Monday 9 October 2017

क्या पहरेदार पिया की है रिश्ता लिखेंगे हम नया ?

सोनी एंटरटेनमेंट पर जल्द प्रसारित होने वाला सीरियल रिश्ता लिखेंगे हम नया राजस्थान की शाही पृष्ठभूमि पर है।  यह सीरियल इस लिहाज़ से नया बताया जा रहा है कि इस सीरियल में आम तौर पर औरतों के रक्षक बताये जाने वाले मर्द की रक्षा एक औरत करती दिखाई गई है ।  इस सीरियल में नायिका दिया का करिदार तेजस्वनी प्रकाश कर रही हैं।  रिश्ता लिखेंगे हम नया के प्रोडक्शन हाउस, शो की कहानी, नायिका और उसके नाम के सामने आते ही कुछ हफ़्तों पहले यकायक ख़त्म कर दिए गए शो पहरेदार पिया की याद आ जाती है।  उस शो की कहानी भी यही थी।  फर्क इतना था कि उसमे पिया की आयु ९ साल थी और पिया की पहरेदार १८
साल की थी।  इसे बाल विवाह और कुरीतियों का पोषक सीरियल बताते हुए रोकने के आदेश कर दिए गए थे।  क्या पहरेदार पिया की नए रंग रूप में दर्शकों के सामने आ रहा है? जी हाँ, पहरेदार पिया की आधुनिक कलेवर के साथ रिश्ता लिखेंगे हम नया बन गया है।  दिया का किरदार तेजस्वनी प्रकाश ही कर रही हैं।  आरफीन खान का किरदार रतन सिंह अब ९ साल का नहीं रहा, युवा हो गया है ।  इस भूमिका को रोहित सुचांती कर रहे हैं। अलबत्ता, रोहित की पहरेदारी तेजस्वी ही करती नज़ार आएंगी। देखने वाली बात होगी कि हमेशा विवादों से घिरा रहा पहरेदार पिया की अब रिश्ता लिखेंगे हम नया में दर्शकों के लिए क्या नया लाता है और उनके द्वारा कितना पसंद किया जाता है?

No comments:

Post a Comment