Monday 30 October 2017

चोट के बावजूद शादी में ज़रूर आना का प्रमोशन कर रहे हैं राजकुमार राव

इसमे कोई शक नहीं कि राजकुमार राव पेशेवर नज़रिए वाले अभिनेता हैं।  वह अपनी प्रतिबध्दताओं को पूरा करना जानते हैं। हाल ही में, फराह खान के लोकप्रिय रिएलिटी शो लिप सिंग बैटलके सेट पर राजकुमार घायल हो गए थे। उनका पैर टूट गया था। लेकिन अपने पैर पर चोट आने के बावजूद राजकुमार अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहें हैं। विनोद बच्चन द्वारा निर्मित और रत्ना सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति खरबंदा और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं।सूत्रों बताते हैं, “पैर पर चोट आने के बाद राजकुमार राव की सर्जरी हुई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी हैं। लेकिन वह फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।"

No comments:

Post a Comment