Monday 23 October 2017

हॉकी खिलाडी संदीप सिंह की बायोपिक में अंगद बेदी

अबू धाबी में 'टाइगर जिंदा है' के शिड्यूल को पूरा करने के बाद अभिनेता अंगद बेदी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह पर बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं । वह फिल्म में संदीप सिंह के हॉकी खिलाड़ी और बड़े भाई की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। संदीप सिंह की भूमिका में दिलजीत दोसांज हैं। फिल्म तापसी पन्नू की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है ।  पिछले हफ्ते अंगद ने हॉकी खिलाड़ी के रूप में अपने प्रशिक्षण की शुरूआत की। फिल्म के अभिनेताओं को प्रशिक्षण का काम स्वयं संदीप सिंह देख रहे हैं। इस खेल में उच्चस्तरीय ऊर्जा और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है, जो अंगद के लिए बेहद आसान है, क्योंकि उन्हें काफी छोटी आयु से ही एक एथलीट के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। अंगद ने किसी पेशेवर हॉकी खिलाड़ी की तरह मैदान पर अभ्यास किया, जिससे संदीप सिंह भी काफी प्रभावित हुए। 

No comments:

Post a Comment