Monday 12 January 2015

हेलो माय ओनली वन- कान्ये वेस्ट

यह वाकया  २०१४ के शुरू का है।  पॉल मैक्कार्टनी और कान्ये वेस्ट ने लॉस एंजेल्स में एक छोटे बंगले में एक धुन पर काम करना शुरू किया था।  यह पहली बैठक 'ओनली वन' की शुरुआत थी । दोनों जम कर अपना अपना काम करते ।  मैक्कार्टनी कीबोर्ड पर जूझे रहते ।  कान्ये सुरों पर अभ्यास करते ।  कुछ नया करने की कोशिश करते। फिर दोनों ने अपनी इस रिकॉर्डिंग को सुनना शुरू किया।  कान्ये अपने परिवार के साथ सुन रहे थे।  गोद में उनकी बेटी बैठी हुई थी। 'हेलो, माय ओनली वन....' सुनते हुए उन्होंने महसूस किया कि  वह जो सुन रहे हैं, वह उनके मुँह से निकले शब्द नहीं हैं। कान्ये ने महसूस किया कि  उनके मुंह  से उनकी माँ, उनकी मेंटर, उनकी प्रतिभा पर विश्वास रखने वाली, उनकी सच्ची मित्र डॉक्टर डोंडा वेस्ट गा रही थीं । आश्चर्य में डूबे कान्ये वेस्ट कहते हैं, "हम परिवार के सदस्य गीत को सुन रहे थे।  मेरी माँ गा रही थी।  मेरी बेटी के लिए.…हेल्लो माय ओनली वन…जस्ट लाइक द मॉर्निंग सन.…यु विल कीप ऑन राइजिंग टिल द  स्काई नोज योर नाम।" डॉक्टर डोंडा वेस्ट के लिए कान्ये द बेस्ट थे।  तभी तो उन्होंने उनका नाम कान्ये रखा।  बताते हैं कान्ये वेस्ट, "मेरी माँ  मेरा नाम कान्ये रखा…यानि ओनली वन।" सचमुच कान्ये वेस्ट संगीत की दुनिया के ओनली वन हैं।  इसीलिए वन है उनका मैक्कार्टनी के साथ अनोखा एल्बम 'ओनली वन'. नए साल के मौके पर कान्ये और मैक्कार्टनी का यह सिंगल दुनिया के ११९ देशों के संगीत प्रेमियों के लिए आई ट्यून्स स्टोर्स पर केवल एक हफ्ते के लिए उपलब्ध है।  तो मौज कीजिये और कान्ये मैक्कार्टनी की जोड़ी के एल्बम 'ओनली वन' को कहिये, "हैप्पी न्यू ईयर।"

No comments:

Post a Comment