Tuesday 5 December 2017

'पोरस' का नन्हा एलेग्जेंडर

विद्वान शर्मा
सिद्धार्थ कुमार तिवारी के ऐतिहासिक शो पोरस आजकल दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल में एक ही दिन पैदा, लेकिन भिन्न परिवेश में पलेबढे दो हस्तियों  का चित्रण हुआ है।  भारत में जिस समय पोरस का जन्म हुआ, ठीक उसी समय सुदूर ग्रीस में एलेग्जेंडर का जन्म हुआ था।  दोनों ही बहादुर और योद्धा थे।  सोनी
क्वीन ओलिम्पियस (समीक्षा) की गोद में नन्हा एलेग्जेंडर (विद्वान शर्मा) 
एंटरटेनमेंट पर दिखाए जा रहे सीरियल पोरस में अभी इन दोनों बालकों का जन्म हुआ है।  आने वाले कुछ एपिसोड में दर्शक नन्हे एलेग्जेंडर के रूप में विद्वान शर्मा को देखेंगे।  नन्हे विद्वान को दर्शकों ने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देव (शहीर शेख) और सोनाक्षी (एरिका फर्नांडेस) छोटे बेबी के रूप में देखा है।  अब दर्शक इस प्यारे बच्चे को क्वीन ओलिम्पियस (समीक्षा) की गोद में बैठा देखेंगे।  

No comments:

Post a Comment