषित की गई इस फिल्म के नायक वरुण धवन होंगे।  इस फिल्म का टाइटल रणभूमि रखा गया है।  करण जोहर ने अपनी ट्वीट में इस फिल्म को युद्ध फिल्म बताया है।  लेकिन, यह किस प्रकार का युद्ध होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  फिल्म का निर्देशन भी करण जोहर नहीं करेंगे।  इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान होंगे। शशांक खेतान ने ही इस फिल्म को लिखा भी है। इस बारे में शशांक ने बताया, "इस फिल्म की कहानी पर मैंने दिसंबर २०१५ से काम करना शुरू कर दिया था।" निर्माता करण जोहर, निर्देशक शशांक  खेतान और अभिनेता वरुण धवन की तिकड़ी की, रणभूमि एक साथ तीसरी फिल्म है।  शशांक खेतान ने धर्मा प्रोडक्शंस के लिए हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को लिखा और निर्देशित किया था।  दुल्हनिया सीरीज की दूसरी बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया वाली वरुण धवन और आलिया भट्ट की स्टार कास्ट ही थी।  रणभूमि में आलिया भट्ट होंगी या नहीं अभी साफ़ नहीं हुआ है।  वैसे आलिया भट्ट, निर्माता करण जोहर की ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी की तीन फिल्मों के लिए अनुबंधित हैं।  वह ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह के साथ नायिका का किरदार कर रही है।  जबकि वरुण धवन की दो फ़िल्में अक्टूबर और सुई धागा मेड इन इंडिया इसी साल रिलीज़ होनी हैं।  अलबत्ता, रणभूमि की रिलीज़ की तारिख अभी काफी दूर है।  रणभूमि २०२० में दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ होगी।  करण जोहर ने इसका ऐलान फिल्म के  ऐलान के साथ ही किया।  



Sunday, 18 February 2018

तेलुगु फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को तीन करोड़

विवेक ओबेरॉय को कभी बॉलीवुड ने उनके बतौर नायक फिल्म करियर में कभी इतनी मोटी रकम नहीं दी होगी, जितनी उन्हें आज दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री द्वारा दी जा रही है। पिछले साल, विवेक ओबेरॉय ने तमिल फिल्म विवेगम में तमिल सुपरस्टार अजित के अपोजिट एक विलेन आर्यन सिंघा का किरदार बड़े ज़बरदस्त तरीके से किया था। विवेक के इस सशक्त खल किरदार का प्रभाव था कि फिल्म में नायक अजित का स्पाई किरदार एके उभर कर आया था। इस फिल्म से विवेक ओबेरॉय के पैर दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री में जम गए लगते हैं। तेलुगु सितारे रामचरण के साथ बोयपति श्रीनू निर्देशित अनाम फिल्म इसी का नतीजा है। सूत्र बताते हैं कि विवेक को इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तीन करोड़ की भारी रकम अदा की गई है। विवेक को इतनी बड़ी रकम इस लिए भी अदा की गई है, क्योंकि उनका किरदार फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विवेक ओबेरॉय को दक्षिण की देन कहा जा सकता है। विवेक ओबेरॉय को, दक्षिण के निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म कंपनी में चंदू की भूमिका दे कर बड़ा मौका दिया था। इसने विवेक ओबेरॉय को रातोंरात हिट हीरो बना दिया था। उन पर बड़ी हिंदी फिल्मों की बौछार होने लगी। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि  रामगोपाल वर्मा ने ही दक्षिण के फिल्मकारों से विवेक ओबेरॉय की प्रतिभा का परिचय अपनी तेलुगु हिंदी गैंगस्टर फिल्म रक्त चरित्र से करवाया था। इस समय भी, विवेक ओबेरॉय के पास रामगोपाल वर्मा की गैंगस्टर फिल्म रॉय के अलावा कोई हिंदी फिल्म नहीं है। अब जबकि, विवेक को दक्षिण में मौका मिल रहा है तो विवेक को इसे जाया नहीं करना चाहिए। 




