Tuesday, 4 December 2018

FLO to Interact with Prahlad Kakkar & Bharat Dabholkar


FICCI LADIES ORGANISATION  MEMBERS TO INTERACT WITH AD GURU PRAHLAD KAKKAR AND ONE LINE  PUNCH GURU BHARAT DHABOLKAR ON DECEMBER 7

The members of FICCI ladies Organisation (FLO) the women business wing of apex business body FICCI will be interacting with advertisement guru Prahlad Kakkar and One line punch guru known more Amul butter punchlines in a session titled 'Advertising is the most fun you can have with your clothes on ' on December 7, 2018 in New Delhi . 

As a part of its activities, FLO brings together achievers from various arenas for interactive sessions on innovating change to achieve success. Prahlad Kakkar & Bharat Dabolkar are not only inspirational leaders and role models for the advertisement industry but also for youth in general. 

Prahlad Kakkar is a leading Indian ad film director, best known for his work on the famous Pepsi TV commercial, “Ye hi hai right choice”, “Everest ka tikha lal”, “Maggie "2 minutes and pichkoo”, “I love you Rasna” and the list is still going on.“To tell a story in 30 seconds in the most engaging way possible” is the philosophy of Mr Prahlad Kakkar, the man behind these ads that has become a part of every household today."said Ms Pinky Redy, President, FICCI Ladies Organisation  (FLO) 


"One line Punch Guru Mr Bharat Dabolkar is the man behind the “Utter Butterly delicious” Amul butter ads. A maverick adman and the undisputed king of satire, he has dabbled and excelled in advertising, television and theatre. Both Prahlad and Bharat have the Bollywood connection as they have acted in Bollywood films. "said Ms Reddy. 

FLO President, Pinky Reddy said, “FLO is the most apt platform to connect, learn and grow. We recognize the success stories of true achievers and provide a platform for the members to be inspired by them.” 


“Both Prahlad and Bharat and exemplary leaders in their own creative domain. They have been successfully harnessing their innate creative abilities and converting them to strategized creative outputs. It was highly fascinating to hear from them about their journey, to learn about their challenges and understand about their creative pursuits. The right perspective and the precise skills for an effective brand positioning was the key takeaway from the event,” Ms Reddy added.       



सिम्बा  के ट्रेलर रिलीज़ पर सिम्बा के सितारे - क्लिक करें 

सिम्बा के ट्रेलर रिलीज़ पर सिम्बा के सितारे

दोस्ती के साइड इफेक्ट्स दिखाने वाली फिल्म !



दोस्ती के साइड इफेक्ट्स चार दोस्तों की कहानी है, जो हर जगह साथ रहते हैं। एक दूसरे के लिए जीते और मरते हैं।

इन दोस्तों की ज़िन्दगी में आता है एक मोड़, एक हत्या के बाद।

इस फिल्म का निर्माण शेयर हैप्पीनेस फिल्म ने किया है। फिल्म के निर्देशक हदी अली अबरार है।

दोस्ती के भिन्न रंगो दोस्ती, धोखा, प्यार, नफ़रत, ड्रामा और हंसी ख़ुशी की इस कहानी में चार दोस्तों की भूमिका सपना चौधरी, विक्रांत आनंद, जुबेर के खान और अंजू जाधव ने की है।

निर्माता जोयल डेनियल के लिए पटकथा पंकज उनियाल ने लिखी है। इस फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किया जा रहा है।

फिल्म अगले साल के शुरू में रिलीज़ हो सकती है।  


मार्वेल की पहली महिला सुपरहीरो कैप्टेन मार्वेल - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मार्वेल की पहली महिला सुपरहीरो कैप्टेन मार्वेल


डीसी कॉमिक्स की सुपरहीरो वंडर वुमन के बाद, मार्वेल कॉमिक्स की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म कैप्टेन मार्वेल रिलीज़ होने को है।

सोमवार को इस फिल्म का ट्रैलर रिलीज़ हुआ।

कैप्टेन मार्वेल, अमेरिकी वायु सेना की पूर्व महिला फाइटर पायलट कैरोल डंवरस के ब्रह्माण्ड के शक्तिशाली नायकों में शामिल होने की है। वह क्री मिलिट्री टीम की स्टारफोर्स में शामिल हो जाती है।

