Sunday 4 January 2015

'अथर्वा द ओरिजिन में शाहरुख़ खान

रमेश थमिलमणि के ग्राफ़िक नावेल 'अथर्वा द ओरिजिन' में  बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।  पृथ्वी के जन्म पर केंद्रित इस उपन्यास में मनुष्य की जीवन यात्रा का चित्रण किया गया है। पृथ्वी के भावी राजा अपनी कठिन और लम्बी जीवन यात्रा पर निकला है।  इस यात्रा में वह अनोखे जानवरों का सामना करता है और जादुई ज़मीन के दर्शन करता है। अभी इस उपन्यास का एक मिनट का ट्रेलर देख कर इस प्रोजेक्ट के कंटेंट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट पर विरजू स्टूडियो काम कर रहा है। इस उपन्यास का रेखांकन रमेश आचार्य ने किया है। अजंता एलोरा गुफाओं के चित्रण ग्राफ़िक नावेल के प्रारंभिक स्वरुप कहे जा सकते है।  १९६४ में पहली बार अधिकारिक रूप से ग्राफ़िक नावेल शब्द का उपयोग किया गया। १९७८ में विल आइजनर के प्रकाशन अ कॉन्ट्रैक्ट विथ गॉड के साथ यह उपन्यास हो गए। उम्मीद की जानी चाहिए कि अथर्वा द ओरिजिन के बाद यह उपन्यास भारत में भी प्रकाशित होने लगेंगे।





No comments:

Post a Comment