Saturday 21 October 2017

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कीर्ति है मोहेना

रेवा के राज परिवार से मोहेना कुमार सिंह का एक्टिंग और नृत्य में दिलचस्पी लेना दिलचस्प लगता है।  उन्होंने छह साल अपनी दादी राजमाता प्रवीण कुमार सिंह से कत्थक सीखा है।  वह टीवी दर्शकों की नज़रों में डांस इंडिया डांस ३ से आई।  उन्होंने फिल्म एबीसीडी में अभिनय भी किया।  डांस इंडिया डांस के बाद मोहेना ने झलक दिखला जा के कई सीजन में कोरियोग्राफी की।  आजकल वह टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति मनीष गोयनका के किरदार में दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।   

No comments:

Post a Comment