जब वह पृथ्वी पर वापस आती है तो उसे दो एलियन संसार के टकराव से आकाश गंगा में विनाश की पैदा स्थिति से जूझना पड़ता है।

इस फिल्म से पता चलेगा कि कैरोल डंवरस, वास्तव में आधी मनुष्य और आधी एलियन है।  उसमे सुपरहीरो शक्तियां हैं।  यही उसके अतीत के दो रहस्य भी खुलते हैं। 

१९९५ की दुनिया पर केंद्रित, कैप्टेन मार्वेल को एना बोडेन और रयान फ्लेक ने लिखा और निर्देशित किया है।

इस फिल्म में, कैरोल डंवरस की भूमिका ब्री लार्सन ने की है। दर्शकों ने ब्री लार्सन को पिछले साल कॉंग : स्कल आइलैंड में मेसन वीवर और द गिलास कैसल में जीनेट वाल की भूमिका में देखा था।

ब्री, अपनी कैप्टेन मार्वेल की भूमिका को, अगले साल रिलीज़ होने जा रही अवेंजर्स सीरीज के अनाम फिल्म में भी करेंगी। इस फिल्म में, उनका साथ एजेंट शील्ड के मुखिया निक फरी के रूप में  सैमुएल एल जैक्सन देंगे । फिल्म में ऐनेट बेनिंग, अब तक रहस्य में रखी गई क्री की भूमिका कर रही हैं। 

कैप्टेन मार्वेल, ८ मार्च २०१९ को रिलीज़ होगी।  


बॉम्बैरिया का ट्रंलर

Monday, 3 December 2018

पोस्टर - आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल नुसरत भरूचा

७ जून २०१९। को रिलीज होगी फिल्म डार्क फ़ीनिक्स

जारी हुआ ब्री लार्सन की फिल्म कैप्टन मार्वेल का पोस्टर




नीलू वाघेला के पानी के अन्दर चार घंटे - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नीलू वाघेला के पानी के अन्दर चार घंटे


हर किसी के जीवन में एक अलग भय है। अधिकांश लोग अपने भय का सामना करने से बचते हैं, लेकिन जब आपके पास कोई विकल्प नहीं हो तो क्या होता है? सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो में सत्य देवी की भूमिका निभाते हुए हमारी प्यारी अभिनेत्री नीलू वाघेला के साथ भी यही हुआ। 

यह अभिनेत्री हाल ही में एक महत्वपूर्ण दृश्य के लिए शूटिंग कर रही थी जहां उन्हें स्विमिंग पूल में शूट करना था। दृश्य तब का था जब गुंडें सत्य देवी को मारने के लिए आते हैं और उनके हाथ बांधकर उन्हें स्विमिंग पूल में फेंक देते हैं।

चूंकि दृश्य बहुत कठिन था और इसे अच्छी तरह से शूट करने के लिए, नीलू ने सुनिश्चित किया कि यह वास्तविक दिखे और कई रिटेक दिए। उनका समर्पण ऐसा था कि पूरे दृश्य की शूटिंग में ४ घंटे लगे और पूरी अवधि के दौरान नीलू पानी में थी।

पूरा स्टार कास्ट उनके समर्पण से अभिभूत था और वह उनके लिए ताली भी बजाने लगे क्योंकि पानी के भय के बावजूद अभिनेत्री लगातार इतने समय तक पानी में थी।


इस दृश्य पर टिप्पणी करते हुए, नीलू वाघेला ने कहा, “सबसे पहले मैं स्विमिंग पूल को देखकर बहुत डर गई थी। बचपन से मुझे पानी का भय है और जब मुझे इस विशेष दृश्य के लिए शूट करना पड़ा तो मैं बहुत तनावपूर्ण थी।

लेकिन जैसे ही मैं स्विमिंग पूल में गई, तो मैंने दृश्य के लिए पूरी तरह से शूटिंग का आनंद लिया और शूट में इतना खो गई कि मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैंने पूल में ४ घंटे बिताए थे। मुझे लगता है कि मेरा डर अब चला गया है और भविष्य में मुझे पानी में किसी भी दृश्य के लिए शूटिंग में कोई समस्या नहीं होगी।

Kajol awards Zeenat Aman and Helen at the Lux Golden Rose Awards - क्लिक करें 

Kajol awards Zeenat Aman and Helen at the Lux Golden Rose Awards


Like every other year, this year too The Lux Golden Rose Awards  witnessed A-list celebrities charming the awards night along with some memorable performances.


Lux Golden Rose award for the Boldest Beauty of the decades was jointly awarded to two of the boldest beauties Indian cinema ever had Zeenat Aman and Helen. While giving the award to these legends, Kajol commented on how they both were way ahead of their geneartion when it came to making bold decisions in terms of their characters, dressing or attitude.



‘EXPERIENCE MACAO FESTIVAL’ in Delhi - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

‘EXPERIENCE MACAO FESTIVAL’ in Delhi


To celebrate the opulence and splendid culture of Macao, the Macao Government Tourism Office (MGTO) organised  the ‘Experience Macao Festival’ at Cyber Hub, Gurgaon from 30th November to 2nd December with a lot of fun activities, delicious Macanese food and memorable ‘Macao moments’.


The festival kick started with various interactive activities and garnered a lot of praise and attention on its first day itself. In attendance was an interesting visitor at the event - the official mascot of Macao Tourism – MAK MAK and the dancing Panda Kai Kai who fascinated and encouraged them to click pictures and greeted them with warm hugs.


The Virtual Reality [VR] zone was a big hit with everyone as it simulated the scenic beauty and bustling streets of Macao for the Delhiites. However the biggest attraction of the event was the food truck showcasing specially curated Macao’s Signature Delicacies comprising of the famous Macanese Egg Tarts, African Chicken, Macanese Minchi and Dim sums.


Other unique activities included traditional lion dance and the lovely carnival parade which gained everyone’s attention and kept them glued to the performances. Children and adults also enjoyed getting their MAK MAK tattoos and names written in Chinese using the beautiful Calligraphic typography.


Zap Booking and DPauls also had their sales stalls at the festival and offered discounted Macao packages to all customers during the three days of the festival.



Showcasing many more exciting activities, the festival left the audience spell bound with its innovative and fascinating Macao setting. An event full of surprises, this festival proved to be the perfect weekend getaway for people to enjoy a break from their monotonous lives. Be it a college student or a corporate or a mother with young kids, this festival was a huge hit amongst all of them.



ऐलान से पहले ही अनुराग बासु की कॉमेडी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

ऐलान से पहले ही अनुराग बासु की कॉमेडी



कुछ समय पहले, यह खबरे थी कि अनुराग बासु, अपनी २००७ की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल बनाने  जा रहे हैं।  इस फिल्म के लिए कुछ कलाकारों के नामों का  खुलासा भी हुआ था।  इसके अलावा, फिल्म के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं मालूम हो सका था।

लेकिन, अब  पता चला है कि अनुराग बासु की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का न तो सीक्वल होगी, न ही इसकी मूल फिल्म से कोई निकटता ही होगी।  यह मोटा मोटी ही २००७ की फिल्म के करीब होगी। यह फिल्म मूल फिल्म की तरह खालिस रोमांटिक भी नहीं होगी।  बल्कि यह कॉमेडी स्किट टाइप की फिल्म होगी।

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शैख़ को मेट्रो में सवार कर लिया गया है।


सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन, अनुराग बासु अपनी फिल्म का एक शिड्यूल कलकत्ता में पूरा भी कर लाये हैं।  सूत्र बताते हैं कि इस शूट में अभिषेक बच्चन की ही भागीदारी थी।

है न मज़ेदार कि कोई फिल्म बिना ऐलान के एक शिड्यूल शूट भी हो जाए।  अब इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। फिल्म के अगले साल किसी तारिख को रिलीज़ होने की संभावना है।

यहाँ बताते चले कि लाइफ इन अ मेट्रो के पहले हिस्से में कोंकणा सेन शर्मा, इरफ़ान खान, शरमन जोशी, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, शाइनी आहूजा, धर्मेंद्र, नफीसा अली और केके मेनन जैसी बड़ी स्टार कास्ट थी।

इस फिल्म की ओपनिंग बड़ी साधारण रही थी। लेकिन, फिल्म को मौखिक प्रचार मिला। सिनेमाघरों से निकलते दर्शकों ने फिल्म को सराहा और दुबारा देखा।

नतीजे के तौर पर ९ करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड २४ करोड़ से अधिक का कारोबार किया।  यह २००७ की २६वा सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म बनी।   


जब शादी के संगीत में चौंक पड़ा प्रियंका चोपड़ा का परिवार !- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

जब शादी के संगीत में चौंक पड़ा प्रियंका चोपड़ा का परिवार !