मालाबार गोल्ड एंड डायमंडस के लिए अनिल कपूर

नॉएडा में  अनिल कपूर 
एक तरफ, जहाँ नीरव मोदी भारतीय बैंकों को ११ हजार करोड़ से ज्यादा का चूना लगा कर, विदेश में ऐश कर रहा है, वहीँ देश में ज्वेलरी का बाज़ार उतनी ही तेज़ी से फूलफल रहा है। बॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों के तमाम सितारे इनके आभूषणों की चमक से चौंधियाए और सजे हुए हैं। अब यह बात दीगर है कि कभी अनिल कपूर की तरह गीतांजलि ज्वैलरस के लिए सक्रीय रहने वाली  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गीतांजलि ज्वेल्स से कथित रूप से धोखा खाती हैं और पुलिस कंप्लेंट लिखवाती हैं, वहीँ दूसरी बॉलीवुड और दक्षिण के सितारे ज्वैलरस पर फ़िदा हुए जा रहे हैं। अब मालाबार गोल्ड एंड डायमंडस को ही लीजिये। आजकल, अभिनेता अनिल कपूर इस ब्रांड के लिए सक्रिय हैं। करीना कपूर इस ब्रांड की एम्बेसडर हैं। पिछले साल इस ज्वैलर का एक शोरूम दुबई में खोला गया था। इसकी शुरुआत अनिल कपूर ने की थी। इस साल, अनिल कपूर जनवरी में ब्रांड के राजकोट शोरूम का उद्घाटन कर आये हैं। जनवरी में ही साउथ की बड़ी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हैदराबाद में दो शोरूम का उद्घाटन किया था। आज अनिल कपूर ने नॉएडा में इस ब्रांड के नए शोरूम का उद्घाटन किया। यानि कि फिलहाल यह सितारे प्रियंका चोपड़ा की तरह इस ब्रांड से अभी तक धोखा नहीं खाए हैं। प्रियंका चोपड़ा को भी गीतांजलि ज्वैलरस के धोखे की भनक तब लगी, जब नीरव मोदी हजारों करोड़ लपेट कर विदेश भाग गया। इसे खुद का दामन साफ़ दिखाने की कोशिश भी कही जा सकती है। साफ है कि जब तक नगदी मिलेगी, नहीं सुधरेंगे यह फिल्म सितारे ! 




अपनी विग से परेशान पृथ्वी वल्लभ का तैलप

जब बेहोश हो गया तैलप !
बैंकर से एक्टर बने जितिन गुलाटी सोनी चैनल से प्रसारित शो 'पृथ्वी वल्लभ' में राजा तैलप की भूमिका कर रहे हैं । जितिन अपने इस किरदार को पूरी सहजता के साथ आकर्षक बनाना चाहते हैं । इस शो के किरदारों के लिए तमाम दूसरे एक्टर्स की तरह जितिन गुलाटी को भी कई लुक ट्रायल्स से गुजरना पड़ा है । उन्हें अपने बालों के लुक के लिए भी ८ से १० लुक टेस्ट से गुजरना पड़ा है । जितिन इस शो के दौरान दो लुक में नज़र आते हैं -एक जूडे के साथ और दूसरा मुकुट को सहारा देने के लिए खुले बालों के साथ । ऐसा करना इस लिए ज़रूरी था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुकुट दृश्यों के दौरान निकल न जाए। लेकिन, इसके बावजूद जितिन को अपने बालों के कारण हंसी का पात्र बनना ही पडा । शो के एक गंभीर सीन में जितिन को बेहोश होना था । लेकिन यह दृश्य करते हुए उनकी विग निकल आई । जितिन समझ नहीं पा रहे थे कि हर कोई क्यों हंस रहा था। जितिन ऐसे दृश्यों के कारण हंसी का केंद्र बनने पर बताते हैं, “जब मैं घोड़े पर बैठकर जंग के दृश्यों की शूटिंग कर रहा था तो गर्म हो जाने के कारण  यह विग कभी-कभी ढीली हो जाती है । एक बार, हम एक गंभीर दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें मुझे बेहोश होना था। जब मैं इस दृश्य में खोया हुआ था, मैंने अपने आसपास हंसी की आवाज सुनी । पता चला कि मेरी विग में एक्ट्रेस की ज्वेलरी में फंस गई थी । जबकि मैं आंखें बंद किए हुए वहीं पर पड़ा था। मुझे यह समझने में थोड़ा समय लग गया कि असल में हुआ क्या था। यह वाकई काफी मजेदार है।




