Thursday, 15 March 2018

क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की रीमेक फिल्म वह कौन थी में कौन होगी संध्या !

क्रिअर्ज द्वारा, १९६४ की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म वह कौन थी का रीमेक करने के अधिकार खरीद लिए गए हैं। मनोज कुमार, साधना और प्रेम चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म वह कौन थी साठ के दशक की फिल्मों की श्रेष्ठ थ्रिलर फिल्मों में भी क्लासिक मानी जाती है। अब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोरा और अर्जुन एन कपूर ने यह अधिकार फिल्म के निर्माता एनएन सिप्पी से खरीद लिए है। प्रेरणा का इरादा राज खोसला निर्देशित इस फिल्म को आज के परिवेश में ढाल कर रीमेक बनाने का है। लेकिन, इस रीमेक फिल्म में भी, उस समय के दो सुपर हिट गीत नैना बरसे रिमझिम रिमझिम और लग जा गले भी शामिल होंगे। मदनमोहन के स्वरबद्ध और लता मंगेशकर के गाये यह दो गीत साधना के सौन्दर्य को फिल्म में उनकी नायिका संध्या की तरह रहस्यपूर्ण बनाते थे।  क्रिअर्ज ने जब यह दोनों गीत फिल्म में शामिल करने का इरादा बना ही लिया है तो सवाल गहरा यही है कि परदे पर इस गीत को साधना के जोड़ में उतारने की चुनौती कौन  
समकालीन अभिनेत्री स्वीकार करती है। ,जब किसी फिल्म के रीमेक की बात होती है तो उस फिल्म के कलाकारों की तुलना पुरानी फिल्म के कलाकारों से की जाने लगाती है। साधना के अलावा मनोज कुमार और प्रेम चोपड़ा की भूमिका किस एक्टर के हिस्से में जायेगी ? कभी लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने प्रशंसकों से पूछा था कि परदे पर मेरे इन दो गीतों पर कौन अभिनेत्री होंठ हिलाए। लता मंगेशकर ने खुद से ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के नाम उछाले थे। क्या इन्ही दो में से कोई वह कौन थी रीमेक की संध्या बनेगी ? खबर यह भी है कि क्रिअर्ज फिल्म के नायक के तौर पर शाहिद कपूर को लेना चाहते हैं। शाहिद कपूर के बत्ती गुल मीटर चालू के निर्माण के दौरान प्रेरणा अरोड़ा से सम्बन्ध अच्छे बन गए हैं। इसलिए वह रीमेक में मनोज कुमार की जगह भर सकते हैं। क्या होगा ? यह तो भविष्य बतायेगे  फिलहाल दर्शक वह कौन थी की रहस्य से भरे गीतों का मज़ा लें। 


मणिकर्णिका के लिए सोनू सूद​ ​​तलवार​बाजी अभ्यास  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मणिकर्णिका के लिए सोनू सूद​ का ​​तलवार​बाजी अभ्यास

आशुतोष गोवारीकर ​की फिल्म जोधा अकबर मेंजोधा के भाई राजकुमार सुजामल की ऐतिहासिक भूमिका निभाने के बाद, सोनू एक फिर एक ​बड़ी ऐतिहासिक फिल्म अहम् भूमिका में ​नजर आएंगे। इस का नाम है मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झाँसी । सोनू इस फिल्म में अपने बड़े एक्शन और तलवार ​के साथ लड़ने वाले दृश्यों को लेकर काफी उत्साहित हैं । अभिनेता के करीबी सूत्र का कहना है, "सोनू रोज़ ही लगभग​ ​​३ से ​४  घंटे तक​ तक़रीबन ​​५ किग्रा वजन ​की तलवार ​के साथ​ अभ्यास करते​ हैं। यह तलवार विशेष रूप से सोनू के लिए बनायीं गयी है। यह सोने के पानी चढ़ी स्वर्ण तलवार है। इस फिल्म में सोनू सूद, सदाशिव नारायण राव का अहम् चरित्र निभा रहे है,  जो खुद को झाँसी का राजा घोषित कर लेता है । सोनू की स्वार्ड फाइटिंग अच्छी है। क्योंकि, वह इसे जोधा अकबर और कुंगफू योग के लिए सीख चुके है। वैसे भी वह पहले से ही एक प्रशिक्षित तलवार बाज़ हैं।  लेकिन मणिकर्णिका में तलवार काफी भारी है और फिल्म में अलग-अलग कौशल दिखाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण जरुरी हैं।"  सोनू सूद इस समय दो फिल्मों बीकानेर में मणिकर्णिका और चंडीगढ़ में जे पी दत्ता ​की पलटन की शूटिंग कर रहे हैं। ​मणिकर्णिका में तलवारबाज़ी को लेकर सोनू सूद कहते है, "मैं भारी तलवार​ ​के साथ अभ्यास करने के बारे में उत्साहित हूँ। मैं चीन की नई निन्जा शैली के मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करता हूं, जो कि लड़ाई ​के एक प्राचीन रूप का मिश्रण है जो ​रफ और ​देसी है।​ ​यह मेरे लिए नया क्षेत्र था। मैंने आखिरी बार तलवारबाजी का अभ्यास ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जोधा अकबर के लिए किया था, जो कि फिल्म में इंट्रोडकशन सीन था। इस फिल्म में, यह एक अलग स्तर होगा। मुझे ओर बेहतर दिखाना होगा और इसीलिए तलवारबाजी का अभ्यास जरुरी है।"


डेनियल पर्ल की ह्त्या करने वाले आतंकी की कहानी है ‘ओमर्टा’ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

डेनियल पर्ल की ह्त्या करने वाले आतंकी की कहानी है ‘ओमर्टा’

शाहिदऔर अलीगढ़जैसी बेहतरीन फिल्मों देने वाले निर्देशक हंसल मेहता अब ओमर्टालेकर हाजिर हैं। अपनी इसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए हंसल मेहता फिल्म के हीरो राजकुमार राव के साथ दिल्ली पहुंचे। कनाॅट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अहमद ओमार सईद आतंकवादी बन जाता है। इस फिल्म में आतंकवादी के किरदार में राजकुमार राव काफी दमदार लग रहे हैं। ट्रेलर में काफी सीन ऐसे हैं, जो दिल थाम लेने को मजबूर कर देते हैं। हंसल मेहता ने खुद इस फिल्म को सबसे विस्फोटक फिल्म बताया था। पिछले दिनों इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें भी राजकुमार राव गन प्वाइंट पर नमाज अदा करते हुए नजर आए थे। पोस्टर के साथ लिखा गया है- कोड आॅफ सायलेंस। पिछले लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई इस फिल्म की कहानी वाकई दिल दहला देने वाली लग रही है।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर मीडिया से बातचीत में डायरेक्टर हंसल मेहता ने बताया, ‘यह फिल्म आतंकी अहमद ओमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है। ओमर सईद ने वर्ष 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवा कर उसकी हत्या कर दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन ओमर को कभी भी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है।हंसल मेहता ने यह भी बताया, ‘‘ओमर्टाआतंकियों के भीतर चलने वाली उथल-पुथल की कहानी कहती है, न कि सीधे तौर पर आतंकवाद की। फिल्म का नाम भी यही इशारा करता है। दरअसल, ‘ओमर्टाएक इटैलियन शब्द है, जो अपराधियों और माफिया लोगों के बीच एक-दूसरे को लेकर परस्पर वफादार रहने की एक किस्म की कसम होती है। दिलचस्प बात यह है कि 1999 में जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक कर कंधार ले जाया गया था और यात्रियों की जान बख्शने के एवज में जिन तीन आंतकियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था, उनमें से एक ओमर भी था।बकौल हंसल मेहता, ‘ओमर्टाहमारे समय के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक की भयानक वास्तविक कहानी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को रिक्रिएट करते हुए, लंदन और भारत के ओरिजिनल लोकेशन पर शूट ओमर्टापाकिस्तान प्रायोजित आतंक के असली और वर्तमान खतरे को उजागर करती है। 9/11 हमला, मुंबई आतंकवादी हमला, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की क्रूर हत्या सहित हाल के इतिहास में कुछ सबसे खतरनाक आतंकवादी हमलों के इर्द-गिर्द बनी यह फिल्म एक दुष्ट (एविल) मन की यात्रा की कहानी कहती है। दरअसल, ओमर्टा एक ऐसे व्यक्ति के मन को समझने की कोशिश है, जो दुनिया के संपर्क से बाहर है। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2017 में बेहतरीन समीक्षा मिली। इसके बाद, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2017 में समापन फिल्म के तौर पर इसकी सफल स्क्रीनिंग हुई।
अभिनेता राजकुमार राव, जो पहली बार उमर सईद शेख की नेगेटिव भूमिका में आ रहे हैं, के बारे में बताया, ‘उमर सईद शेख हमारे समय के सबसे घातक आतंकवादियों में से एक था, क्योंकि उसकी आतंकवादी रणनीति पारंपरिक सोच से भी परे थी। मैंने अब तक जितनी भी फिल्मों के लिए काम किया है, ‘ओमर्टाउनमें सबसे ज्यादा शोध वाली फिल्मों में से एक है। हम वास्तव में लंदन में उमर द्वारा आने वाले कुछ स्थानों पर गए, जहां एक एलएसई स्नातक छात्र से एक घातक आतंकवादी बनने की उसकी बदलाव भरी यात्रा को समझा। दरअसल, मुझे इस व्यक्ति के अतीत को महसूस करने और उसे स्पर्श करने की आवश्यकता थी, क्योंकि इस किरदार को पर्दे पर साकार करना मेरे लिए आसान यात्रा नहीं थी। ओमर्टाऔर हंसल सर के साथ इस फिल्म में हमारा एक बेहतर संयोजन बना है, जिसे पर्दे पर देखकर शायद आप दंग रह जाएंगे।

स्विस एंटरटेनमेंट और कर्मा मीडिया द्वारा निर्मित और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित ओमर्टा’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी।


पंकज त्रिपाठी ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े क्यों की फिल्म काला को हाँ ! - क्लिक करें 

Wednesday, 14 March 2018

पंकज त्रिपाठी ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े क्यों की फिल्म काला को हाँ !

न्यूटन,  निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए लोगों की तारीफ पाने वाले पंकज त्रिपाठी, अपनी अगली फिल्म में भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखाई देंगे। गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर सुल्तान कुरैशी की भूमिका करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म काला में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। यह दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। दिलचस्प बात यह है कि, जब फिल्म के डायरेक्टर इस रोल के लिए पंकज के पास गए तो कुछ ही मिनट की मीटिंग के बाद पंकज इस रोल के लिए तैयार हो गए। दरअसल स्क्रिप्ट को पढ़े बिना ही पंकज ने इस रोल के लिए हाँ कर दी। क्योंकि वह आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पर्दे पर आना चाहते थे। कुछ मिनटों में ही इस रोल के लिए हाँ करने की बात पर इस एक्टर ने कहा, "हर कोई रजनीकांत के बारे में जानता है जो एक बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्मों को हमेशा बड़ी कामयाबी मिली है। उनकी फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल ही नहीं होती, बल्कि उन फिल्मों की कहानियां भी दमदार होती हैं। मैं हमेशा से ऐसे ही किसी महान कलाकार के साथ फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। मैं उनके रियल लाइफ पर्सोना से भी बहुत प्रभावित हूँ, उनसे करीब से मिलना था, टाइम स्पेंट करना था उनके मैजिक को करीब से देखना था। इसलिए मैंने दोबारा सोचा भी नहीं। जैसे ही मुझे ऑफर मिला मैंने हाँ कहा, और मुझे खुशी है कि मैंने इस फिल्म में काम किया है।" काला का निर्माण रजनीकांत के दामाद, धनुष के प्रोडक्शन हाउस वुंडरबार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पी. रंजीत ने डायरेक्ट किया है। देखें,  काला की स्क्रीन पर दो दिग्गजों पंकज त्रिपाठी और रजनीकांत का टकराव क्या 

मैक्सिम के कवर पर गर्मी सी चढ़ गई वाणी कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मैक्सिम के कवर पर गर्मी सी चढ़ गई वाणी कपूर


इस बार मार्च से ही गरमी बहुत ज़्यादा पड़ने जा रही है ! ख़ास तौर पर, मैक्सिम इंडिया के पाठकों के लिए।  इस पत्रिका के मार्च अंक के कवर पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर अपने कामुक अवतार में नज़र आ रही है। मैक्सिम ने वाणी कपूर के कवर्स का दर्शकों की उत्तेजना बढ़ाने के ख्याल से अच्छा इस्तेमाल किया है।  दरअसल, वाणी कपूर नाम की अभिनेत्री की खासियत है कि वह नशे से चढ़ जाती है, माहौल को गर्मागर्म बना देती है।  यह याद आती यशराज फिल्म की। दो साल पहले रिलीज़, निर्देशक आदित्य चोपड़ा की रणवीर सिंह और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म बेफिक्रे का गीत नशे सी चढ़ गई रे बेहद पोपुलर हुआ था। इसे युट्यूब पर ३० करोड़ हिट्स मिले यानि इतनी दफा लोगों ने देखा। यह किसी हिंदी फिल्म का इतने हिट पाने वाला पहला गीत था। निश्चित रूप से, दर्शकों ने इस गीत को जितनी बार देखा, नशा हर बार चढ़ता ही चला गया। इस गीत को रणवीर सिंह और वाणी कपूर पर फिल्माया गया था। शायद, इस गीत को लिखते समय गीतकार जयदीप साहनी के जेहन पर वाणी कपूर ही थी। उनके कर्व्स इतने सेक्सी हैं कि वह नशे सी चढ़ती है। इस गीत की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने इस गीत को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि वाणी कपूर को अपने कर्व्स थिरकाने का बढ़िया मौका मिला है। इस गीत को देखते समय, दर्शकों के दिमाग में वाणी कपूर नशे सी चढ़ जाती हैं। मगर, वाणी कपूर का यह नशा दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला पाने में नाकामयाब रहा। इस फिल्म के निर्माण में ६४ करोड़ खर्च हुए थे। लेकिन, यह फिल्म सिर्फ १०३ करोड़ का कारोबार कर सकी थी। अब, वाणी कपूर मैक्सिम के कवर को गर्म कर रही है, तो उम्मीद की जा सकती है कि वाणी के लिए ही सही, मैक्सिम का एक अंक तो खरीदेंगे उनके प्रशंसक। 






