Monday 13 August 2018

क्या सत्यमेव जयते से जय होगी आयशा शर्मा की ?

अभिनेता जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म सत्यमेव जयते से एक नई अभिनेत्री आयशा शर्मा का फिल्म डेब्यू हो रहा है।

बिहार के भागलपुर से इस  मॉडल एक्ट्रेस का सम्बन्ध एक राजनीतिक परिवार से है।  उनके पिता कांग्रेस पार्टी के भागलपुर से  विधायक हैं।

अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयशा शर्मा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा।

वह, ५ फुट ७ इंच कद  और ३४-२६-३४ की परफेक्ट शारीरिक माप रखने वाली मॉडल हैं।

फिटनेस के लिए ख्यात आयशा शर्मा को मॉडलिंग में जल्द ही सफलता मिल गई।  वह लक्मे तथा दुसरे सौंदर्य ब्रांड का परिचित चेहरा बन गई।

किंगफिशर कैलेंडर २०१६ के एक पन्ने में आयशा शर्मा भी नज़र आ रही थी।  उसी साल, उन्हें आयुष्मान खुराना के गाये गीत इक वारि के वीडियो में देखा गया।

अब वह, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड  पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म सत्यमेव जयते से हिंदी फिल्म डेब्यू कर रही हैं।इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम की प्रेमिका शिखा की भूमिका में हैं।  यह एक अत्याधुनिक लड़की का किरदार है।

जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक सजग नागरिक (विजिलान्ती) की भूमिका कर रहे हैं। शिखा भीअन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली होने के कारण, जॉन अब्राहम के करैक्टर की काफी मदद करती है।

कत्थक डांसर, आयशा शर्मा का फिल्म डेब्यू जुड़वा २ में वरुण धवन के साथ होना था।  लेकिन, कुछ कारणों से यह  डेब्यू नहीं हो पाया।


आयशा की बड़ी बहन  नेहा शर्मा भी फिल्म एक्ट्रेस हैं।  नेहा शर्मा की तुम बिन २ (२०१६) और मुबारकां (स्पेशल अपीयरेंस) उल्लेखनीय हैं।  




निकिता रावल का एचआईवी पॉज़िटिव बच्चों के साथ एक दिन- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment