Saturday 2 December 2017

मुल्क के प्रचार में ऋषि कपूर का कांग्रेसी अवतार !

ऋषि कपूर ने कुछ समय पहले ही निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क पूरी की है।  इस सोशल थ्रिलर फिल्म में ऋषि कपूर का मुस्लिम किरदार एक विवाद में फंसने के बात अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए संघर्ष करता है।  फिल्म के मुस्लिम गेटअप में अपना फर्स्ट लुक खुद ऋषि कपूर ने सोशल साइट्स पर जारी किया था।  अब उन्होंने एक बार फिर जामा मस्जिद के अंदर अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ईद-मिलाद उन-नबी मुबारक।  प्रेयर्स ऑफरड ऐट जामा मस्जिद नई दिल्ली।  इस पोस्टर से वह कांग्रेसी अवतार में नज़र आते हैं। कभी कांग्रेसी मुस्लिमों में पैठ बढ़ाने के लिए जामा मस्जिद, आदि जगहों पर नमाज़ अता करते नज़र आते थे।  अब ऋषि कपूर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जामा मस्जिद की चौखट में माथा काला करने खड़े नज़र आ रहे हैं। एक ट्विटर ने मुल्क के प्रचार में ऋषि कपूर के इस कांग्रेसी अवतार पर लिखा- आपको भी मिलाद-उन-नबी की राम राम चिंटू जी। 

No comments:

Post a Comment