राजपाल यादव की कॉमेडी फिल्म शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड

जीवन में सच्चाई को छुपाने के लिए बोला गया झूठ कितने तूफान ले आता है और उसका हल निकालने के कितने जतन करने पड़ते हैं, यही मूल सार है रंगरेजा फिल्म्स की नई कॉमेडी फिल्म शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड की कहानी का। पिछले दिनों, मुंबई के रहेजा क्लब में इस फ़िल्म की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई । इस अवसर पर सेल्फी डॉन का मुख्य किरदार कर रहे राजपाल यादव ने अपने किरदार की विशेषताएं और फ़िल्म की हाई लाइट्स मीडिया से सांझा की। निर्माता जोड़ी संजीवकुमार -रोहित कुमार तथा निर्देशक गुरप्रीत सोन्ध की इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राजपाल यादव,राहुल बग्गा,दिलबाग सिंह रोहित कुमार, राधा भट्ट, नरेश गोसाई और एक जबरदस्त भूमिका में मुश्ताक खान हैं । शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड का सबसे सबल पक्ष है इसका कर्णप्रिय संगीत। संगीतकार आदित्य पुष्करणा ने मेलोडी से भरपूर गीत दिलेर मेहंदी,सोनू निगम,दिलबाग सिंह,आकाशा सिंह,मोनी सिंह सोन्ध की आवाज़ों में रिकॉर्ड करवाए हैं। अभिनेता और निर्माता रोहित कुमार बताते हैं, “शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड पूरी तरह मनोरंजक फ़िल्म है। मैने अपने कांसेप्ट को उसकी आत्मा के साथ सेल्युलाइड पर उतारने भरसक कोशिश की है। मुझे लगता है यह ऑडियंस को पसंद आएगी।"  


Monday, 12 March 2018

पंजाबी कुड़ी अवतार में तापसी पन्नू की मनमर्जियाँ

'पिंक' और 'नाम शबाना' की पॉवरहाउस एक्ट्रेस तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और आनंद एल. रॉय की आगामी फिल्म मनमर्जियाँ के सेट पर 'सोनी कुड़ी' के लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। उनके इस नए अवतार की कुछ तस्वीरें ही हमें मिल पाई। जूती और पटियाला सलवार में, हंड्रेड वाट स्माइल के साथ तापसी का यह लुक बड़ा ही मनमोहक है। दिल जंगली की यह एक्ट्रेस, अनुराग कश्यप और आनंद एल. रॉय के साथ पहली बार काम कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर और तापसी पहली बार युवावस्था के इस रोमांटिक ड्रामा में काम कर रहे हैं।  इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि, मनमर्जियाँ की टीम को अमृतसर में शूटिंग करते हुए खूब आनंद आ रहा है, साथ ही तापसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर तरह के अपडेट शेयर कर रही हैं ताकि फैन्स भी उनके साथ कदम मिलाकर चल सकें।

सोचने को मज़बूर कर देता है ओमर्टा पोस्टर -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सोचने को मज़बूर कर देता है ओमर्टा पोस्टर

हंसल मेहता हमेशा अपनी भिन्न और हार्ड हिटिंग कहानियों से लोगों को आश्चर्यचकित करते रहे हैं। आज जारी उनकी आगामी फिल्म ओमर्टा का पहला पोस्टर यह संकेत देता है कि फिल्मकार और उनके साथ राजकुमार राव फिर से एक नई इबारत लिखने वाले हैं। ओमर्टा, आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की भयानक और सच्ची कहानी है, जिसकी भूमिका राजकुमार राव ने निभाई है। पोस्टर में सिर पर स्कल कैप (टोपी) लगाए हुए राजकुमार प्रार्थना में घुटने टेक कर बैठे नज़र आ रहे है । 
एक खूंखार आतंकवादी को प्रार्थना में देखकर आश्चर्य होता है कि कैसे कोई आदमी इस तरह दिख सकता है जो बिना सोचे-समझे किसी को मार देता है। लेकिन हंसल मेहता की कहानी बताने की क्षमता को देखते हुए यह फिल्म निश्चित तौर पर एक मजबूत सन्देश देने वाली है। हंसल मेहता कहते है, "ओमर्टा राज्य प्रायोजित आतंकवाद और यह कैसे युवा मन को जिहाद की ओर ले जाता हैका खुलासा करती है। आतंक का अर्थ है ताकत यानि पावर। दुनिया भर के फिल्म समारोहों में इसकी स्क्रीनिंग को काफी सराहना मिली है। दर्शकों ने इसे खामोशी से देखा और कभी-कभी क्रोधित भी हुए। मैं दर्शकों से इसी तरह की प्रतिक्रिया की अपेक्षा करता हूं।" ओमर्टा समकालीन दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक की भयानक वास्तविक कहानी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को रिक्रिएट करते हुए, लंदन और भारत के ओरोजिनल लोकेशन पर शूट ओमर्टा पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के असली और वर्तमान खतरे को उजागर करती है। ९/११ हमलामुंबई आतंकवादी हमला, अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की क्रूर हत्या, सहित हाल के इतिहास में कुछ सबसे ख़तरनाक आतंकवादी हमलों के ईर्द-गिर्द बनी ये फिल्म एक दुष्ट (एविल) मन की यात्रा की कहानी कहती है। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल २०१७ में बेहतरीन समीक्षा मिली। इसके बाद, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और मुंबई फिल्म फेस्टिवल २०१७ में समापन फिल्म के तौर पर इसकी सफल स्क्रीनिंग हुई। यह फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है। 


