Saturday 17 March 2018

घोड़े को जलेबी खिलाने ले जा रिया हूँ

यह है घोड़े को जलेबी खिलाने ले जा रिया हूँ का ट्रेलर। इस फिल्म की कहानी दिल्ली के कल (बीते हुए) और आज के शाहजहानाबाद के लोगों की है।  इस कहानी की पड़ताल शाहजहानाबाद की गलियों में की गई है। यहाँ बेघर लोग भी है। खानाबदोश समुदाय भी है। यह विषय काफी गंभीर लगता है।  लेकिन, इस कहानी को परदे पर रघुवीर यादव, रविन्द्र साहू, लोकेश जैन और गोपालन के साथ चार  सौ फूटपाथियों के मुंह से कहलाया गया है। इनमे से तीन किरदार ख़ास हैं। एक जेबकतरा है, दूसरा कुली है और तीसरा मिठाईवाला है। इस फिल्म को अनामिका हक्सर ने निर्देशित किया है। अनामिका ने इस फिल्म के ज़रिये शहरीकरण के क्रूर चेहरे को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का निर्माण गुटेराती प्रोडक्शंस ने किया है। 


अजय देवगन पर अनीस बज़्मी की साढ़े साती ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment