Monday 12 January 2015

गोल्डन ग्लोब पर छाया 'बॉयहुड' और 'बर्डमैन' का जादू

हॉलीवुड और विश्व के बड़े पुरस्कारों में से एक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का ऐलान कर दिया गया।  इन पुरस्कारों की घोषणा का विश्व के दर्शकों को बेताबी से इंतज़ार रहता है। आम तौर पर, गोल्डन ग्लोब को ऑस्कर का रिफ्लेक्शन माना जाता है। बहुत काम ऐसा हुआ है, जब गोल्डन ग्लोब के परिणाम ऑस्कर्स में नज़र न आये हों।  इस लिहाज़ से कहा जा सकता है कि ऑस्कर्स में भी 'बर्डमैन' और 'बॉयहुड'  का जलवा रहेगा।  गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में इन दोनों फिल्मों ने प्रमुख गोल्डन ग्लोब्स पर कब्ज़ा जमा लिया।  बॉयहुड ने बेस्ट ड्रामा, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की श्रेणी में पुरस्कार जीते तो बर्डमैन बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्टर (ड्रामा) के पुरस्कार ले उड़ी।  वहीँ, 'द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल, 'द थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग, सेल्मा, स्टिल ऐलिस, बिग आईज, व्हिपलाश और हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन भी पीछे नहीं रहीं। 'द लेगो मूवी', और 'बिग हीरो ६' की मौजूदगी में 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन२ ' का बेस्ट एनीमेशन फिल्म साबित होना काफी को चौंका गया। हॉलीवुड की फिल्मों को मिले गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का विवरण नीचे दिया गया है-
बेस्ट मोशन पिक्चर -ड्रामा 
बॉयहुड (विजेता)
फॉक्स कैचर
द इमीटेशन गेम
सेल्मा
द थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग
बेस्ट मोशन पिक्चर- कॉमेडी और म्यूजिकल 
द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल (विजेता)
बर्ड मैन
प्राइड
सेंट विन्सेंट
इनटू द वुड्स
बेस्ट एक्टर इन अ मोशन पिक्चर- ड्रामा
एड्डी रेडमैने, द  थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग (विजेता)
स्टीव करेल, फॉक्स कैचर
बेनेडिक्ट कम्बरबैच, द  इमीटेशन गेम
जेक गील्लेनहॉल, नाईट क्रॉलर
डेविड ऑएलोवो, सेल्मा
बेस्ट एक्ट्रेस इन अ मोशन पिक्चर- ड्रामा
जुलियंने मूर, स्टिल ऐलिस (विजेता)
जेनिफर एनिस्टन, केक
फ़ेलिसिटी जोंस, द थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग
रोसामंड पाइक, गॉन गर्ल
रीसे वुदरस्पून, वाइल्ड
बेस्ट एक्टर इन अ मोशन पिक्चर- म्यूजिकल ऑर कॉमेडी 
माइकल कीटोन, बर्डमैन (विजेता)
राल्फ फिएंन्स, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल,
बिल मरे, सेंट विन्सेंट
जोआक्विन फ़ीनिक्स, इनहेरेंट विस
क्रिस्टोफर वाल्ट्ज, बिग आईज
बेस्ट एक्ट्रेस इन अ मोशन पिक्चर- म्यूजिकल ऑर कॉमेडी 
एमी एडम्स, बिग  आईज (विजेता)
एमिली ब्लंट, इनटू द  वुड्स,
हेलेन मिरेन, द हंड्रेड-फुट जर्नी
जूलियन मूर, मैप्स टू द स्टार्स
कुवेन्ज़्हने वालिस, एनी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन अ मोशन पिक्चर
जेके सिमन्स, व्हिपलाश (विजेता)
रोबर्ट डुवल, द जज
एथन हॉक, बॉयहुड
एडवर्ड नॉर्टन, बर्डमैन
मार्क रुफालो,  फॉक्सकैचर
बेस्ट एक्ट्रेस इन अ मोशन पिक्चर
पेट्रीसिया अर्क्वेट, बॉयहुड (विजेता)
जेसिका चस्टाइन, अ मोस्ट वायलेंट ईयर
केइरा नाइटले, द इमीटेशन गेम
मेरील स्ट्रीप, इनटू द वुड्स
एमा स्टोन, बर्डमैन
बेस्ट डायरेक्टर- मोशन पिक्चर
रिचर्ड लिंकलेटेर, बॉयहुड (विजेता)
वेस एंडरसन, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल
अवा डूवेर्ने, सेल्मा
डेविड फिंचर, गॉन गर्ल
अलेजैंड्रो गोनजेल्स इनर्ऋतु, बर्डमैन
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- मोशन पिक्चर
जोहन जोहंसों, द थ्योरी ऑफ़ एवरीथिंग (विजेता)
अलेक्सांद्रे डेसप्लांट, द इमीटेशन गेम
ट्रेंट रेज़्नोर, गॉन गर्ल
अन्तोनिओ सांचेज़, बर्डमैन
हान्स ज़िम्मर, इंटरस्टेलर
बेस्ट ओरिजिनल सांग- मोशन पिक्चर
जॉन लीजेंड/कॉमन, 'ग्लोरी ', सेल्मा (विजेता)
लाना डेल रे, 'बिग आईज' , बिग आईज
पैटी स्मिथ/लियोनार्ड के, 'मर्सी इज़ ', नूह
'ओप्पोर्चुनिटी', एनी
लॉर्ड, 'येलो फ्लिकर बीट', द हंगर गेम्स: मॉकिंग्जय-पार्ट १
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन २ (विजेता)
बिग हीरो ६
द बुक ऑफ़ लाइफ
द लेगो मूवी
द बॉक्सट्रॉल्स
बेस्ट स्क्रीनप्ले मोशन पिक्चर 
अलेजैंड्रो गोंज़ालेस इनर्ऋतु, निकोलस गिअकबोने, एलेग्जेंडर डिनेलारिस जूनियर, अर्मांडो बो, बर्डमैन (विजेता)
वेस एंडरसन, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल
गिलियन फ्लैंन, गॉन गर्ल
रिचर्ड लिंकलेटेर, बॉयहुड
ग्राहम मूर, द इमीटेशन गॉन
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
लेवित्थान (विजेता)
फ़ोर्स मजूरी
गेट: द  ट्रायल ऑफ़ विवियन एम्सलेम
ताँगेरिन
इड़ा

No comments:

Post a Comment