बाहुबली प्रभास के साथ पूजा हेगड़े - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बाहुबली प्रभास के साथ पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े की डेब्यू ​हिंदी फिल्म मोहनजोदड़ो को असफलता का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन, साउथ में तेलुगु भाषा की फिल्म ​डीजे (दुव्वडा जगन्नाधम) की ​बड़ी सफलता के बाद, पूजा को टॉलीवुड के सबसे सफल महिला सितारों में शुमार किया जाने लगा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन पूजा के नायक थे। इस फिल्म की सफलता के चलते ​ही, दक्षिण के फिल्म निर्माता​ पूजा को अपनी फिल्मो में साइन करने के लिए​ बड़ी राशि पेश ​कर रहे है ।​ अपने इस साल के कैलेंडर​ के पूरा होने से पहले  ही पूजा ​ने ब्लॉकबस्टर बाहुबली के मेगा स्टार प्रभास के साथ ​२०१९ की सबसे बड़ी द्विभाषी (हिंदी और तेलगू) फिल्म साइन कर ली है।​ ​राधा कृष्ण कुमार द्वारा ​निर्देशित तथा ​बैनर यूवी क्रिएशंस के तहत ​निर्मित, ​यह फिल्म इस साल जुलाई के आसपास ​फ्लोर पर जाएगी ​। यह फिल्म रोमांस से लबालब फिल्म होगी। इस खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री के करीबी सूत्र कहते हैं,"​हर गुजरते  हफ्ते के साथ पूजा को इंडस्ट्री से जैसा रिस्पांस मिल रहा है, वह उससे बहुत ही अभिभूत हुई है। उन्हें यह प्यार न सिर्फ ऑडियंस से बल्कि फिल्म उद्योग से भी मिल रहा है । इतना ही नहीं पूजा टॉलीवूड के सुपरस्टार महेश बाबू और जूनियर एनटीआर के साथ भी नजर आने वाली है। कुछ समय पहले ही, बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों की पुष्टि की, जिसमें एक सुपरस्टार महेश बाबू के साथ वम्सी पिडपल्ली ​निर्देशित फिल्म है ​तथा दूसरी त्रिविक्रम ​निर्देशित और जूनियर एनटीआर​ के साथ है। पूजा ने न सिर्फ २०१८ बल्कि २०१९ भी अपने नाम लिखाने की तैयारी कर ली है। 

क्या श्रीदेवी की 'शिद्दत' होगी माधुरी दीक्षित की !

हालाँकि, यह कहना अभी ज़ल्दी होगा कि करण जोहर की फिल्म शिद्दत जल्द शुरू होगी ? क्योंकि, निर्माता करण जोहर की बोनी कपूर के परिवार से काफी निकटता है। इसलिए, वह तब तक शिद्दत की शुरुआत नहीं करना चाहते, जब तक कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की सभी विधियाँ पूरी नहीं हो जाती। बात यह नहीं है कि करण जोहर शोक में डूबे बोनी कपूर के कारण शिद्दत को अभी शुरू नहीं कर रहे। कपूर परिवार आला दर्जे का प्रोफेशनल है। श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी कपूर ने अपना जन्मदिन भी मनाया और फिल्म धड़क की शूटिंग भी शुरू कर दी। इसलिए, करण जोहर के शिद्दत शुरू न करने का कारण सिर्फ शोक नहीं। दरअसल, शिद्दत का श्रीदेवी से भावनात्मक नाता है। करण जोहर, शिद्दत में श्रीदेवी को लेना चाहते थे। वह जाह्नवी के लिए धड़क और शिद्दत के लिए श्रीदेवी का प्रस्ताव साथ ले कर गए थे। श्रीदेवी ने दोनों ही प्रस्ताव मंज़ूर भी कर लिए थे। जाह्नवी ने धड़क की शूटिंग शुरू भी कर दी। लेकिन, शिद्दत किसी न किसी कारण से रुकती चली गई। बाद में, फिल्म के रोमांटिक त्रिकोण के लिए अलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर को भी ले लिया गया। इसके बावजूद फिल्म शुरू नहीं हो सकी, क्योंकि अलिया और वरुण दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स ब्रह्मास्त्र, अक्टूबर और सुई धागा में व्यस्त गए थे।  इसी बीच श्रीदेवी का निधन हो गया। इसीलिए, करण जोहर बहुत जल्दी नहीं करना चाहते। वह अभी ही लन्दन से वापस आये है। खबर है कि शिद्दत में श्रीदेवी के किरदार के लिए माधुरी दीक्षित का लिया जाना तय हो गया है। खुद माधुरी दीक्षित को भी यह रोल पसंद है। अगर वह है फिल्म करती हैं तो वह  गुलाब गैंग के चार साल बाद कोई फिल्म कर रही होंगी। उनके लिए श्रीदेवी की जगह लेना, बड़ी बात होगी। हालाँकि, इन दोनो अभिनेत्रियों की पेशेवर प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी हुई नहीं है। इन दोनों ने कभी कोई फिल्म एक साथ नहीं की। इन दोनों को लेकर रमेश सिप्पी एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन, यह फिल्म केवल ऐलान तक रह गई। 


क्या अंखियों के झरोखों से का रीमेक है अक्टूबर ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या अंखियों के झरोखों से का रीमेक है अक्टूबर !


शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया। अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए ख्यात वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर के ट्रेलर का, वरुण धवन के प्रशंसकों को शिद्दत से इंतज़ार था। यह इंतज़ार, यह जानने की उत्सुकता के कारण ज्यादा था कि वरुण धवन ने फिल्म में अपनी अब तक की भूमिकाओं से बिलकुल अलग क्या भूमिका की है ! इस फिल्म के लिए वरुण ने कई कई राते जागते हुए बिताई है, आदि, आदि। आज जब यह ट्रेलर रिलीज़ हुआ है तो इससे इतना तो पता लग जाता है कि फिल्म देखते समय आपको ठहाके मारने का कोई मौका नहीं मिलने वाला। इस फिल्म में, वरुण धवन एक लक्ज़री होटल में काम करने वाले युवा दान की भूमिका में हैं। उन्हें वही पर बनिता संधू के किरदार शिउली से मिलने का मौका मिलता है। इस ट्रेलर से ऐसा लगता है कि दान शिउली से एक तरफा प्रेम करने लगता है। एक दिन यकायक शिउली गायब हो जाती है। इस ट्रेलर को देखने से राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अंखियों के झरोखे से की याद आ जाती है।अंखियों के झरोखों से की नायिका रंजीता ब्लड कैंसर का पता चलने पर नायक से नहीं मिलती है।  बनिता संधू के किरदार से भी ऎसी ही झलक मिलती है। हिरेन नाग की ४० साल पहले रिलीज़ फिल्म अंखियों के झरोखों से का संगीत सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म को बड़ी सफलता भी मिली थी। अगर यह फिल्म हिरेन नाग की फिल्म का रीमेक है तो वरुण धवन के प्रशंसक खुद अंदाजा लगाये कि क्या वह वरुण को इस किरदार में पसंद करेंगे? वैसे बनिता संधू के लिए अपनी अभिनय प्रतिभा प्रदर्शन के लिहाज़ से यह फिल्म बढ़िया शुरुआत है। इस फिल्म को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है।यह फिल्म १३ अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। 

स्कोर ट्रेंड इंडिया के टॉप पर अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

स्कोर ट्रेंड इंडिया के टॉप पर अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा

फरवरी के आखरी हफ्ते की तरह ही, 1 मार्च से 8 मार्च के हफ्ते में भी फिर एक बार महानायक अमिताभ बच्चन स्कोर ट्रेंड इंडिया की चार्ट के अनुसार अग्रणी स्थान पर बने हुए हैं। जहाँ बिग बी बॉलीवुड एक्टर्स की फेहरिस्त में नंबर वन हैं। वहीं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड नायिकाओं की लिस्ट में सबसे लोकप्रिय हैं। हालांकि, इससे पहले के हफ्ते के मुकाबले  बिग बी ने 1 मार्च से 8 मार्च के हफ्ते में 77.48 पर चार अंकों की गिरावट दर्ज की हैं। वहीं 22 फरवरी से 1 मार्च के दौरान पांचवे स्थान पर रहीं, बहुमुखी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मार्च से 8 मार्च के सप्ताह में 71.90 अंक के साथ नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी हैं। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म परी और आनेवाली फिल्म सुईधागा का उनका लुक रिवील होने की वजह से पिछले हफ्ते अनुष्का शर्मा स्कोर ट्रेंड चार्ट पर सबसे अग्रणी स्थतान पर रहीं। अमेरिका की मीडिया-टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया व्दारा दिए गये यह आंकड़े प्रमाणित हैं और डेटा पर काफी संशोधन किया गया हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल ने बताया, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।" "यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं।" बिग बी के बाद सुपरस्टार सलमान खान दूसरे नंबर पर स्कोर ट्रेंड के चार्ट पर हैं। 57.04 अंक के साथ लोकप्रियता के दुसरे पायदान पर रहें, सलमान अपनी प्रभु देवा द्वारा निर्देशित होनेवाली फिल्म दबंग, बजरंगी भाईजान ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने की वजह से और अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च करने की वजह से चर्चा में रहें। सलमान खान के कंटेम्पररी शाहरूख खान चौथे स्थान पर और आमिर खान छठवे स्थान पर हैं।युवाओं के हार्टथ्रोब, वरुण धवन स्कोर ट्रेन्ड्स के चार्ट पर उनकी फिल्म सुई धागा की वजह से इस सप्ताह पांचवे स्थान पर हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया चार्ट्स पर अभिनेत्री की श्रेणी में कंगना रानावत ने पिछले हफ्ते अपने आगे रहें 61 अभिनेत्रीयो को पिछे छोडकर चौथा स्थान हासिल कर लिया हैं। उनकी आगामी फिल्म मेन्टल है क्या के फस्ट लुक की वजह से और फिल्म मणिकर्णिक के बारे मे रही खबरों की वजह से वह इतने आगे बढी हैं। सेक्स सिंबॉल सनी लिओनी ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरीये अपने घर आयें जुडवा बच्चों की खुशखबर शेअर करने की वजह से वह पिछले हफ्ते चर्चा में रहीं। और स्कोर इंडिया के चार्ट्स पर पांचवे स्थान पर पहूँची हैं।

ज़हीर खान की टी -२० टीम सोबो सुपरसोनिक्स लॉन्च - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

ज़हीर खान की टी -२० टीम सोबो सुपरसोनिक्स लॉन्च

मुंबईकरों और  मुंबई के लिए टी-२० मुंबई में, टीम सोबो सुपरसोनिक्स का लॉन्च टीम के खिलाड़ी जहीर खान और क्रिकेटर आइकन अभिषेक नायर, क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमित दानी ने किया।
खेल के क्षेत्र में टी -20 मुम्बई एक नई क्रिकेट लीग होगी, जिसमें मुंबई के विभिन्न इलाकों से भाग लेने वाली टीमें शिरकत करेंगी। इसके ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर है। इस मौके पर टीम के मालिक पल्लवी नायर और दीपक चौहान, गुरमीत सिंह - फिडो (प्रायोजक), अमित दानी - मुख्य कोच, अभिषेक नायर - टीम के कप्तान और जहीर खान - मुख्य सलाहकार भी उपस्थित थे।  इस तेजी से बढ़ने वाले जीवन में हर कोई जल्दी चाहता है और खेल जीतना चाहता है। इसीलिए हर कोई टी 20 प्रारूप का समर्थन करता है।  इसी लिए इस प्रारूप को मुंबई लाया गया  है । लीग केवल शहर के क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन ही नहीं करेगा बल्कि युवाओं को महान मंच भी प्रदान करेगा। मुंबई के क्रिकेटरों ने मुम्बई के सभी युवा खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे लाने का काम किया है। यह युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा और मुख्य स्तर पर क्रिकेटरों की पहचान, विकास और बढ़ावा देने में मदद करेगा। मुंबई जैसे शहर में ट्वेंटी -20 की तरह एक टूर्नामेंट आवश्यक है, क्रिकेट के खेल में मुंबई का अलग तरह का एक समृद्ध इतिहास है। जहीर खान कहते हैं, "यह बहुत अच्छी  पहल  है क्योंकि युवाओं से भविष्य का संबंध है, हमारे पास एक बहुत ही सक्षम लीडर अभिषेक नायर और अमित दानी को एक महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में काम करते देखा गया है, मैं इस मौके पे सोबो सुपरसोनिक्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे इस का एक हिस्सा बनाने का शानदार मौका है और इस टूर्नामेंट को हासिल करने के लिए टीम को प्रेरित करने के लिए मैं जो भी भूमिका निभा सकता हूं पूरी मेहनत करूँगा। मैं टी -20 मुंबई टीम के सभी को शुभकामना देना चाहूंगा ,ताकि वे खेल का आनंद ले सकें और क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।"

अपने  अभिनय के बल पर कोई एक्ट्रेस क्यों नहीं बन  सकती स्टार ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अपने अभिनय के बल पर कोई एक्ट्रेस क्यों नहीं बन सकती स्टार ?