‘मेहर है रब दी’ दिलजीत दोसांझ बने देसी गबरू

अब यह तो रब दी मेहर है कि दिलजीत दोसांझ देसी गबरू बन गए हैं। दक्षिण के निर्देशक चकरी टोलेटी की फिल्म वेलकम टू न्यू यॉर्क के एक गीत के कारण दिलजीत पर यह रब बरसी है। इस फिल्म के मीका सिंह द्वारा गाये गए गीत मेहर है रब दी गीत में दिलजीत दोसांझ बिलकुल अजय देवगन की स्टाइल में जीप के बोनट पर बैठे देसी गबरू अंदाज़ पेश करते नज़र आते हैं। इस फिल्म के अब तक दो गीत पैंट में गनऔर 'इश्तेहार' रिलीज़ हो चुके हैं। यह दोनों गाने दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए गए हैं। पेंट दी गन को खुद दिलजीत दोसांझ ने गाया था। लेकिन, इस गीत पर मीका सिंह की आवाज़ पर दिलजीत सिर्फ होंठ हिलाते हैं और स्टाइल मारते हैं। दिलजीत खुद अच्छे गायक हैं। उनके लिए किसी दूसरे गायक का गीत गाना अजीब सा लग सकता है। लेकिन, गाने की शैली ज्यादा महत्व रखती है। मीत ब्रदर्स की धुन पर कुमार द्वारा लिखे इस गीत को मीका सिंह ने खुशबू ग्रेवाल के साथ अपनी अनोखी शैली में गाया है। यह प्रमोशनल गीत लगता है। क्योंकि, इस गीत के कुछ टुकड़ों में सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आती हैं। ऊपर देखिये इस गीत का वीडियो।  


बलात्कार के खिलाफ अक्षय खन्ना के विरोध में ऋचा चड्डा

ऐसे मिलेंगे महिलाओं को अधिकार !
फुकरे की भोली पंजाबन ऋचा चड्डा महिलाओं के अधिकारों के मामले में काफी वाचाल रही हैं।महिलाओं से जुड़ा कौन सा ऐसा मामला है, जिस पर वह बोली न हों। प्रधान मंत्री ने सेल्फी विथ गर्ल के ज़रिये एक सन्देश देने की कोशिश की तो ऋचा बोली इससे कुछ होने-हवाने वाला नहीं। मतलब, जो कुछ होगा ऋचा के बोलने से या गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी फिल्म में सेक्स स्लेव महिला का किरदार करने से। बहरहाल, ऋचा की बोलने की इस आदत के कारण सेक्शन ३७५ में उनका किरदार काफी कुछ उनके जैसा लगता है। इस फिल्म में वह बलात्कार की इस धारा को लेकर, अभिनेता अक्षय खन्ना के किरदार के खिलाफ कड़ी नज़र आएँगी। निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक की मनीष गुप्ता निर्देशित फिल्म सेक्शन ३७५ एक बलात्कार के मामले में बहस प्रति बहस पर आधारित है। इस फिल्म में वकील किरदार अक्षय खन्ना के साथ ऋचा चड्डा कर रही हैं. अक्षय खन्ना बचाव पक्ष के वकील बने हैं तो ऋचा चड्डा सरकारी वकील बनी हैं। ज़ाहिर है कि बलात्कारी को सज़ा दिलवाने का जिम्मा ऋचा के किरदार पर ही है। मनीष गुप्ता ने सेक्शन ३७५ की कहानी दो साल की रिसर्च के बाद लिखी है। मनीष गुप्ता की फ़िल्में द स्टोनमैन मर्डरस, हॉस्टल और रहस्य जैसी फ़िल्में रियल घटनाओं पर आधारित फ़िल्में थी। अब देखने की बात होगी कि वह सेक्शन ३७५ में क्या कुछ चौंकाने वाला लाते हैं और ऋचा चड्डा इस फिल्म को किस प्रकार से महिलाओं के अधिकारों के लिए उपयोग कर पाती हैं। 