आज परिणीति चोपड़ा ने, अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले की संगीत की रस्म की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  इस फोटो में परिणीति चोपड़ा सहित पूरा चोपड़ा परिवार नृत्य करते दिखाया गया है।

प्रियंका-निक रोमांस बॉलीवुड स्टाइल 
संगीत की तैयारी करते समय, चोपड़ा परिवार ने तय किया था कि इस संगीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रोमांस को बॉलीवुड स्टाइल में नृत्य, चित्रों और स्किट के ज़रिये दिखाया जायेगा।  इसके लिए पूरे चोपड़ा परिवार ने कई दिनों से मेहनत की थी।  इस प्रकार से चोपड़ा परिवार जोनास परिवार को मात देना चाहते थे।

चौंक उठा चोपड़ा परिवार 
लेकिन, चोपड़ा परिवार के चौंकाने की बारी थी।  संगीत में मौजूद मेहमान चकित थे। पूरा जोनास परिवार बॉलीवुड फिल्मों के तमाम गीतों पर नाच रहा था। दिलचस्प बात यह थी कि इस परिवार के हर सदस्य के होंठ भी, गीत के बोलों के साथ चल रहे थे।  ऐसा तो कोई मांझा हुआ कलाकार ही कर सकता है।  साबित होता था कि जोनास परिवार ने संगीत संध्या के लिए पंजाबियों से ज़्यादा तैयारी कर रखी थी। बेचारी परिणीति चोपड़ा चारों खाने चित थी। 

संगीत में प्यार की सुगंध 
लेकिन, इससे एक बात तो साबित हो गई कि प्रियंका चोपड़ा की संगीत संध्या में प्रियंका-निक रोमांस की सुगंध फैली हुई थी।  दोनों परिवारों के बीच की प्रतिस्पर्द्धा ख़ुशी और हंसी के बीच सीटियों का आनंद ले रही थी। हैप्पी मैरिज प्रियंका-निक !


पति के अलावा माधुरी दीक्षित के फेवरेट कौन ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

पति के अलावा माधुरी दीक्षित के फेवरेट कौन ?


बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने, इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, "माय फेवरिट्स इन अ सिंगल फ्रेम।"

माधुरी दीक्षित के फेवरेट 
इस चित्र में माधुरी दीक्षित के दाहिने ओर उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने खड़े हुए हैं। उनके सबसे बांये फिल्मकार संजय लीला भंसाली है।  संजय के साथ माधुरी दीक्षित ने, २००२ में रिलीज़ फिल्म देवदास में काम किया था।  इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने तवायफ चंद्रमुखी की भूमिका की थी।  फिल्म में उनके देवदास शाहरुख़ खान थे।

शाहरुख़ खान के साथ छह फ़िल्में 
शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित ने, सबसे पहले फिल्म अंजाम (१९९४) में अभिनय किया था।  इस फिल्म में शाहरुख़ खान की खल भूमिका थी।  निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म में  माधुरी के नायक दीपक तिजोरी थे।  इसके बाद, १९९७ में, इन दोनों की दो फ़िल्में कोयला और दिल तो पागल है रिलीज़ हुई।  दिल तो पागल है बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।  २००० में यह दोनों पेंटर मक़बूल फ़िदा हुसैन की फिल्म गज गामिनी में दिखाई दिए।  आखिरी बार यह जोड़ी फिल्म देवदास और हम तुम्हारे हैं सनम में थी। यह दोनों ही हिट फिल्मों में शुमार हैं।

इसलिए फेवरेट !
शायद इसलिए कि संजय लीला भंसाली और शाहरुख़ खान ने उन्हें कुछ यादगार फ़िल्में दी हैं, माधुरी के पति के अलावा यह दोनों फेवरेट हैं।

स्टार गोल्ड से २३ दिसंबर को प्रसारित होगी बधाई हो  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

इंदीप बक्शी का म्यूजिक वीडियो तू मेरी कौन

स्टार गोल्ड से २३ दिसंबर को प्रसारित होगी बधाई हो !


आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो !, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म १८ अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और  अभी तक १३५ करोड़ का कारोबार कर चुकी है। जब तक कोई दूसरी बड़ी फिल्म सामने नहीं आती, बधाई हो के अच्छा बिज़नेस करते रहने के संभावना है।

संभव है कि ७ दिसंबर को, केदारनाथ की रिलीज़ के बाद, बधाई हो के कारोबार में कोई कमी आये। जंगली पिक्चर्स और क्रोम पिक्चर्स की इस फिल्म के निर्माण में सिर्फ २९ करोड़ खर्च हुए थे।  अक्षत घिल्डयाल की पटकथा पर अमित शर्मा निर्देशित बधाई हो में नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सिकरी के भावाभिनय ने दर्शकों को बाँध लिया था।

अब यह सभी किरदार आपके घर आ रहे हैं। मशहूर फिल्म चैनल स्टार गोल्ड ने, बधाई हो के इस महीने प्रसारित करने का ऐलान किया है।  यह फिल्म २३ दिसंबर को रात ८ बजे से देखी जा सकेगी।

तब तक देखिये फिल्म का ट्रेलर।


पानीपत के लिए गंजे हुए अर्जुन कपूर और संजय दत्त  - पढ़ने के लिए क्लिक करें  

पानीपत के लिए गंजे हुए अर्जुन कपूर और संजय दत्त


पिछले दिनोंमलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करके निकले,  अभिनेता अर्जुन कपूर अपना सर और चेहरा ढकेबचते-बचाते निकलते से लगे। ऐसा लगा कि वह अपने और मलाइका के संबंधों पर सवालों से बचना चाह रहे थे।

पानीपत के गंजे सदाशिव राव
जबकिवास्तविकता यह नहीं थी।  दरअसलअर्जुन कपूर अपना लुक छिपा रहे थे।  उनका लुकआशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत के लिए था।  इस फिल्म में सदाशिव राव भाऊ की भूमिका के लिए अर्जुन कपूर को अपने सर के बाल उतरवाने पड़े हैं। बाद में, अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर अपना हैट पहने चित्र अपलोड करते हुए, अर्जुन कपूर ने इसका संकेत भी दिया ।

क्या ज़रूरी था गंजा होना ?
चूंकिफिल्म की शूटिंग काफी लम्बे समय तक चलनी है और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्मों के किरदार वास्तविकता के निकट रखना चाहते हैंइसलिए अर्जुन कपूर को मराठा सरदार बनने के लिए खुद को गंजा करना पड़ा।


दो-दो गंजे
दिलचस्प बात यह है कि पानीपत में एक नहीं दो दो गंजे होंगे।  फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका कर रहे संजय दत्त भी गंजे किरदार में नज़र आएंगे।  इसके लिए संजय दत्त ने अपने बालों पर उस्तरा चलवा लिया है। इस प्रकार सेदर्शकों को फिल्म पानीपत में दो गंजे चरित्र तलवार भांजते और मोटे मोटे डायलाग बोलते नज़र आएंगे।

अग्निपथ के बाद गंजे संजय
संजय दत्त ने, पानीपत से पहले, करण जौहर निर्मित एक्शन फिल्म अग्निपथ के विलेन कांचा चीना के लिए खुद को गंजा किया था ।  दिलचस्प बात यह थी कि संजय दत्त इस फिल्म के लिए दो बार गंजे हुए ।

अग्निपथ के लिए दो बार हुए गंजे
अग्निपथ की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। करण जौहर फिल्म में कैटरीना कैफ का एक आइटम रखना चाहते थे ।  इस चिकनी चमेली गीत को कांचा के अड्डे पर फिल्माया जाना था । इसलिए, संजय दत्त के किरदार कांचा की मौजूदगी ज़रूरी थी ।  उस समय तक, संजय दत्त के सर पर बाल उग आये थे और वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त थे ।  लेकिन, संजय दत्त को, कांचा चीना की भूमिका के लिए फिर गंजा होना पडा और दूसरी फिल्मों में विग लगा कर काम करना पडा ।  


रोहित शेट्टी की करप्ट सिंघम कॉपी है सिम्बा - पढ़ने और देखने के लिए क्लिक करें 

रोहित शेट्टी की करप्ट सिंघम कॉपी है सिम्बा



रोहित शेट्टी की, रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म सिम्बा का ट्रेलर आज जारी हुआ।इस ट्रेलर से फिल्म रोहित शेट्टी की पुरानी फिल्म सिंघम पर आश्रित लगती है।