पिछले साल रिलीज़ तमिल फिल्म तारामणि की सफलता के बाद भी, फिल्म में नायिका अल्थिया जॉनसन की भूमिका करने वाली अभिनेत्री एंड्रिया जेरेमिया को सशक्त भूमिका वाली फिल्म का इंतज़ार है। आत्मनिर्भर सिंगल मदर की भूमिका करने वाली एंड्रिया की इस फिल्म को धीमी शुरुआत के बाद अच्छी सफलता मिली थी। ज़ाहिर है कि एंड्रिया को कुछ ऎसी ही भूमिकाओं की तलाश है, जिनमे उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल हो।  हालाँकि, इस समय एंड्रिया कमल हासन के साथ हिंदी और तमिल में बनाई जा रही फिल्म विश्वरूपम/विश्वरूप और धनुष के साथ वाडा चेन्नई कर रही है। लेकिन, इन फिल्मों में वह बात नहीं, जो तारामणि में थी। वह कहती हैं, “जब तारामणि में मेरी भूमिका और अभिनय को सबने पसंद किया और सराहा है तो मैं अभी तक कोई अभिनय प्रधान फिल्म क्यों नहीं साइन कर सकी हूँ? वह यह भी पूछती हैं, “किसी दीपिका पादुकोण को दीपिका पादुकोण बनने के लिए शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर की फिल्म की ज़रुरत क्यों पड़नी चाहिए ? किसी नयनतारा को नयनतारा बनने के लिए विजय, अजित, सूर्या और रजनीकांत की फिल्म क्यों चाहिए ? मैं एंड्रिया, सशक्त भूमिका करके क्यों नहीं एंड्रिया बन सकती ? किसी अभिनेत्री की क्षमता का पैमाना सह-अभिनेता क्यों होना चाहिए ?” एंड्रिया ने सवाल मौजूं उछाला है। ऐसे ही सवाल किसी दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा के जेहन में भी होंगे। क्या बॉलीवुड और कॉलीवूड के फिल्म निर्माता, दर्शक और लेखक इस सवाल का जवाब देंगे ?  

क्या फिल्म के  ज़रिये लड़ा जायेगा २०१९ का आम चुनाव ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या फिल्म के ज़रिये लड़ा जायेगा २०१९ का आम चुनाव ?

क्या अगला, लोकसभा आम चुनाव २०१९, फिल्म/फिल्मों के बल पर लड़ा जायेगा ? पहली नज़र में ऐसा ही लगता है। वर्तमान प्रधान मंत्री पर फिल्म बनाये जाने की खबरे आ चुकी है। एक साल पहले, पहली बार खबर आई थी कि यूपीए शासन के पहले कार्यकाल में, प्रधान मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर रहे संजय बारू की पुस्तक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है । यह किताब, अपनी राजनीतिक टिप्पणियों के कारण काफी विवादित हुई थी । इस फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर करने वाले थे । उस समय, अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट कर इसकी सूचना दी थी । इस फिल्म का निर्माण, बोहरा ब्रदर्स कर रहे हैं । फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा किया जा रहा है । इस फिल्म के साथ, हंसल मेहता का नाम भी जुड़ा हुआ है । द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को इसी साल जाड़ों में रिलीज़ होना है । लेकिन, लम्बे समय तक फिल्म के बारे में को जानकारी नहीं आ पाई थी । आज हंसल मेहता ने ट्वीट कर फिल्म की दूसरी स्टारकास्ट के बारे में सूचना दी है । इस सूचना के अनुसार, संजय बारू की किताब पर इस फिल्म में संजय बारू की भूमिका अभिनेता अक्षय खन्ना करेंगे । उनका संजय बारू लुक भी मीडिया में जारी हुआ है । इस फिल्म में, राहुल गाँधी की भूमिका यूनाइटेड किंगडम के एक्टर अर्जुन माथुर कर रहे हैं । फिल्म में सोनिया गाँधी की भूमिका में सुजाने बर्नेट को हिंदी दर्शक कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में अभिनय के कारण पहचानते हैं । फिल्म के दूसरे विवरण शीघ्र ही सामने आयेंगे । इस फिल्म की रिलीज़ की तारीख २१ दिसम्बर २०१८ पहले ही तय की जा चुकी है । लेकिंन, इस समय, बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज़ के कैलेंडर में, २१ दिसम्बर को दो फ़िल्में शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो और सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की रिलीज़ की तारीख़ तय है । क्या इन दो फिल्मों के सामने, सदा मौन रहे पूर्व प्रधानमन्त्री पर फिल्म जोरशोर के साथ रिलीज़ हो पायेगी ?

सुई धागा का चंदेरी शूट पूरा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday, 11 March 2018

सुई धागा का चंदेरी शूट पूरा

शनिवार को, फिल्म सुई धागा : मेड इन इंडिया का चंदेरी शूट पूरा हुआ। इस शिड्यूल में फिल्म के नायक-नायिका वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने हिस्सा लिया। इस शिड्यूल की समाप्ति से पहले, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने चंदेरी के एक घर की छत पर बैठ कर सूर्यास्त और सूर्योदय देखते हुए अपने चित्र सोशल मीडिया पर शेयर किये।  एक ही घर की छत से, सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का सुनहरा मौक़ा बॉलीवुड की ज़्यादातर हस्तियों को कहाँ मिलता है। मुंबई में तो छत के नाम पर दूसरे फ्लैट का फर्श ही मिलता है।  अनुष्का शर्मा ने लिखा, "चंदेरी में, सूर्योदय और सूर्यास्त देख रही हूँ।  मेरे जीवन का सबसे अभिलाषित अवसर ।  अब मैं इस अवसर को मिस करूंगी, क्योंकि आज चंदेरी शूट पूरा हुआ ।“ इस प्रकार से वरुण धवन ने भी सोशल अकाउंट पर चंदेरी की यादें साझा की । वरुण स्थानीय लोगों में घुलमिल गए थे । उन्होंने चंदेरी के अपने प्रशंसकों के बीच अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “चंदेरी शूट ख़त्म । इस सुंदर जगह के इन लोगों के साथ शूटिंग का दौर बहुत अच्छा बीता । पुलिस और सरकार को हमारे रुकने और शूट को स्मूथ बनाने के लिए धन्यवाद। अब फिर मिलूंगा अक्टूबर की ट्रेलर लॉन्चिंग पर ।“ चंदेरी में शूटिंग शिड्यूल पूरा करने के बाद सुई धागा की पूरी टीम भोपाल को रवाना हो गई । इस फिल्म का निर्माण, मनीष शर्मा के साथ यशराज फिल्म्स ने किया है । फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है शरत कटारिया ने । शरत ने, यशराज फिल्म्स के लिए दम लगा के हैषा को भी लिखा और निर्देशित किया था । इस फिल्म में वरुण धवन ने एक दर्जी की भूमिका की है । यह फिल्म प्रधान मंत्री के मेक इन इंडिया नारे पर आत्मनिर्भरता की थीम पर है । फिल्म २८ सितम्बर को रिलीज़ होनी है । 
  

स्टार प्लस के शो इक्यावन में रोचक मोड़ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

स्टार प्लस के शो इक्यावन में रोचक मोड़

स्टार प्लस के शो इक्यावन में एक के बाद एक चल रहे अप्रत्याशित और दिलचस्प मोड़, इस शो को टीआरपी चार्ट के शीर्ष पर सफलतापूर्वक खड़ा करने में सफल रहे हैं। सुशील और सत्य के रिश्ते में दरार पैदा करने में लीला की सफलता के बाद, कहानी अब एक ओर मोड़ लेने जा रही है, जहां सुशील उन सभी समस्याओं का बदला लेने के लिए तैयार है जिसका उसे सामना करना पड़ा था। दर्शकों के लिए शो क्या ला रहा हैं, इस बारे में बात करते हुए प्राची तेहलान, जो सुशील के चरित्र को निभा रही हैं ने कहा, "शो अब देखना और भी दिलचस्प होगा। लीला बहुत चतुराई से अपना खेल खेल रही है, पर अब सुशील भी इसका जवाब वापस देने के लिए तैयार है, सुशील की शैली में।" 
कहानी अभी तक दिखा रही है कि सुशील एक चिप की तलाश में है जो लीला के वास्तविक रूप  दिखाएगी। वह अंततः अपनी खोज में सफल हो जाती है, लेकिन लीला अपने आप को एक बिल्ली की तरह हरकते कर हर किसी का ध्यान हटाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। वह सुशील को काटती है, उसको परेशान करती है और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। 
अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होगा। क्या सुशील चिप के माध्यम से लीला की गलत कामों का पर्दाफाश कर पाएगी? या फिर वह एक बार फिर लीला की योजनाओं का शिकार बन जाएगी?
इन सब सवालों के जबाब के लिए हमे ये शो देखना होगा।


महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स कौंसिल - क्लिक करें 

महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल

इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल ने ८ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुम्बई के पांच सितारा होटल जूहू प्लाज़ा में एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया, जहां कई बॉलीवुड हस्तियों की शिरकत ने इस शाम को और भी हसीन कर दिया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों की भी अच्छी खासी संख्या मौजूद थी। इस इवेंट में गेस्ट के रूप में दिलनाज़ ईरानी, उल्का नायर, टीना घई, सुनील पाल, कवियत्री लता हया, रेखा राणा, ब्राइट आउटडोर के मालिक योगेश लखानी, मशहूर जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु झुनझुनवाला, एकता जैन और रविंद्र अरोड़ा शरीक हुए। इस मौके पर फ़िल्म "नोट पे चोट' के निर्देशक इमरान अहमद खान भी मौजूद थे। इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल के संस्थापक सन्नी शाह ने इस मौके पर महिला सशक्तिकरण की बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश की प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी बनी थी तभी से हिंदुस्तान में महिलाएं सशक्त हो गई थीं। रामा मेहरा इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी है जबकि उषा नायर एग्जेक्युटिव प्रेसिडेंट है। रुखसाना मर्चेंट इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल की नेशनल वीमेन प्रेसिडेंट हैं। ऋतु मेहता ने इस प्रोग्राम की खूबसूरती से ऐंकरिंग की।  

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की अहमियत के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो किसी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स काउंसिल ने भी महिला दिवस को बड़े व्यापक रूप से मनाया। इस शाम महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

क्या पुराने गीतों से बागी होते हैं रीमिक्स ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या पुराने गीतों से बागी होते हैं रीमिक्स ?

जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ३० मार्च को रिलीज़ होने जा रही फिल्म बागी २ में १९८८ की तेज़ाब-गर्ल माधुरी दीक्षित को रिक्रिएट करेंगी। वह अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में फिल्म तेजाब के एक दो तीन गाने पर माधुरी दीक्षित की तरह के लिबास में नृत्य कर रही होंगी। तेज़ाब के एक दो तीन गीत की लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की धुन पर गाया था अलका याग्निक ने और कोरियोग्राफी अहमद खान की डांस गुरु सरोज खान ने की थी। रिक्रिएट गीत की कोरियोग्राफी १९८८ के गीत के बैकअप डांसर गणेश आचार्य करेंगे। जैक्विलिन, पिछले साल रिलीज़ जुड़वा २ में भी टन टना टन गीत के रिक्रिएट वर्शन पर डांस कर चुकी है। लेकिन, पुरानी फिल्मों के हिट डांस नंबरों को करने के मामले में जैक्विलिन को अपवाद नहीं माना जाना चाहिए। बॉलीवुड का कौन ऐसा एक्टर है, जो रिक्रिएट गीतों पर थिरकने से बच सका हो।  
काबिल और रईस का रिक्रिएशन 
साल २०१७ तो रिक्रिएट गीतों पर आइटम नंबर का साल रहा है। इस साल की शुरुआत में ही, २५ जनवरी को रिलीज़ शाहरुख़ खान की फिल्म रईस और हृथिक रोशन की काबिल का टकराव हुआ था। इन दोनों फिल्मों की खासियत थी, अस्सी के दशक की फिल्मों के हिट गीतों का रिक्रिएशन।  रईस में फ़िरोज़ खान की फिल्म क़ुरबानी के कल्यानजी आनंदजी की धुन पर कंचन और अमित कुमार के गाये लैला ओ लैला गीत को राम संपत ने रिक्रिएट किया था और पावनी पाण्डेय ने गाया था। इस गीत का फिल्मांकन सनी लियॉन और शाहरुख़ खान के चरित्रों पर किया गया था। वहीँ हृथिक रोशन की फिल्म काबिल में, अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए याराना फिल्म के गीत सारा जमाना हसीनों का दीवाना को रिमिक्स कर उर्वशी रौतेला पर क्लब डांस के बतौर फिल्माया गया था। अब यह बात दीगर है कि यह दोनों गीत अपनी फिल्मों की सफलता में कोई योगदान नहीं दे सके। अलबत्ता, यह ज़रूर साबित हो गया कि खान और रोशन को भी चाहिए रिमिक्स आइटम सांग। 
और नूर भी
पिछले साल अप्रैल में रिलीज़ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर में, राजेश खन्ना और नंदा पर फिल्माए गए फिल्म द ट्रेन के आरडी बर्मन के संगीबद्ध और मोहम्मद रफ़ी द्वारा गाये गए गीत को तनिष्क बागची ने सोनू निगम की आवाज़ में रेट्रो मिक्स किया था। इस गीत को सोनाक्षी सिन्हा पर क्लब डांस के तौर पर फिल्माया गया था। 
ख़ास एरा के लिए 
ज़रूरी नहीं कि गीतों के रीमिक्स हिट धुनों को आज की पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। रिमिक्स गीतों को शामिल करने का एक उद्देश्य, फिल्म में किसी ख़ास युग को दिखाना भी होता है। चूंकि, पुराने पॉपुलर हिंदी गीत किसी ख़ास समय में लोकप्रिय हुए होते है और वह दर्शकों के दिमाग में भी चस्पा होते हैं, इसलिए, जब इन गीतों को किसी ख़ास कालखंड को दिखाने के लिए रिक्रिएट किया जाता है तो दर्शकों को वह युग समझाने की ज़रुरत नहीं पड़ती। क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर फिल्म अजहर में, १९८९ में रिलीज़ फिल्म त्रिदेव के ओये ओये गीत को दो कारणों से रखा गया था। पहला तो यह की मोहम्मद अज़हरुद्दीन इसी दौर के क्रिकेटर थे। उनका प्यार उस समय की लोकप्रिय अभिनेत्री संगीता बिजलानी से चल रहा था। ओये ओये गीत के रिक्रिएट वर्शन में भी इस गीत को संगीता बिजलानी पर ही फिल्माया गया था। इसी प्रकार से मिलन लुथरिया की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई उस समय के डॉन हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहीम के चरित्रों पर आधारित थी। इस फिल्म में सत्तर के दशक के दौर को रिक्रिएट किया गया था। इसलिए, इस फिल्म में गीत भी उसी दौर के होना लाजिमी था। मगर इस फिल्म का पर्दा पर्दा गीत अनोखा रीमिक्स था। इस गीत में दो पुराने गीतों फिल्म अपना देश (१९७२) के दुनिया में लोगों को और   कारवां (१९७१) के पिया तू अब तो आजा शामिल किया गया था। अनुराग कश्यप की बुरी तरह से फ्लॉप फिल्म बॉम्बे वेलवेट की पृष्ठभूमि भी साठ के दशक के बॉम्बे की थी। इस फिल्म में भी उस समय की पोशाकें, फैशन और माहौल तैयार किया गया था। इस फिल्म में सीआईडी फिल्म का गीता दत्त का गाया जाता कहाँ है दीवाने गीत जज क्लब वर्शन के तौर पर रिक्रिएट कर फिल्माया गया था।  
बहुत पुराना है रीमिक्स का चलन
पुराने गीतों को रिमिक्स कर नयी स्टार कास्ट के साथ फिल्माने का चलन भी काफी पुराना है। अशोक कुमार की एक फिल्म जीवन नैया १९३६ में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का एक गीत कोई हमदम न रहा काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गीत को खुद अशोक कुमार ने ही गया था। १९६० में अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार ने फिल्म झुमरू के लिए इसे रिक्रिएट किया था। किशोर कुमार ने सरस्वती देवी के मूल गीत को ज्यादा माधुर्य दिया था। इसी प्रकार से, मीना कुमारी की फिल्म पाकीज़ा के लता मंगेशकर के गाये इन्ही लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मेरा गीत को, सबसे पहले फिल्म हिम्मत (१९४१) में शमसाद बेगम और फिर फिल्म आबरू (१९४३) में याकूब गा चुके थे। लेकिन, इन दोनों ही गीतों के रिक्रिएशन ही दर्शकों को याद रह गए। हिम्मत और आबरू के संगीतकार पंडित गोबिंदराम थे, जबकि इस गीत को पाकीज़ा के लिए रिक्रिएट किया था गुलाम मोहम्मद ने। इस गीत के पाकीज़ा संस्करण पर फिल्म नया अंदाज़ (१९९०) में रेखा ने लिपसिंक किया था। 
पुराने गीत, नए होंठ 
फिल्म तनु वेड्स मनु में कजरा मोहब्बत वाला गीत को मूल रूप में ही रखा गया था। इस गीत पर कंगना रानौत थिरक रही थी। अलीगढ फिल्म में मनोज बाजपेई ने एक समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका की थी। यह प्रोफेसर पुराने हिंदी फिल्म गीतों का शौक़ीन था। इसे दिखाने के लिए उस प्रोफेसर को फिल्म अनपढ़ के आपकी नज़रों ने समझा गीत को रेडियो पर सुनते दिखाया गया था। इस गीत का रीमिक्स हॉलीवुड फिल्म मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पिसस में ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। ऐन इवनिंग इन पेरिस के टाइटल गीत को मोहम्मद रफ़ी ने गाया था। करण जोहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में यह मूल गीत रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया था। फिल्म पाकीज़ा के इन्ही लोगों ने ले लीन्हा गीत पर फिल्म नया अंदाज़ (१९९०) में रेखा ने लिपसिंक किया था।
पुराना गीत आवाज़ नई
आजकल पुराने फ़िल्मी गीतों को नए गायक-गायिकाएं अपनी आवाज़ दे रहे हैं। करण जोहर की फिल्म बॉम्बे टॉकीज में एक भिखारिन पुराने हिंदी फिल्म गीत गा कर भीख मांगती है। करण जोहर ने इस हेतु दो फिल्मों दिल अपना और प्रीत पराई के अजीब दास्ताँ है ये और वह कौन थी के लग जा गले गीतों को राशि हरमालकर की आवाज में रिक्रिएट करवा था। इसी प्रकार से, क्वीन (२०१२) में कंगना रानौत पर फिल्म अनहोनी (१९७३) के गीत हंगामा हो गया को अमित त्रिवेदी ने अरिजीत सिंह की आवाज़ के साथ रिमिक्स तैयार किया गया था। फिल्म तीसरी कसम के लोक गीत चलत मुसाफिर मोह लियो रे की धुन को दो फिल्मों के लिए रिमिक्स किया गया।  संदीप शिरोडकर ने दबंग २ में इस गीत को थाने में बैठे ड्यूटी गीत से रीमिक्स किया था। इसी गीत को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में तनिष्क बागची ने टाइटल सांग के साथ रिमिक्स किया था। इसी फिल्म में फिल्म थानेदार का तम्मा तम्मा गीत भी रिमिक्स कर शामिल किया गया था। 
रिमिक्स के वीडियो में बड़े सितारे 
रीमिक्स गीतों का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बॉलीवुड के बड़े सितारे भी रिमिक्स के गैर फ़िल्मी वीडियो में भी आ जाते हैं। अब तो हिंदी फिल्मों के बड़े सितारे पुरानी हिंदी फिल्मों के गीतों के रीमिक्स वर्शन के विडियो में अभिनय करने से भी नहीं हिचकते। १९९० में रिलीज़ राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की महेश भट्ट निर्देशित सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म आशिकी का धीरे धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आ जाना इसका बढ़िया उदाहरण है। इस गीत के रीमिक्स के विडियो में हृथिक रोशन और सोनम कपूर अभिनय करने से नहीं हिचकिचाते। 

बॉलीवुड न्यूज़ ११ मार्च - पढ़ने के लिए क्लिक करें