Saturday 31 March 2018

माधुरी दीक्षित का जोड़ीदार कौन ? अनिल कपूर या जैकी श्रॉफ !

बड़ा सवाल यह है कि माधुरी दीक्षित का जोड़ीदार कौन ? माधुरी दीक्षित, जब अभिषेक वर्मन की फिल्म में नहीं आई थी, तब तक श्रीदेवी के जोड़ीदार संजय दत्त थे। श्रीदेवी के निधन के बाद, धर्मा प्रोडक्शन्स ने अब माधुरी दीक्षित को श्रीदेवी की बदल चुन लिया।  नतीजे के तौर पर संजय दत्त को फिल्म से बाहर होना ही था। खुद संजय दत्त भी माधुरी दीक्षित के साथ काम करना नहीं चाहते थे। अब संजय दत्त के बदल के लिए दो नामो अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पर विचार किया जा रहा है। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ कई फिल्मों में माधुरी दीक्षित के जोड़ीदार रहे हैं। निर्माता, माधुरी दीक्षित के जोड़ीदार के तौर पर अनिल कपूर को लेना चाहते हैं। लेकिन, अनिल कपूर को एक डिजिटल फिल्म का प्रस्ताव भी मिला हुआ  है।  अनिल कपूर इस डिजिटल फिल्म को करना भी चाहते हैं। इसलिए, अगर अनिल कपूर का निर्णय डिजिटल फिल्म के पक्ष में रहा तो माधुरी दीक्षित का जोड़ीदार जैकी श्रॉफ का बनना तय है। इस फिल्म में दो युवा जोड़ियाँ भी हैं। वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी पहले से ही तय है। यह एक पीरियड फिल्म है। पहले खबर थी कि माधुरी दीक्षित ने शिद्दत के लिए श्रीदेवी की जगह ली है। लेकिन, अब करण जोहर ने साफ़ किया है कि माधुरी दीक्षित को शिद्दत के लिए साइन नहीं किया गया है। शिद्दत का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।  अभिषेक वर्मन की फिल्म की शूटिंग अप्रैल मध्य में शुरू हो जायेगी।  


फिटनेस के लिए यमी गौतम का पोल डांस - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment