यह वाक्य सुपर डांसर चैप्टर २ के सेट का है। इस शो के प्रतिभागी बच्चे अपनी प्रतिभा से शो जजों अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर का मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा से उनको प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में ऐसा क्या हुआ कि शिल्पा शेट्टी डर गई ? दरअसल, इस शो के प्रतिभागी शगुन सिंह और ऋतिक दिवाकर हॉरर डांस को पेश कर रहे थे। इस डांस को शुरू करने से पहले सेट पर सभी लाइटे बंद कर दी गई थी। इसी समय शगुन सिंह ठीक शिल्पा शेट्टी के सामने आ खडी हुई और हॉरर डांस एक्ट करने लगी। यकायक, शुरू हुए इस एक्ट को देख कर शिल्पा शेट्टी बुरी तरह से भयभीत हो गई। शो के दौरान दिलचस्प नज़ारा था। शिल्पा शेट्टी डरी सी खुद को बहादुर साबित करने की कोशिश कर रही थी, वहीँ पास बैठे दूसरे जज अनुराग बासु और गीता कपूर हंस रहे थे। हालाँकि, इस एक्ट के दौरान उन्हें भी डर कम नहीं लगा था। अब यह बात दीगर हैं कि तीनों जजों ने शगुन और दिवाकर की नृत्य प्रतिभा की सराहना की।
No comments:
Post a Comment