Tuesday 20 March 2018

सलमान खान के साथ 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा !

गुंडे के प्रमोशन के दौरान 
पिछले दिनों, सोशल मीडिया के ज़रिये, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भारत वापसी का ऐलान किया था।  उस समय, प्रियंका चोपड़ा ने यह संकेत भी दिया था कि वह अपनी फिल्म निर्माण संस्था पर्पल पेबल के अन्तर्गत फिल्मों की जानकारी लेने के अलावा खुद के लिए फिल्म का चुनाव भी करेंगी।  प्रियंका  चोपड़ा ने जय गंगाजल (२०१६) के बाद प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी तथा उन्होंने कोई नई फिल्म साइन  भी नहीं की थी।   लेकिनअपने भारत प्रवास के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने कोई चार पांच चुनी हुई स्क्रिप्ट में से किन्ही पर फिल्म के ऐलान की बात कही थी।  अब वह भारत वापस आई है तो उनकी वापसी की फिल्म  का ऐलान भी हो गया है।  वह, भारत में सलमान खान  के साथ वापसी करेंगी।  सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने मुझसे शादी  करोगी, सलाम ए इश्क़ और गॉड तुस्सी ग्रेट हो की थी।  गॉड तुस्सी ग्रेट हो २००८ में रिलीज़ हुई थी।  इसका मतलब यह हुआ कि सलमान खान के साथ दस साल बाद प्रियंका चोपड़ा कोई फिल्म कर रही हैं।  न्यू यॉर्क में क़्वान्टिको की शूटिंग के दौरान, भारत के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने, प्रियंका चोपड़ा को स्क्रिप्ट सुनाई थी।  प्रियंका उसी समय फिल्म के लिए राजी हो गई थी।   अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी फिल्म होगी ।  इससे पहलेप्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की नायिका के बतौर काम किया था।  उसी समय से, प्रियंका चोपड़ा और अली अब्बास ज़फर की अच्छी दोस्ती हो गई थी।  अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत का कैनवास ७० सालों में फैला है।  फिल्म में सलमान खान के जीवन में इस लम्बे समय में कई अहम् किरदार आने हैं।  प्रियंका चोपड़ा का किरदार भी ऐसा ही महत्वपूर्ण होगा।  भारत को ईद २०१९ में रिलीज़ होना है। 


क्या सिम्बा बनेगी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment