Tuesday 31 October 2017

रणवीर सिंह चाहे अक्षय कुमार की इजाज़त

टॉयलेट एक प्रेम कथा की प्रचार फिल्म 
विपुल शाह और अनीस बज्मी की निर्माता-निर्देशक जोड़ी की २००८ में रिलीज़ सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग की सीक्वल फिल्म बनाये जाने की खबर है।  मगर, यह फिल्म विपुल शाह और अनीस बज़्मी नहीं बना रहे। सिंह इज किंग की सफलता के बावजूद, बिपुल शाह और अनीस बज़्मी के बीच मनमुटाव के कारण फिल्म का सीक्वल परवान नहीं चढ़ सका। हालाँकि, अक्षय कुमार ने इसकी कोशिश खूब की। इसके बाद अक्षय कुमार भी आगे बढ़ गए।  हालाँकि, २०१५ में हैप्पी सिंह के बजाय रफ़्तार सिंह को नायक बना कर प्रभुदेवा निर्देशित सिंह इज ब्लिंग से सिंह इज किंग का जादू जगाने की कोशिश ज़रूर की गई । मगर यह फिल्म सफल नहीं हुई। हैप्पी सिंह को पलीता लग गया।  अब कथित सीक्वल फिल्म को शैलेन्द्र सिंह बना रहे है। फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, साफ नहीं है। लेकिन,फिल्म के नायक रणवीर सिंह होंगे। फिल्म का टाइटल सिंह इज किंग पार्ट २ नहीं, बल्कि शेर सिंह होगा। इसके बावजूद रणवीर सिंह चाहते हैं कि पहले अक्षय कुमार नो ऑब्जेक्शन दें।  तभी वह फिल्म करेंगे।  रणवीर सिंह और अक्षय कुमार में बढ़िया पटती है।  रणवीर ने अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रचार एक वीडियो के ज़रिये किया था।  अब चूंकि, शेर सिंह के साथ कहीं न कहीं सिंह इज किंग के हैप्पी सिंह का नाम जुड़ता नज़र आ जाता है।  शायद इसीलिए रणवीर सिंह चाहते होंगे कि फिल्म को अक्षय कुमार नो ऑब्जेक्शन दें।  

No comments:

Post a Comment