Tuesday 31 October 2017

क्या मेरसल विजय के साथ फिल्म करेंगी सोनाक्षी सिन्हा !

अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा 
जीएसटी के संवादों के कारण विवादों में घिरी फिल्म मेर्सल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म में तमिल स्टार विजय ने तिहरी भूमिका की है। एटली की इस फिल्म में विजय की तिहरी भूमिका के लिए तीन अभिनेत्रियों सामंथा अक्किनेनी, काजल अग्रवाल और नित्या मेनन को लिया गया है। अब विजय ए आर मुरुगदास की अनाम फिल्म में मुख्य भूमिका करने जा रहे हैं। खबर है कि यह फिल्म मुरुगदास स्टाइल की मनोरंजक फिल्म होगी ।  फिल्म में विजय का किरदार बिलकुल अनोखा होगा। फिलहाल, विजय के अपोजिट किसी एक्ट्रेस की खोज की जा रही है। बताते हैं कि  विजय की नायिका की दौड़ में राकुल प्रीत सिंह सबसे आगे हैं।  मगर, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में खबर है कि मुरुगदास फिल्म विजय के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा को लेना चाहते हैं।  मुरुगदास ने सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म अकीरा की नायिका बनाया था।  अक्षय कुमार के साथ फिल्म हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में भी नायिका सोनाक्षी सिन्हा थी। इसलिए, पूरी उम्मीद है कि राकुल प्रीत की तुलना में सोनाक्षी सिन्हा को वरीयता दी जाए।  लेकिन यहाँ यह याद रखना होगी कि मुरुगदास निर्देशित हालिया सुपर हिट फिल्म स्पाईडर की नायिका राकुल ही थी। बहरहाल, निगाहें विजय और मुरुगादॉस की तीसरी बार बन रही जोड़ी की फिल्म पर होगी। क्योंकि, इस जोड़ी की पहली दो फ़िल्में थुप्पक्की और कथ्थी सुपर हिट रही थी।  

No comments:

Post a Comment