देओल परिवार :तीन पीढ़ी चार एक्टर

लगता है देओलों के अच्छे दिन आ गए। इस साल चार देओलों की फ़िल्में एक के बाद एक रिलीज़ होंगी। इन देओलों को फ़िल्में लगातार मिलती जा रही हैं ।  सनी देओल और बॉबी देओल ज़्यादा व्यस्त होने जा रहे हैं।  इस साल, तीसरी पीढ़ी के देओल यानि करण देओल का फिल्म डेब्यू हो जायेगा। ज़ाहिर है कि अगर यह फ़िल्में हिट हो गई तो देओल परिवार बॉलीवुड में छाने जा रहा है ।
पल पल दिल के पास करण देओल
इस साल, देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी का बॉलीवुड में प्रवेश होगा । सनी देओल के बेटे करण देओल का इस साल फिल्म डेब्यू हो जायेगा । उनकी फिल्म पल पल दिल के पास एक एक्शन रोमांस फिल्म है। फिल्म की पृष्ठभूमि पहाड़ है । फिल्म की तमाम शूटिंग कुल्लू- मनाली में की गई है । करण अभी सिर्फ २७ साल के हैं । वह अपने पिता की तरह अच्छे डील डौल वाले हैं । बदन कसरती है । इसलिए, पल पल दिल के पास रोमांटिक होते हुए भी ज़बरदस्त एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी । इस फिल्म को देखते समय दर्शकों को हॉलीवुड के सिल्वेस्टर स्टेलोन की याद ताज़ा हो जायेगी । इस फिल्म का निर्देशन पापा देओल यानि सनी देओल कर रहे हैं। इसलिए, सनी देओल अपने बेटे के लिए कोई कसार नहीं छोड़ रहे । उन्होंने करण से फिल्म के तमाम एक्शन दृश्य खुद करवाए हैं । बॉडी डबल का इस्तेमाल बहुत कम किया गया । इस कोशिश मे कभी कभी करण घायल भी हुए हैं । इसके बावजूद सनी देओल ने बेटे को पिता का प्यार देने के बजाय सख्त फिल्मकार वाला रवैया अपनाए रखा । अलबत्ता शूटिंग के बाद उनका ख्याल ज़रूर रखा ।
यशराज फिल्म्स को नकारा
करण देओल के पोटेंशियल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा करण का फिल्म डेब्यू करवाना चाहते थे ।  लेकिन, सनी देओल ने मना कर दिया ।  इसके पीछे दो कारण थे ।  सनी देओल, बेटे के करियर को लेकर किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना चाहते थे । दूसरे, यशराज फिल्म्स से देओल परिवार के अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं ।  पहले यश चोपड़ा ने आदमी और इंसान फिल्म में फ़िरोज़ खान के बुरे शेड वाले चरित्र को सहानुभूतिपूर्ण बना कर फिल्म के नायक धर्मेन्द्र को पटखनी दे दी ।  दूसरी बार फिल्म डर में नवोदित शाहरुख़ खान के करैक्टर को फिल्म के क्लाइमेक्स में मरवा कर इस तरह सहानुभूतिपूर्ण बनाया कि सनी देओल का हीरो फीका पड़ गया ।  यह ज़रूर है कि बॉबी देओल ने यशराज फिल्म्स की फिल्म झूम बराबर झूम में अभिनय किया था ।  
करण की नयी नायिका नया चेहरा
सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत १९८३ में फिल्म बेताब से एक दूसरे नए चहरे अमृता सिंह के साथ की थी । इसलिए, वह पहले फिल्म में करण देओल की जोड़ीदार के लिए अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लेने का विचार किया था ।  लेकिन, ऎसी आशंका की जा रही थी कि पल पल दिल के पास को बेताब का रीमेक न समझ लिया जाये ।  इसलिए, करण की नायिका के तौर पर शिमला की १८ साल की सेहर बम्बा का चुनाव कर लिया गया । खबर है कि वह मॉडल हैं और बहुत अच्छी डांसर भी हैं । उनकी यह खासियत फिल्म में उनके चरित्र को नए आयाम देगी । बेटे के करियर के प्रति सनी देओल कितने सजग हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ग़दर के १६ साल बाद जी स्टूडियो से फिर हाथ मिला लिया है । जी के कारण पल पल दिल के पास को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने में मदद मिलेगी ।
सनी देओल : एक्टर भी डायरेक्टर भी