सिंघम का कहानी बयान 
शुरुआत ही, अजय देवगन के सिंघम के नदी से नहा कर निकलने वाले सीन से होती है।  वही कहानी बताते चलते हैं।

ट्रेलर में नयापन नहीं 
ट्रेलर नयेपन को तरसता है। सिम्बा का भीड़ के साथ कार के बोनट पर बैठे आना, अजय देवगन की फिल्म गोलमाल की याद दिला देता है।  तमाम गीतों में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट की भीड़ रोहित शेट्टी ब्रांड है। लेकिन, अब यह ब्रांड अजय देवगन के साथ कुछ इतना जुड़ गया है कि अजय देवगन ब्रांड बन जाता है। पर फिल्म में रणवीर सिंह हीरो हैं।

सिंघम टाइप एक्शन 
फिल्म के एक्शन भी जाने पहचाने है।  तमाम सीन चुराए हुए लगते हैं।  अजय देवगन और प्रकाश राज के बीच आटा माझी सटकेला संवाद को याद कराने वाला एक दृश्य भी है।

बच्चा, जो करप्ट पुलिस बनना चाहता है 
सिर्फ कहानी यह है कि सिंघम जिस छोटे बच्चे की कहानी सुना रहा है, वह बचपन से पुलिस बनना चाहता है, लेकिन पैसा कमाने के लिए। एक हादसा उसे ईमानदार बना देता है।

टेम्पर की रीमेक सिम्बा 
यह फिल्म, जूनियर एनटीआर की तेलुगु फिल्म टेम्पर की रीमेक है।  कितना अलग रख पाए हैं, रणवीर सिंह इसे दर्शकों के मन में कितना उतार पाते हैं, इसकी जानकारी तो २८ दिसंबर को ही हो सकेगी।

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले का जश्न -पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Sunday, 2 December 2018

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले का जश्न

संजय दत्त के साथ गैंगस्टर फिल्म में आयुष शर्मा


जब सुपरस्टार हो साला, तब गोरा लगे काला ! आयुष शर्मा के लिए यह वाक्य काफी मुफीद बैठता है। आयुष शर्मा का हिंदी फिल्म डेब्यू फिल्म लवयात्री से हुआ था।  इस फिल्म के निर्माण में २५ करोड़ खर्च हुए थे। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल तमाम १० करोड़ ही बटोर सकी। यह एक बुरी असफलता थी।

जब सुपरस्टार हो साला !
लेकिन, आयुष शर्मा कोई आम अभिनेता नहीं। वह सलमान खान के बहनोई हैं। जब सुपरस्टार हो साला तो क्या गोरा क्या काला ! लवयात्री का निर्माण सलमान खान ने किया था। लवरात्रि की असफलता के बावजूद, आयुष ने हिमांचल प्रदेश के लिए अपना बोरिया बिस्तर नहीं बांधा। खबर आई कि सुपरस्टार अपने बहनोई की के लिए एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाना चाहता है।  आयुष इसके लिए अपनी तैयारी भी कर रहे थे।

अहमद खान की फिल्म
आज साफ हुआ कि स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स आयुष शर्मा के लिए फिल्म का निर्माण करने जा रहा है।  स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के मुख्यकार्यकारियों में प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर और अहमद खान के नाम शामिल हैं। अहमद खान ही इस एक्शन फिल्म को निर्देशित करेंगे।


सलमान खान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला
अहमद खान ने, साजिद नाडियाडवाला के लिए फिल्म बागी २ का निर्देशन किया था।  साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान बहुत अच्छे दोस्त हैं।  साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म किक के हीरो सलमान खान ही थे। इन्ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी २ के निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म का निर्माण होगा।

गैंगस्टर फिल्म
यह एक गैंगस्टर फिल्म होगी। यह बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। अभी इस फिल्म के दूसरे विवरण बताये नहीं गए हैं। क्योंकि, संजय दत्त, फिलहाल, फिल्म कलंक और पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी एक फिल्म, प्रस्थानम की रीमेक लगभग पूरी हो चुकी है।  लेकिन उनकी एक दूसरी फिल्म तोरबाज़ के बंद हो जाने की खबर है। 

क्या ‘सिम्बा’ साबित होगी ‘केदारनाथ’ की सारा ? -  पढ़ने के लिए क्लिक करें