ऐसा लगता है कि सनी देओल का करियर फिर नया आकार लेने जा रहा है । सनी देओल की लम्बे समय से रुकी फिल्म भैयाजी सुपरहिट इस साल १८ मार्च को रिलीज़ हो सकती है। खबर है कि इस फिल्म में, सनी देओल की दोहरी भूमिका है । फिल्म में उनकी नायिकाएं द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई की नायिका प्रीटी ज़िंटा और ग़दर एक प्रेमकथा की अमीषा पटेल हैं।  वह यमला पगला दीवाना फिर से में पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी के साथ नज़र आयेंगे । सनी देओल के साथ सिंघम की सीक्वल फिल्म भी बनाई जा रही है।  हालाँकि, इस फिल्म को सि३ नाम ही दिया गया है। क्योंकि, सिंघम के निर्माता ने सनी को सिंघम फ्रैंचाइज़ी ट्रान्सफर करने से मना कर दिया था । सनी देओल की बिलकुल नई फिल्म कवच की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।  लेकिन, यह फिल्म भी इस  साल रिलीज़ हो जाएगी। इसके अलावा एक खुशखबर यह है  कि घायल, दामिनी, घातक, आदि फिल्मों की अभिनेता- निर्देशक जोड़ी सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने फिर से हाथ मिला लिया है। जल्द ही इन दोनों की नई फिल्म का ऐलान किया जायेगा। सनी देओल इस साल डायरेक्टर के किरदार में भी नज़र आयेंगे । वह करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का निर्देशन कर रहे हैं । यह फिल्म, सनी देओल की बतौर निर्देशक तीसरी फिल्म है । सनी देओल ने, १९९९ में, पहली बार फिल्म दिल्लगी के ज़रिये निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था । इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे । इसके बाद, २०१६ में प्रदर्शित फिल्म घायल वन्स अगेन में सनी देओल ने खुद को डायरेक्ट किया । इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक सफलता मिली थी । इसी का नतीज़ा था कि सनी देओल अपने बेटे की लौन्चिंग के लिए खुद मैदान में उतर आये।
बॉबी देओल की रेस भी और हाउसफुल भी
बॉबी देओल को दो बड़ी फ़िल्में मिल गई हैं। वह रेस ३ में सलमान खान के साथ आ रहे हैं। रेस फ्रैंचाइज़ी दो सौतेले भाइयों की कारोबारी प्रतिद्वंद्विता की कहानी है । इस लिहाज़ से फिल्म रेस ३ में बॉबी देओल का किरदार काफी दमदार और सलमान खान के मुकाबले मज़बूत भी होगा ।  सूत्र बताते हैं कि बॉबी की भूमिका तीखे तेवर वाली है। हालाँकि, इस फिल्म में अनिल कपूर, सकीब सलीम, आदित्य पंचोली, आदि भी हैं, लेकिन बॉबी देओल की भूमिका को अहमियत दी जा रही है । इस फिल्म के अलावा बॉबी देओल को हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म हाउसफुल ४ में भी लिए जाने की खबर हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का ऐलान किया गया था ।   इस फिल्म के मुख्य नायक अक्षय कुमार हैं। हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की पहली तीन फिल्मों के बहुत से कलाकार हाउसफुल ४ में शामिल किये गए हैं । लेकिन इसमे बॉबी देओल का नया प्रवेश काफी चर्चित हो रहा है । रेस ३ के विपरीत हाउसफुल ४ में बॉबी कॉमेडी करते नज़र आयेंगे ।
धर्मेन्द्र का यमला पगला और दीवाना फिर से
देओलों के कारण मशहूर हो चुकी यमला पगला दीवाना फ्रैंचाइज़ी अब तीसरी कड़ी तक जा पहुंची है । इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में धर्मेन्द्र तीसरी बार अपने बेटों के साथ  नज़र आयेंगे । इस फिल्म का टाइटल १९७५ में रिलीज़ सनी देओल और हेमा मालिनी की जोड़ी की हिट एक्शन कॉमेडी फिल्म प्रतिज्ञा के गीत पर रखा गया था । अपने बेटों पर धर्मेन्द्र के प्रभाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सनी देओल की बतौर निर्देशक पहली फिल्म दिल्लगी का टाइटल धर्मेन्द्र की हेमा मालिनी के साथ फिल्म दिल्लगी पर आधारित था । इतना ही नहीं करण देओल की फिल्म का टाइटल भी, धर्मेन्द्र की राखी के साथ फिल्म ब्लैक मेल के गीत पल पल दिल के पास तुम रहती हो पर आधारित रखा गया है । ख़ास बात यह है कि फिल्म में धर्मेन्द्र और राखी पर फिल्माए गए इस गीत को रिक्रिएट कर करण देओल और सेहर बाम्बा पर फिल्माया जाएगा ।
तो इंतज़ार करिए बॉलीवुड के हमेशा अंडरएस्टीमेट किये गए देओल परिवार के अभिनेताओं की फिल्मों का । स्वागत कीजिये तीसरी पीढ़ी के देओल करण का । दीवाना हो जाइये यमला धर्मेन्द्र की पगला सनी के साथ दीवाना बॉबी देओल की कॉमेडी के । जब बात ढाई किलो के हाथ की आयेगी तो तुलना कीजिये किसका हाथ ढाई किलो हाथ भारी है- सनी देओल का या बेटे करण देओल का !